RR vs GT: वैभव सूर्यवंशी की तूफानी सेंचुरी से राजस्थान ने GT को 8 विकेट से रौंदा
RR vs GT: आईपीएल 2025 का 47वां लीग मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस टीम के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया।

RR vs GT: IPL 2025 का 47वां लीग मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच जयपुर में खेला गया। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 209 रनों का स्कोर खड़ा किया। कप्तान शुभमन गिल ने 84 रनों की पारी खेली जबकि जोस बटलर ने नाबाद अर्धशतक जड़ा। इसके जवाब में राजस्थान ने वैभव सूर्यवंशी के धमाकेदार शतक की बदौलत 210 रनों का टारगेट 15.5 ओवर में हासिल कर लिया।
यहां देखिए राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले का स्कोर
Live updates : IPL 2025 Match 47th RR vs GT Live Score Update
-
April 28, 2025 10:59 PM (IST) Posted by Vanson Soral
राजस्थान ने GT को 8 विकेट से हराया
राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से चटाई धूल। यशस्वी जायसवाल ने 40 गेंदों पर नाबाद 70 रनों की पारी खेली। वैभव सूर्यवंशी ने 38 गेंदों पर 101 रनों की तूफानी पारी खेली।
-
April 28, 2025 10:40 PM (IST) Posted by Vanson Soral
राणा आउट
वैभव सूर्यवंशी के बाद नितीश राणा सस्ते में आउट हो गए हैं। राणा सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे। राशिद खान ने गुजरात को दिलाई दूसरी सफलता।
-
April 28, 2025 10:35 PM (IST) Posted by Vanson Soral
RR को लगा पहला झटका
वैभव सूर्यवंशी तूफानी सेंचुरी बनाकर आउट। राजस्थान को लगा पहला झटका। सूर्यवंशी 38 गेंदों पर 101 रन बनाकर आउट हुए। सूर्यवंशी ने 7 चौके और 11 छक्के जड़े।
-
April 28, 2025 10:28 PM (IST) Posted by Vanson Soral
वैभव ने रचा कीर्तिमान
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 35 गेंदों पर शतक ठोक इतिहास रच दिया है। वैभव IPL में सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
-
April 28, 2025 10:19 PM (IST) Posted by Vanson Soral
RR 100 के पार
राजस्थान ने 8 ओवर में 100 रन के पार अपना स्कोर पहुंचा दिया है। जायसवाल अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं।
-
April 28, 2025 10:09 PM (IST) Posted by Vanson Soral
गुजरात को पहले विकेट की तलाश
राजस्थान ने 6 ओवर में 87 रन स्कोरबोर्ड पर टांग दिए हैं। वैभव 52 रन और जायसवाल 31 रन बनाकर नाबाद है। गुजरात को पहले विकेट की बहुत बेसब्री से तलाश है।
-
April 28, 2025 10:02 PM (IST) Posted by Vanson Soral
वैभव ने जड़ी फिफ्टी
वैभव ने 17 गेंद में अर्धशतक जड़ने का कमाल कर दिया है। 14 साल के वैभव की IPL में यह पहली फिफ्टी है।
-
April 28, 2025 9:57 PM (IST) Posted by Vanson Soral
इशांत शर्मा के ओवर की धुनाई
इशांत शर्मा का महंगा ओवर। वैभव सूर्यवंशी ने जमकर की धुनाई। इस ओवर से बटोर लिए 28 रन। सूर्यवंशी ने 3 छ्क्के और 2 चौके जड़े। 4 ओवर में राजस्थान का स्कोर 60 रन पहुंच गया है।
-
April 28, 2025 9:48 PM (IST) Posted by Vanson Soral
3 ओवर समाप्त
राजस्थान रॉयल्स ने 3 ओवर में 32 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए हैं। जायसवाल और वैभव पारी को आगे बढ़ाने में जुटे हैं।
-
April 28, 2025 9:38 PM (IST) Posted by Vanson Soral
सिराज ने किया गेंदबाजी का आगाज
210 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की सलामी जोड़ी मैदान में उतर चुकी है। मोहम्मद सिराज पहला ओवर फेंक रहे हैं।
