RR vs RCB: आरसीबी ने दर्ज की एकतरफा जीत, कोहली और साल्ट ने खेली अर्धशतकीय पारी
RR vs RCB Live Score: आईपीएल 2025 का 28वां लीग मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया, जिसे आरसीबी की टीम ने 9 विकेट से अपने नाम किया।

RR vs RCB Live Score: आईपीएल 2025 में 28वां लीग मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के बीच में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में आरसीबी की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। राजस्थान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 4 विकेट के नुकसान पर 173 रनों का स्कोर बनाया है, जिसमें यशस्वी जायसवाल के बल्ले से 75 रनों की शानदार पारी देखने को मिली, इसके अलावा ध्रुव जुरेल ने नाबाद 35 रनों की तो वहीं रियान पराग ने 30 रनों की पारी खेली। वहीं आरसीबी के लिए गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल और क्रुणाल पांड्या ने 1-1 विकेट हासिल किया। आरसीबी की टीम ने 174 रनों के टारगेट का पीछा 17.3 ओवर्स में सिर्फ एक विकेट के नुकसान पर कर लिया। आरसीबी की तरफ से फिल साल्ट ने जहां 65 रनों की पारी खेली तो वहीं विराट कोहली के बल्ले से 62 रनों की नाबाद पारी देखने को मिली, इसके अलावा देवदत्त पद्दिकल ने 40 रनों की नाबाद पारी खेली।
यहां पर देखिए राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच का स्कोर
Live updates : IPL 2025 Match 28 RR vs RCB Live Score Update
-
April 13, 2025 6:46 PM (IST) Posted by Intern Khabar
आरसीबी ने राजस्थान को 9 विकेट से हराया
राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के बीच खेले गए मुकाबले में आरसीबी की टीम ने राजस्थान को 9 विकेट से हराया। आरसीबी की टीम के तरफ से सबसे अधिक फिल साल्ट 33 गेंदों में 65 रन और विराट कोहली 62 रन और देवदत्त पडिक्कल 40 रन बनाए हैं। वहीं राजस्थान की टीम के तरफ से कुमार कार्तिकेय को एक विकेट मिले हैं।
-
April 13, 2025 6:44 PM (IST) Posted by Intern Khabar
17वें ओवर में आए 9 रन
17 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद आरसीबी की टीम ने 168 रन बना लिए हैं। क्रीज पर देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहे हैं। आरसीबी की टीम को जीत के लिए 18 गेंदों में 6 रन चाहिए।
-
April 13, 2025 6:32 PM (IST) Posted by Intern Khabar
15 ओवर्स के बाद आरसीबी का स्कोर
15 ओवर्स का खेल खत्म होने तक आरसीबी की टीम ने एक विकेट खोकर 146 रन बनाए हैं। आरसीबी की टीम को जीत के लिए 30 गेंदों में 28 रन चाहिए।
-
April 13, 2025 6:30 PM (IST) Posted by Intern Khabar
विराट कोहली ने जड़ा अर्धशतक
लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी के तरफ से विराट कोहली ने 39 गेंदों में शानदार अर्धशतक जड़ दिया है।
-
April 13, 2025 6:24 PM (IST) Posted by Intern Khabar
13वें ओवर में आए 8 रन
13 ओवर्स के बाद आरसीबी की टीम ने 124 रन बनाए हैं। क्रीज पर देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली मौजूद हैं। आरसीबी की टीम को जीत के लिए 42 गेंदों में 50 रन चाहिए।
-
April 13, 2025 6:17 PM (IST) Posted by Intern Khabar
11वें ओवर में आए 5 रन
11 ओवर्स का खेल खत्म होने तक आरसीबी की टीम ने एक विकेट खोकर 106 रन बनाए हैं। क्रीज पर देवदत्त पडिक्कल 7 रन और विराट कोहली 29 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। आरसीबी को जीत के लिए 54 गेंदों में 68 रन और बनाने हैं।
-
April 13, 2025 6:12 PM (IST) Posted by Intern Khabar
10वें ओवर में आए 7 रन
10 ओवर्स के बाद आरसीबी की टीम ने एक विकेट खोकर 101 रन बना लिए हैं। क्रीज पर देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली मौजूद हैं। आरसीबी की टीम को जीत के लिए 60 गेंदों में 73 रन बनाने हैं।
-
