A
Hindi News खेल क्रिकेट RR vs LSG: जयपुर में लखनऊ की रोमांचक जीत, राजस्थान को 2 रन से हराया

RR vs LSG: जयपुर में लखनऊ की रोमांचक जीत, राजस्थान को 2 रन से हराया

IPL 2025 के 36वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में मुकाबला खेला गया। इस मैच में राजस्थान को 2 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

RR vs LSG- India TV Hindi Image Source : INDIA TV राजस्थान बनाम लखनऊ

RR vs LSG: IPL 2025 के 36वें मैच में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक टक्कर देखने को मिली। जयपुर में खेले गए इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को 2 रनों से मात दी। आवेश खान ने आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी की। 

यहां देखिए राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच का लाइव स्कोर

 

Latest Cricket News

Live updates : IPL 2025 Match 36th RR vs LSG Live Score Update

  • 11:19 PM (IST) Posted by Intern Khabar

    लखनऊ ने राजस्थान को 2 रनों से हराया

    राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मुकाबले में लखनऊ की टीम ने राजस्थान की टीम को 2 रनों से हराया। राजस्थान की टीम के तरफ से सबसे अधिक 74 रन यशस्वी जयसवाल,  रियान पराग 39 रन और वैभव सूर्यवंशी 34 रन बनाए हैं। वहीं लखनऊ की टीम के तरफ से आवेश खान 3 विकेट, शार्दुल ठाकुर, एडेन मारक्रम को 1-1 विकेट मिले हैं।

  • 11:13 PM (IST) Posted by Intern Khabar

    राजस्थान की टीम को लगा 5वां झटका

    शिम्रोन हेटमायर के रूप में राजस्थान की टीम को लगा 5वां झटका। वह 12 रन बनाकर आवेश खान का शिकार बने हैं। 

  • 11:06 PM (IST) Posted by Intern Khabar

    19 ओवर्स के बाद राजस्थान का स्कोर

    19 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद राजस्थान की टीम ने 4 विकेट गंवाकर 172 रन बना लिए हैं। क्रीज पर ध्रुव जुरेल और शिम्रोन हेटमायर अभी मौजूद हैं। राजस्थान की टीम को जीत के लिए 6 गेंदों में 9 रन बनाने हैं।

  • 11:01 PM (IST) Posted by Intern Khabar

    राजस्थान की टीम को लगा चौथा झटका

    रियान पराग के रूप में राजस्थान की टीम को लगा चौथा झटका। वह 39 रन बनाकर आवेश खान का शिकार बने हैं। 

  • 10:56 PM (IST) Posted by Intern Khabar

    यशस्वी जयसवाल हुए आउट

    यशस्वी जयसवाल के रूप में राजस्थान की टीम को लगा तीसरा झटका। वह 52 गेंदों में 74 रन बनाकर आवेश खान का शिकार बने हैं। 

  • 10:50 PM (IST) Posted by Intern Khabar

    16वें ओवर में आए 13 रन

    16 ओवर्स का खेल खत्म होने तक राजस्थान की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए हैं। क्रीज पर यशस्वी जयसवाल और रियान पराग अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। राजस्थान की टीम को जीत के लिए 24 गेंदों में 33 रन और चाहिए।

  • 10:44 PM (IST) Posted by Intern Khabar

    15वें ओवर में आए 9 रन

    15 ओवर्स का खेल खत्म होने तक राजस्थान की टीम ने 2 विकेट खोकर 135 रन बना लिए हैं। क्रीज पर यशस्वी जयसवाल और रियान पराग मौजूद हैं। राजस्थान की टीम को जीत के लिए 30 गेंदों में 46 रन और बनाने हैं।

  • 10:39 PM (IST) Posted by Intern Khabar

    14 ओवर्स के बाद राजस्थान का स्कोर

    14 ओवर्स का खेल खत्म होने तक राजस्थान की टीम ने 126 रन बना लिए हैं। राजस्थान की टीम को जीत के लिए 36 गेंदों में 55 रन और बनाने हैं।

