1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. RCB vs KKR: ईडन गार्डन्स में काफी खराब है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर चौंक जाएंगे आप

RCB vs KKR: ईडन गार्डन्स में काफी खराब है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर चौंक जाएंगे आप

आईपीएल 2025 के पहले मैच में पिछले सीजन की विजेता कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। यह रोमांचक मुकाबला केकेआर के होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा।

Virat Kohli & Rajat Patidar- India TV Hindi
Image Source : PTI विराट कोहली & रजत पाटीदार

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 22 मार्च को ईडन गार्डन्स में आईपीएल 2025 के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का सामना करेगी। KKR इस मैच में डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में मैदान पर उतरेगी। उन्होंने आईपीएल 2024 के फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को हराकर खिताब जीता था। KKR आईपीएल इतिहास की तीसरी सबसे सफल टीम है, उन्होंने अब तक तीन बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया था।

इस बीच, आरसीबी अभी भी अपने पहले खिताब की तलाश में है। टीम आईपीएल 2024 में एलिमिनेटर तक पहुंची थी, लेकिन वहां राजस्थान रॉयल्स (आरआर) से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। ऐसे में इस सीजन जब RCB की टीम KKR के खिलाफ मैदान पर उतरेगी तो वो जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेगी। हालांकि ऐसा करना उनके लिए आसान नहीं होगा, क्योंकि इस मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के आंकड़े उतने अच्छे नहीं है।

ईडन गार्डन्स में RCB का रिकॉर्ड

ईडन गार्डन्स के मैदान पर अब तक कोलकाता नाईट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कुल 12 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से 8 मैचों में KKR को जीत मिली है, वहीं 4 सिर्फ मुकाबलों में बेंगलुरु को जीत नसीब हुई है। ऐसे में इन आंकड़ों को देखकर यह साफतौर पर पता चल रहा है कि इस मैदान पर अब तक RCB का रिकॉर्ड उतना अच्छा नहीं रहा है। 22 मार्च को जब ये दोनों टीमें ईडन गार्डन्स में खेलने के लिए उतरेगी तो वहां RCB अपने इस रिकॉर्ड को सुधारना चाहेगी। पिछले साल दोनों टीमें आईपीएल में दो बार आमने-सामने हुई थी वहां भी दोनों मैच में RCB को हार का सामान करना पड़ा था। 

दोनों टीमों के पास होगा नया कप्तान

आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाईट राइडर्स दोनों टीमों के नए कप्‍तान के साथ मैदान में उतर रही है। इस सीजन आरसीबी की कमान रजत पाटीदार संभालते हुए नजर आएंगे, वहीं कोलकाता की कप्‍तानी अजिंक्‍य रहाणे के हाथों में है। पिछले सीजन केकेआर की कप्‍तान श्रेयस अय्यर कर रहे थे। अय्यर की कप्‍तानी में कोलकाता ने तीसरा खिताब जीता था। वहीं 2024 में RCB की कप्तानी फाफ डु प्लेसिस ने की थी।

यह भी पढ़ें

22 साल के खिलाड़ी ने तोड़ डाला बाबर आजम का महारिकॉर्ड, सभी पाकिस्तानी बल्लेबाजों को छोड़ा पीछे

NZ vs PAK: पाकिस्तान ने रचा इतिहास, हसन नवाज की शतकीय पारी के बदौलत बनाया ये खास रिकॉर्ड

Latest Cricket News