April 13, 2025 6:08 PM (IST) Posted by Intern Khabar
आरसीबी की टीम को लगा पहला झटका
फिल साल्ट के रूप में आरसीबी की टीम को पहला झटका लगा है। वह 33 गेंदों में 65 रन बनाकर कुमार कार्तिकेय का शिकार बने हैं। क्रीज पर बल्लेबाजी करने देवदत्त पडिक्कल आए हैं।
-
April 13, 2025 6:01 PM (IST) Posted by Intern Khabar
फिल साल्ट ने जड़ा अर्धशतक
लक्ष्य का पीछा करते हुए फिल साल्ट ने आरसीबी के तरफ से 28 गेंदों में शानदार अर्धशतक जड़ दिया है।
-
April 13, 2025 6:00 PM (IST) Posted by Intern Khabar
7वें ओवर में आए 5 रन
7 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद आरसीबी की टीम ने 70 रन बनाए हैं। क्रीज पर फिल साल्ट और विराट कोहली दोनों ही प्लेयर्स अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 13, 2025 5:54 PM (IST) Posted by Intern Khabar
पावरप्ले के बाद आरसीबी का स्कोर
6 ओवर्स का खेल खत्म होने तक आरसीबी की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 65 रन बना लिए हैं। क्रीज पर फिल साल्ट 46 रन और विराट कोहली 18 रन बनाकर शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 13, 2025 5:47 PM (IST) Posted by Intern Khabar
महेश थीक्षाना के ओवर में आए 13 रन
5 ओवर्स का खेल खत्म होने तक आरसीबी की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 50 रन बना लिए हैं। क्रीज पर फिल साल्ट और विराट कोहली के बीच 50 रनों की साझेदारी पूरी हो चुकी है।
-
April 13, 2025 5:43 PM (IST) Posted by Intern Khabar
संदीप शर्मा के ओवर में आए 7 रन
4 ओवर्स का खेल खत्म होने तक आरसीबी की टीम ने 37 रन बना लिए हैं। क्रीज पर क्रीज पर फिल साल्ट 23 रन और विराट कोहली 14 रन बनाकर मौजूद हैं।
-
April 13, 2025 5:38 PM (IST) Posted by Intern Khabar
जोफ्रा आर्चर के ओवर में आए 12 रन
3 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद आरसीबी की टीम ने 30 रन बनाए हैं। क्रीज पर फिल साल्ट और विराट कोहली अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 13, 2025 5:34 PM (IST) Posted by Intern Khabar
तुषार देशपांडे के ओवर में आए 8 रन
2 ओवर का खेल खत्म होने तक आरसीबी की टीम ने 18 रन बना लिए हैं। क्रीज पर फिल साल्ट 12 रन और विराट कोहली 6 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 13, 2025 5:29 PM (IST) Posted by Intern Khabar
पहले ओवर में आए 10 रन
एक ओवर का खेल खत्म होने के बाद आरसीबी की टीम ने 10 रन बनाए हैं। क्रीज पर फिल साल्ट और विराट कोहली मौजूद हैं।
-
April 13, 2025 5:28 PM (IST) Posted by Intern Khabar
आरसीबी की पारी हुई शुरू
लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम के तरफ से ओपन करने फिल साल्ट और विराट कोहली आए हैं।
-
April 13, 2025 5:10 PM (IST) Posted by Intern Khabar
राजस्थान ने आरसीबी को दिया 174 रनों का टारगेट
राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के बीच खेले जा रहे मुकाबले में राजस्थान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 4 विकेट खोकर 173 रन बनाए हैं। राजस्थान के तरफ से सबसे अधिक 75 रन यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल 35 रन बनाए हैं। वहीं आरसीबी की टीम के तरफ से जोश हेजलवुड, क्रुणाल पांड्या, यश दयाल और भुवनेश्वर कुमार को 1-1 विकेट मिले हैं।
-
April 13, 2025 5:09 PM (IST) Posted by Intern Khabar
राजस्थान की टीम को लगा चौथा झटका
शिमरन हेटमायर के रूप में राजस्थान की टीम को लगा चौथा झटका। उन्हें 9 रन के स्कोर पर भुवनेश्वर कुमार ने पवेलियन भेजा है।
-
April 13, 2025 5:04 PM (IST) Posted by Intern Khabar
19वें ओवर में आए 15 रन
19 ओवर्स के बाद राजस्थान की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 162 रन बना लिए हैं। क्रीज पर ध्रुव जुरेल 29 रन और शिमरन हेटमायर 8 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 13, 2025 4:53 PM (IST) Posted by Intern Khabar
