1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PBKS vs MI: क्वालीफायर-2 के लिए इस फॉर्मूले से बनाएं अपनी ड्रीम 11 टीम, इन प्लेयर्स को जरूर करें टीम में शामिल

PBKS vs MI: क्वालीफायर-2 के लिए इस फॉर्मूले से बनाएं अपनी ड्रीम 11 टीम, इन प्लेयर्स को जरूर करें टीम में शामिल

आईपीएल 2025 का दूसरा क्वालीफायर मैच पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। दोनों ही टीमों ने जारी आईपीएल सीजन में अब तक जबरदस्त प्रदर्शन किया है।

PBKS vs MI- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस

आईपीएल 2025 का दूसरा क्वालीफायर मैच मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच 01 जून को खेला जाएगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। जो भी टीम इस मैच में जीत दर्ज करेगी वो फाइनल में जगह बनाएगी। हारने वाली टीम का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा। इस बीच हम आपको बताएंगे कि इस मैच के लिए आपको अपने ड्रीम 11 टीम में किन खिलाड़ियों को रखना चाहिए और किसे कप्तान और उपकप्तान बनाना चाहिए।

PBKS vs MI: पिछले मैच में दोनों टीमों का कैसा रहा प्रदर्शन

श्रेयस अय्यर की टीम यानी पंजाब किंग्स ने अपना पिछले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेला था। यह एक क्वालीफायर मैच था जहां उन्हें 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। वो मैच हारने के बाद भी उनकी टीम टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुई और उन्हें फाइनल में पहुंचने के लिए एक और मौका मिलेगा। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि पंजाब किंग्स की टीम लीग स्टेज खत्म होने के बाद पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 पर थी। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम ने अपने पिछले मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 20 रनों से हराया था। अब देखना ये होगा कि दूसरे क्वालीफायर मैच में दोनों टीमें किस तरह का प्रदर्शन करती हैं।

PBKS vs MI: इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, राज बावा, मिचेल सेंटनर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, रिचर्ड ग्लीसन

इम्पैक्ट प्लेयर: अश्वनी कुमार

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह, काइल जैमीसन

इम्पैक्ट प्लेयर: विजयकुमार वैशाख 

PBKS vs MI: इस मैच के लिए संभावित ड्रीम 11 टीम

  • विकेटकीपर: प्रभसिमरन सिंह, जॉनी बेयरस्टो
  • बल्लेबाज: श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, प्रियांश आर्या, रोहित शर्मा
  • ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस, मिचेल सैंटनर
  • गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, अर्शदीप सिंह
  • कप्तान: जसप्रीत बुमराह उपकप्तान: श्रेयस अय्यर

यह भी पढ़ें

इंग्लैंड का एक और खिलाड़ी हुआ चोटिल, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका

अहमदाबाद का मैदान MI के लिए रहा है काफी अनलकी, इतने सालों से इस वेन्यू पर नहीं जीत पाई है मैच

Latest Cricket News