  • 10:31 PM (IST) Posted by Intern Khabar

    प्रिंस यादव के ओवर में आए 14 रन

    12 ओवर्स का खेल खत्म होने तक राजस्थान की टीम ने 2 विकेट खोकर 113 रन बनाए हैं। क्रीज पर यशस्वी जयसवाल और रियान पराग बल्लेबाजी कर रहे हैं। राजस्थान की टीम को जीत के लिए 48 गेंदों में 68 रन और बनाने हैं।

  • 10:26 PM (IST) Posted by Intern Khabar

    11 ओवर्स के बाद राजस्थान का स्कोर

    11 ओवर्स का खेल खत्म होने तक राजस्थान की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 99 रन बनाए हैं। क्रीज पर यशस्वी जयसवाल और रियान पराग मौजूद हैं।

  • 10:21 PM (IST) Posted by Intern Khabar

    राजस्थान की टीम को लगा दूसरा झटका

    नितीश राणा के रूप में राजस्थान की टीम को लगा दूसरा झटका। वह 8 रन बनाकर शार्दुल ठाकुर का शिकार बने हैं। 

  • 10:15 PM (IST) Posted by Intern Khabar

    वैभव सूर्यवंशी हुए आउट

    वैभव सूर्यवंशी के रूप में राजस्थान की टीम को लगा पहला झटका। वह 34 रन बनाकर एडेन मारक्रम का शिकार बने हैं। 

  • 10:12 PM (IST) Posted by Intern Khabar

    यशस्वी जयसवाल ने जड़ा अर्धशतक

    राजस्थान की टीम के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए यशस्वी जयसवाल ने 31 गेंदों में शानदार अर्धशतक जड़ दिया है।

  • 10:05 PM (IST) Posted by Intern Khabar

    7वें ओवर में आए 10 रन

    7 ओवर्स का खेल खत्म होने तक राजस्थान की टीम ने 71 रन बना लिए हैं। क्रीज पर यशस्वी जयसवाल 45 रन और वैभव सूर्यवंशी 26 रन बनाकर शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 10:00 PM (IST) Posted by Intern Khabar

    पावरप्ले के बाद राजस्थान का स्कोर

    6 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद राजस्थान की टीम ने 61 रन बनाए हैं। क्रीज पर यशस्वी जयसवाल 40 रन और वैभव सूर्यवंशी 21 रन बनाकर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 9:51 PM (IST) Posted by Intern Khabar

    दिग्वेश सिंह राठी के ओवर में आए 2 रन

    4 ओवर्स का खेल खत्म होने तक राजस्थान की टीम ने 41 रन बनाए हैं। क्रीज पर यशस्वी जयसवाल और वैभव सूर्यवंशी शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 9:47 PM (IST) Posted by Intern Khabar

    3 ओवर्स के बाद राजस्थान का स्कोर

    3 ओवर्स के बाद राजस्थान की टीम ने 39 रन बना लिए हैं। क्रीज पर यशस्वी जयसवाल और वैभव सूर्यवंशी दोनों ही प्लेयर्स अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 9:43 PM (IST) Posted by Intern Khabar

    आवेश खान के ओवर में 13 आए

    2 ओवर का खेल खत्म होने तक राजस्थान की टीम ने 26 रन बना लिए हैं। क्रीज पर यशस्वी जयसवाल और वैभव सूर्यवंशी बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 9:35 PM (IST) Posted by Intern Khabar

    पहले ओवर में आए 13 रन

    एक ओवर का खेल खत्म होने तक राजस्थान की टीम ने 13 रन बनाए हैं। क्रीज पर यशस्वी जयसवाल और वैभव सूर्यवंशी मौजूद हैं।

  • 9:32 PM (IST) Posted by Intern Khabar

    राजस्थान की पारी हुई शुरू

    लक्ष्य की पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम के तरफ से ओपन करने यशस्वी जयसवाल और वैभव सूर्यवंशी आए हैं।