-
April 28, 2025 9:16 PM (IST) Posted by Vanson Soral
राजस्थान को मिला 210 रनों का लक्ष्य
शुभमन गिल और बटलर के अर्धशतक से GT ने राजस्थान को दिया 210 रनों का लक्ष्य। गुजरात ने 4 विकेट खोकर 209 रनों का स्कोर खड़ा किया। गिल 84 रन बनाकर पवेलियन लौटे। जोस बटलर ने नाबाद 50 रन बनाए। बटलर ने 26 गेंदों पर 3 चौके और 4 छक्के जड़े।
-
April 28, 2025 9:12 PM (IST) Posted by Vanson Soral
चौथा झटका
वाशिंगटन सुंदर के बाद तेवतिया लौटे पवेलियन, राजस्थान को मिली चौथी बड़ी सफलता। आखिरी ओवर में अब 5 गेंदें बाकी हैं।
-
April 28, 2025 9:10 PM (IST) Posted by Vanson Soral
तीसरा झटका
संदीप शर्मा ने वाशिंगटन सुंदर को भेजा पवेलियन। इसके साथ ही गुजरात को लग गया है तीसरा बड़ा झटका। जोस बटलर एक छोर संभाले हुए हैं और अर्धशतक के करीब हैं।
-
April 28, 2025 8:56 PM (IST) Posted by Vanson Soral
गिल शतक से चूके
शुभमन गिल शतक से चूक गए हैं। राजस्थान के हाथ लगी दूसरी बड़ी सफलता। गिल ने 84 रनों की पारी खेली। महेश तीक्ष्णा ने 17वें ओवर में गिल को किया चलता।
-
April 28, 2025 8:42 PM (IST) Posted by Vanson Soral
गिल शतक के करीब
गुजरात ने बैक टू बैक 2 ओवर में जड़ दिए कुल मिलाकर 39 रन। 15 ओवर बाद गुजरात का स्कोर- 149/1. गिल 77 रन के स्कोर पर पहुंच गए हैं।
-
April 28, 2025 8:25 PM (IST) Posted by Vanson Soral
GT 100 के पार
गुजरात टाइटंस का स्कोर 100 रनों के पार पहुंच गया है। गिल तूफानी अंदाज में बैटिंग कर रहे हैं। पहला विकेट गिरने के बाद भी रनों की रफ्तार बरकरार है।
-
April 28, 2025 8:19 PM (IST) Posted by Vanson Soral
GT को लगा पहला झटका
राजस्थान को आखिरकार मिल गई पहली सफलता। साई सुदर्शन लौटे पवेलियन। महेश तीक्ष्णा ने सुदर्शन को 39 रन के निजी स्कोर पर चलता किया।
-
April 28, 2025 8:14 PM (IST) Posted by Vanson Soral
गिल ने जड़ा अर्धशतक
9 ओवर में गुजरात ने 87 रन स्कोरबोर्ड पर टांग दिए हैं। राजस्थान के गेंदबाज अब तक बेबस नजर आए हैं। 10वें ओवर में गिल ने अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया है।
-
April 28, 2025 7:56 PM (IST) Posted by Vanson Soral
GT 50 रन के पार
गुजरात टाइटंस ने 6 ओवर में 50 रन का स्कोर पार कर लिया है। राजस्थान के गेंदबाज अब तक एक भी विकेट नहीं चटका सके हैं। गिल 25 और सुदर्शन 27 रन पर खेल रहे हैं।
-
April 28, 2025 7:49 PM (IST) Posted by Vanson Soral
4 ओवर समाप्त
गुजरात टाइटंस का धमाकेदार आगाज हुआ है। गिल और सुदर्शन ने 4 ओवर में 38 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए हैं। सुदर्शन 17 और गिल 21 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
April 28, 2025 7:39 PM (IST) Posted by Vanson Soral
राजस्थान को पहले विकेट की तलाश
पहले 2 ओवर में सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल ने मिलकर 17 रन बटोर लिए हैं। राजस्थान को जल्द से जल्द पहले विकेट की तलाश है।
-
April 28, 2025 7:32 PM (IST) Posted by Vanson Soral
GT की पारी का आगाज
गुजरात टाइटंस की पारी का आगाज हो चुका है। साई सुदर्शन और शुभमन गिल मैदान में उतर चुके हैं। जोफ्रा आर्चर गेंदबाजी का आगाज कर रहे हैं।
-
April 28, 2025 7:12 PM (IST) Posted by Vanson Soral
इंपैक्ट प्लेयर्स
GT इंपैक्ट प्लेयर्स: इशांत शर्मा, महिपाल लोमरोर, अनुज रावत, अरशद खान, दासुन शनाका।
RR इंपैक्ट प्लेयर्स: शुभम दुबे, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, तुषार देशपांडे, कुणाल सिंह राठौड़।
-
April 28, 2025 7:11 PM (IST) Posted by Vanson Soral
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन
यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, नितीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ़्रा आर्चर, महीश तीक्षणा, संदीप शर्मा, युधवीर सिंह चरक।
-
April 28, 2025 7:11 PM (IST) Posted by Vanson Soral
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जॉस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, करीम जनत, राशिद खान, साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
-
April 28, 2025 7:05 PM (IST) Posted by Vanson Soral
राजस्थान ने किए 2 बदलाव
राजस्थान रॉयल्स ने फजलहक फारूकी और तुषार देशपांडे को बाहर का रास्ता दिखाया है। उनकी जगह महेश तीक्षणा और युधवीर सिंह चरक की प्लेइंग इलेवन में एंट्री हुई है।
-
April 28, 2025 7:03 PM (IST) Posted by Vanson Soral
राजस्थान ने चुनी गेंदबाजी
राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
-
April 28, 2025 7:00 PM (IST) Posted by Vanson Soral
करीम जनत को मिली डेब्यू कैप
गुजरात टाइटंस के करीम जनत का आज IPL डेब्यू हो रहा है। उन्हें डेब्यू कैप सौंपी गई है। अब वक्त हो चला है टॉस का।
-
April 28, 2025 6:58 PM (IST) Posted by Vanson Soral
राजस्थान को घर में पहली जीत की तलाश
इस सीजन जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में अब तक 2 मुकाबले खेले गए हैं और दोनों ही मैचों में राजस्थान रॉयल्स की टीम को हार का सामना करना पड़ा है।
-
April 28, 2025 6:41 PM (IST) Posted by Vanson Soral
राजस्थान की हालत खस्ता
राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अभी तक कुल 9 मैच खेले हैं, जिसमें से सिर्फ दो में ही जीत हासिल की है औ 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
-
April 28, 2025 6:40 PM (IST) Posted by Vanson Soral
दूसरे स्थान पर GT
गुजरात टाइटंस की टीम अभी इस समय प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। उसने अभी तक कुल 8 मुकाबले जीते हैं, जिसमें से 6 में जीत दर्ज की है और दो मैच हारे हैं।
-
April 28, 2025 6:19 PM (IST) Posted by Vanson Soral
हेड टू हेड
गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अभी तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 6 में गुजरात की टीम ने बाजी मारी है। वहीं दूसरी तरफ राजस्थान की टीम सिर्फ एक ही मैच जीतने में सफल हो पाई है।
-
April 28, 2025 6:09 PM (IST) Posted by Vanson Soral
गुजरात टाइटंस की टीम
शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), बी साई सुदर्शन, शाहरुख खान, शेरफेन रदरफोर्ड, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कागिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, अरशद खान, जयंत यादव, निशांत सिंधु, कुलवंत खेजरोलिया, गेराल्ड कोएट्जी, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़ और करीम जनत।
-
April 28, 2025 6:08 PM (IST) Posted by Vanson Soral
राजस्थान रॉयल्स की टीम
यशस्वी जायसवाल, रियान पराग (कप्तान), नितीश राणा, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्षाना, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे, कुमार कार्तिकेय, युद्धवीर सिंह चरक, कुणाल सिंह राठौड़, आकाश मधवाल, फजलहक फारूकी, केवेना मफाका, अशोक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (चोटिल)।