17वें ओवर में आए 11 रन
17 ओवर्स का खेल खत्म होने तक राजस्थान की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए हैं। क्रीज पर ध्रुव जुरेल और शिमरन हेटमायर अभी मौजूद हैं।
-
April 13, 2025 4:48 PM (IST) Posted by Intern Khabar
यशस्वी जायसवाल हुए आउट
यशस्वी जायसवाल के रूप में राजस्थान की टीम को तीसरा झटका लगा है। उन्हें 75 रन के स्कोर पर जोश हेजलवुड ने पवेलियन भेजा है।
-
April 13, 2025 4:42 PM (IST) Posted by Intern Khabar
सुयश शर्मा के ओवर में आए 7 रन
15 ओवर्स का खेल खत्म होने तक राजस्थान की टीम ने दो विकेट गंवाकर 114 रन बना लिए हैं। क्रीज पर यशस्वी जायसवाल 64 रन और ध्रुव जुरेल 1 रन बनाकर अभी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 13, 2025 4:34 PM (IST) Posted by Intern Khabar
14वें ओवर में आए 3 रन
14 ओवर्स का खेल खत्म होने तक राजस्थान की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाए हैं। क्रीज पर यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल अभी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 13, 2025 4:32 PM (IST) Posted by Intern Khabar
राजस्थान की टीम को लगा दूसरा झटका
रियान पराग के रूप में राजस्थान की टीम को दूसरा झटका लगा है। वह 30 रन बनाकर का यश दयाल शिकार बने हैं। क्रीज पर अब बल्लेबाजी करने ध्रुव जुरेल आए हैं।
-
April 13, 2025 4:25 PM (IST) Posted by Intern Khabar
यशस्वी जायसवाल ने जड़ा अर्धशतक
राजस्थान की टीम के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए यशस्वी जायसवाल ने 35 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया है।
-
April 13, 2025 4:24 PM (IST) Posted by Intern Khabar
12वें ओवर में आए 10 रन
12 ओवर्स का खेल खत्म होने तक राजस्थान की टीम ने 95 रन बनाए हैं। क्रीज पर यशस्वी जायसवाल 49 रन और रियान पराग 28 रन बनाकर अभी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 13, 2025 4:18 PM (IST) Posted by Intern Khabar
10वें ओवर में आए 12 रन
10 ओवर्स का खेल खत्म होने तक राजस्थान की टीम ने एक विकेट खोकर 77 रन बना लिए हैं। क्रीज पर यशस्वी जायसवाल और रियान पराग अभी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 13, 2025 4:11 PM (IST) Posted by Intern Khabar
क्रुणाल पांड्या के ओवर में आए 7 रन
9 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद राजस्थान की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 65 रन बनाए हैं। क्रीज पर यशस्वी जायसवाल 40 रन और रियान पराग 8 रन बनाकर मौजूद हैं।
-
April 13, 2025 4:07 PM (IST) Posted by Intern Khabar
8वें ओवर में आए 8 रन
8 ओवर्स का खेल खत्म होने तक राजस्थान की टीम ने 58 रन बना लिए हैं। क्रीज पर यशस्वी जायसवाल और रियान पराग अभी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 13, 2025 4:03 PM (IST) Posted by Intern Khabar
राजस्थान की टीम को लगा पहला झटका
संजू सैमसन के रूप में राजस्थान की टीम को पहला झटका लगा है। वह 15 रन बनाकर का क्रुणाल पांड्या शिकार बने हैं। क्रीज पर अब बल्लेबाजी करने रियान पराग आए हैं।
-
April 13, 2025 3:59 PM (IST) Posted by Intern Khabar
पावरप्ले के बाद राजस्थान का स्कोर
6 ओवर्स का खेल खत्म होने तक राजस्थान की टीम ने 45 रन बनाए हैं। क्रीज पर यशस्वी जायसवाल 30 रन और संजू सैमसन 13 रन बनाकर दोनों ही प्लेयर्स अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 13, 2025 3:48 PM (IST) Posted by Intern Khabar
जोश हेजलवुड के ओवर में आए 5 रन
4 ओवर्स का खेल खत्म होने तक राजस्थान की टीम ने 24 रन बना लिए हैं। क्रीज पर यशस्वी जायसवाल 18 रन और संजू सैमसन 5 रन बनाकर मौजूद हैं।
-