  • 9:15 PM (IST) Posted by Intern Khabar

    लखनऊ ने राजस्थान को 181 रनों का टारगेट दिया

    राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में लखनऊ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 5 विकेट गंवाकर 180 रन बनाए हैं और राजस्थान को 181 रनों का टारगेट दिया। लखनऊ की टीम के तरफ से सबसे अधिक 66 रन एडेन मारक्रम और आयुष बडोनी 50 रन बनाए हैं। वहीं राजस्थान की टीम के तरफ से सबसे अधिक 2 विकेट वानिंदु हसरंगा को मिले हैं।

  • 9:09 PM (IST) Posted by Intern Khabar

    19 ओवर्स के बाद लखनऊ का स्कोर

    19 ओवर्स का खेल खत्म होने तक लखनऊ की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 153 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अब्दुल समद और डेविड मिलर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 9:01 PM (IST) Posted by Intern Khabar

    लखनऊ की टीम को लगा 5वां झटका

    आयुष बडोनी के रूप में लखनऊ की टीम को लगा 5वां झटका। उन्हें 50 रन के स्कोर पर तुषार देशपांडे ने पवेलियन भेजा है।

  • 8:59 PM (IST) Posted by Intern Khabar

    आयुष बडोनी ने जड़ा अर्धशतक

    लखनऊ की टीम के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए आयुष बडोनी ने 33 गेंदों में शानदार अर्धशतक जड़ दिया है।

  • 8:57 PM (IST) Posted by Intern Khabar

    17वें ओवर में आए 8 रन

    17 ओवर्स का खेल खत्म होने तक लखनऊ की टीम ने 4 विकेट खोकर 139 रन बनाए हैं। क्रीज पर आयुष बडोनी और डेविड मिलर मौजूद हैं।

  • 8:53 PM (IST) Posted by Intern Khabar

    एडेन मारक्रम हुए आउट

    एडेन मारक्रम के रूप में लखनऊ की टीम को लगा चौथा झटका। उन्हें 66 रन के स्कोर पर वानिंदु हसरंगा ने पवेलियन भेजा है।

  • 8:49 PM (IST) Posted by Intern Khabar

    15वें ओवर में आए 5 रन

    15 ओवर्स का खेल खत्म होने तक लखनऊ की टीम ने 121 रन बना लिए हैं। क्रीज पर एडेन मारक्रम और आयुष बडोनी दोनों ही प्लेयर्स शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

  • 8:43 PM (IST) Posted by Intern Khabar

    14 ओवर्स के बाद लखनऊ का स्कोर

    14 ओवर्स का खेल खत्म होने तक लखनऊ की टीम ने 3 विकेट गंवाकर 116 रन बनाए हैं। क्रीज पर एडेन मारक्रम 65 रन और आयुष बडोनी 28 रन बनाकर दोनों ही प्लेयर्स अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 8:35 PM (IST) Posted by Intern Khabar

    12वें ओवर में आए 11 रन

    12 ओवर्स का खेल खत्म होने तक लखनऊ की टीम ने 105 रन बना लिए हैं। क्रीज पर एडेन मारक्रम और आयुष बडोनी दोनों ही प्लेयर्स अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

  • 8:28 PM (IST) Posted by Intern Khabar

    एडेन मारक्रम ने जड़ा अर्धशतक

    राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में लखनऊ की टीम के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए एडेन मारक्रम ने शानदार अर्धशतक जड़ दिया है।

  • 8:26 PM (IST) Posted by Intern Khabar

    10 ओवर में आए 13 रन

    10 ओवर्स का खेल खत्म होने तक लखनऊ की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 76 रन बना लिए हैं। क्रीज पर एडेन मारक्रम और आयुष बडोनी बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 8:17 PM (IST) Posted by Intern Khabar

    9 ओवर्स के बाद लखनऊ का स्कोर

    9 ओवर्स का खेल खत्म होने तक लखनऊ की टीम ने 3 विकेट खोकर 63 बनाए हैं। क्रीज पर एडेन मारक्रम 35 रन और आयुष बडोनी 7 रन बनाकर मौजूद हैं।

