1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL नहीं, सबसे पहले देश के लिए खेलने पर दें ध्यान- इस खिलाड़ी ने दिया सीजन शुरू होने से पहले ऐसा बयान

IPL नहीं, सबसे पहले देश के लिए खेलने पर दें ध्यान- इस खिलाड़ी ने दिया सीजन शुरू होने से पहले ऐसा बयान

IPL 2025 का आगाज 22 मार्च से होने वाला है। सीजन का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाईट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा।

Team India- India TV Hindi
Image Source : GETTY टीम इंडिया

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने वाली है। सीजन का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाईट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। ये मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा।चैंपियंस ट्रॉफी के खत्म होने के बाद धीरे-धीरे सभी खिलाड़ी अपनी फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ने लगे हैं और टूर्नामेंट के लिए सभी जमकर तैयारी भी कर रहे हैं। इसी बीच सीजन के शुरू होने से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने युवा खिलाड़ियों को सलाह दी है। ऋषभ पंत चाहते हैं कि आज कल के उभरते हुए युवा खिलाड़ी आईपीएल में खेलने के अलावा राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व करने पर भी ध्यान लगाएं। पंत का मानना है कि खिलाड़ी आईपीएल के प्रति आकर्षित हो रहे हैं जो स्वाभाविक है, लेकिन इन्हें देश के लिए खेलने पर भी ध्यान लगाना चाहिए।

ऋषभ पंत ने युवा खिलाड़ियों को दी ये सलाह

जियो स्टार के हवाले से ऋषभ पंत ने कहा, बचपन से उनका एक ही सपना था, भारत के लिए खेलना। उन्होंने कभी आईपीएल में खेलने के बारे में नहीं सोचा। उन्हें लगता है कि लोग आज-कल आईपीएल खेलने पर अधिक ध्यान दे रहे हैं। निश्चित तौर पर यह बहुत बड़ा मंच है लेकिन उनका मानना है कि अगर किसी खिलाड़ी का लक्ष्य देश की तरफ से खेलना है तो इससे चीजें अनुकूल होती जाएंगी और इनमें आईपीएल भी शामिल है। यदि कोई इस तरह की बड़ी सोच रखता है तो सफलता अपने आप उनके पास आएगी। वो हमेशा सोचता थे कि उन्हें एक दिन भारत की तरफ से खेलना है और ईश्वर की आशीर्वाद से उन्हें18 साल की उम्र में यह मौका मिला और वो इसके लिए आभारी हूं।

अपने ट्रेडमार्क शॉट को लेकर भी ऋषभ पंत का बड़ा खुलासा

बता दें कि ऋषभ पंत को उनके आक्रामक रवैए के लिए जाना जाता है और एक हाथ से छक्का लगाना उनका ट्रेडमार्क शॉट है। हालांकि एक हाथ से ये शॉट खेलने के दौरान अक्सर बल्ला उनके हाथ से छूट जाता है। इसको लेकर पंत ने कहा, उन्हें लगता है कि ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उनके निचले हाथ की ग्रिप ढीली होती है। वो अपने निचले हाथ का उपयोग केवल थोड़ी मदद के लिए करते हैं लेकिन कभी-कभी यह हावी हो जाता है। इसलिए वो अपने ऊपरी हाथ की ग्रिप को जोर से पकड़ते हैं। जब गेंद बहुत अधिक बाहर या शॉर्ट पिच होती है तब यह शॉट लगाना आसान नहीं होता है। लेकिन मैच की परिस्थितियों को देखते हुए वह इस जोखिम को लेने के लिए तैयार रहते हैं।

 

यह भी पढ़ें

IPL 2025 Schedule: आईपीएल का पूरा शेड्यूल कीजिए नोट, पहले तीन दिन में चार मुकाबले

WPL 2025: MI-W vs RCB-W मैच के लिए इस फॉर्मूले के साथ बनाएं अपनी ड्रीम 11 टीम, इन प्लेयर्स को जरूर दें मौका

 

 

Latest Cricket News