April 13, 2025 3:43 PM (IST) Posted by Intern Khabar
तीसरे ओवर में आए 6 रन
3 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद राजस्थान की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 19 रन बनाए हैं। क्रीज पर यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन दोनों ही प्लेयर्स अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 13, 2025 3:39 PM (IST) Posted by Intern Khabar
यश दयाल के ओवर में आए 7 रन
2 ओवर के बाद राजस्थान की टीम ने 13 रन बना लिए हैं। क्रीज पर यशस्वी जायसवाल 8 रन और संजू सैमसन 4 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 13, 2025 3:34 PM (IST) Posted by Intern Khabar
पहले ओवर में आए 6 रन
एक ओवर का खेल खत्म होने तक राजस्थान की टीम ने 6 रन बनाए हैं। क्रीज पर यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन मौजूद हैं।
-
April 13, 2025 3:30 PM (IST) Posted by Intern Khabar
राजस्थान रॉयल्स की पारी हुई शुरू
राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के बीच खेले जा रहे मुकाबले में राजस्थान की टीम के तरफ से ओपन करने यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन आए हैं। वहीं आरसीबी की टीम के तरफ से गेंदबाजी करने भुवनेश्वर कुमार आए हैं।
-
April 13, 2025 3:17 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट
राजस्थान रॉयल्स के इम्पैक्ट प्लेयर्स - शुभम दुबे, युद्धवीर सिंह चरक, फजलहक फारूकी, कुमार कार्तिकेय, कुणाल सिंह राठौड़
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इम्पैक्ट प्लेयर्स - देवदत्त पडिक्कल, रसिख दार सलाम, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंग
-
April 13, 2025 3:15 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
राजस्थान रॉयल्स टीम की प्लेइंग 11
यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), नितीश राणा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्ष्णा, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे
-
April 13, 2025 3:14 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
आरसीबी टीम की प्लेइंग 11
फिल साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), लियम लिविंगस्टन, जीतेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, यश दयाल।
-
April 13, 2025 3:03 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
RR vs RCB टॉस अपडेट
RR और RCB के बीच खेले जा रहे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
-
April 13, 2025 2:46 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
RR vs RCB: दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड
अब तक दोनों के बीच कुल 32 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 15 मैचों में आरसीबी को जीत मिली है, जबकि 14 मैच राजस्थान रॉयल्स ने जीते हैं। वहीं, 3 मैच बेनतीजा रहे हैं।
-
April 13, 2025 2:31 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्क्वॉड
रजत पाटीदार (कप्तान), फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा, रसिख डार सलाम, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह, रोमारियो शेफर्ड, लुंगी एनगिडी, नुवान तुषारा, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा।
-
April 13, 2025 2:19 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
राजस्थान रॉयल्स का स्क्वॉड
संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरन हेटमायर, संदीप शर्मा, जोफ्रा आर्चर, वानिन्दु हसरंगा, महेश तीक्षाना, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय सिंह, नितीश राणा, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे, युद्धवीर चरक, फजल फारूकी, वैभव सूर्यवंशी, क्वेना मफाका, कुणाल राठौड़, अशोक शर्मा।