  • 8:09 PM (IST) Posted by Intern Khabar

    लखनऊ की टीम को लगा तीसरा झटका

    ऋषभ पंत के रूप में लखनऊ की टीम को लगा तीसरा झटका। उन्हें 3 रन के स्कोर पर वानिंदु हसरंगा ने पवेलियन भेजा है।

  • 8:06 PM (IST) Posted by Intern Khabar

    7वें ओवर में आए 5 रन

    7 ओवर्स का खेल खत्म होने तक लखनऊ की टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 51 रन बना लिए हैं। क्रीज पर एडेन मारक्रम 32 रन और ऋषभ पंत 2 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 8:01 PM (IST) Posted by Intern Khabar

    पावरप्ले के बाद लखनऊ का स्कोर

    6 ओवर्स का खेल खत्म होने तक लखनऊ की टीम ने 2 विकेट गंवाकर 46 रन बनाए हैं। क्रीज पर एडेन मारक्रम और ऋषभ पंत बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 7:56 PM (IST) Posted by Intern Khabar

    लखनऊ की टीम को लगा दूसरा झटका

    निकोलस पूरन के रूप में लखनऊ की टीम को लगा दूसरा झटका। उन्हें 11 रन के स्कोर पर संदीप शर्मा ने पवेलियन भेजा है।

  • 7:48 PM (IST) Posted by Intern Khabar

    महेश थीक्षाना के ओवर में आए 12 रन

    4 ओवर्स का खेल खत्म होने तक लखनऊ की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 30 रन बना लिए हैं। क्रीज पर एडेन मारक्रम और निकोलस पूरन बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 7:46 PM (IST) Posted by Intern Khabar

    3 ओवर्स के बाद लखनऊ का स्कोर

    3 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद लखनऊ की टीम ने एक विकेट खोकर 18 रन बना लिए हैं। क्रीज पर एडेन मारक्रम और निकोलस पूरन मौजद हैं।

  • 7:42 PM (IST) Posted by Intern Khabar

    मिचेल मार्श हुए आउट

    लखनऊ की टीम को लगा पहला झटका। मिचेल मार्श 4 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर का शिकार बने हैं।

  • 7:38 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    मार्श और मारक्रम ने किया पारी का आगाज

    लखनऊ की पारी का आगाज हो गया है। एडन मारक्रम और मिचेल मार्श की सलामी जोड़ी मैदान में उतर चुकी है। 

  • 7:12 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    लखनऊ सुपर जाइंट्स की प्लेइंग इलेवन

    एडेन मारक्रम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड मिलर, अब्दुल समद, रवि बिश्नोई, शार्दुल ठाकुर, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, आवेश खान। 

  • 7:11 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन

    यशस्वी जयसवाल, शुभम दुबे, रियान पराग (कप्तान), नितीश राणा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे।

  • 7:10 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    वैभव सूर्यवंशी का IPL डेब्यू

    14 साल के वैभव सूर्यवंशी आज अपना IPL डेब्यू कर रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में वैभव को शामिल किया है। 

     

  • 7:06 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    प्रिंस यादव की प्लेइंग 11 में एंट्री

    लखनऊ सुपर जायंट्स ने आकाशदीप की जगह प्रिंस यादव को प्लेइंग-11 में मौका दिया है। 

  • 7:04 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    LSG ने जीता टॉस

    लखनऊ सुपर जायंट्स यानी LSG ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। 

  • 6:39 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    लखनऊ सुपर जायंट्स

    ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड मिलर, एडेन मारक्रम, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्जके, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), मिशेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, युवराज चौधरी, राजवर्धन हैंगरगेकर, अर्शिन कुलकर्णी, आयुष बडोनी, शार्दुल ठाकुर, आवेश खान, आकाश दीप, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, आकाश सिंह, शमर जोसेफ। प्रिंस यादव, मयंक यादव, रवि बिश्नोई। 

  • 6:38 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    राजस्थान रॉयल्स

    संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभम दुबे, नितीश राणा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, महीश तीक्षाना, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, फजल हक फारूकी, कुणाल सिंह राठौड़, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, क्वेन मफाका, वानिंदु हसरंगा, युद्धवीर सिंह चरक, अशोक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी।