A
Hindi News खेल क्रिकेट SRH vs DC Dream11 Prediction: केएल या ट्रेविस हेड किसे चुनें कप्तान, इस फॉर्मूले से बनाएं अपनी टीम

SRH vs DC Dream11 Prediction: केएल या ट्रेविस हेड किसे चुनें कप्तान, इस फॉर्मूले से बनाएं अपनी टीम

IPL 2025 के 55वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की दिल्ली कैपिटल्स से टक्कर होने जा रही है। इस मैच में दिल्ली के गेंदबाजों के सामने SRH के धाकड़ बल्लेबाजों को रोकने की चुनौती होगी।

SRH vs DC - India TV Hindi Image Source : INDIA TV हैदराबाद बनाम दिल्ली

SRH vs DC Dream11 Prediction: IPL 2025 के 55वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपने घर में दिल्ली कैपिटल्स को हराने के इरादे से उतरेगी। वहीं, अक्षर पटेल की अगुआई वाली दिल्ली कैपिटल्स की नजर SRH के गढ़ में जीत की राह पर लौटने की होगी क्योंकि टीम घरेलू मैदान पर प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। दिल्ली को पिछले मैच में अपने घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम में KKR के हाथों हार का स्वाद चखना पड़ा था, लेकिन टीम की प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीदें बरकरार हैं। यही वजह है कि दिल्ली की टीम पैट कमिंस की टीम के खिलाफ किसी भी हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी।

दिल्ली के लिए कप्तान अक्षर पेटल की चोट चिंता का सबब बनी हुई है। अब देखना होगा कि वह SRH के खिलाफ खेल पाते है या नहीं। दिल्ली की बल्लेबाजी का दारोमदार केएल राहुल के कंधों पर होगा, जो 9 मैच में 371 रन के साथ DC के लिए इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। फाफ डुप्लेसी के फॉर्म पर भी नजरें होंगी। इसके बावजूद, दिल्ली के गेंदबाज SRH की बल्लेबाजों को हल्के में आंकने की गलती नहीं करना चाहेंगे। 

SRH vs DC संभावित प्लेइंग इलेवन

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, कामिंडु मेंडिस, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी। 

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11: फाफ डुप्लेसी, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), करुण नायर, केएल राहुल, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, मुकेश कुमार।

SRH vs DC Dream11 प्रिडिक्शन

  • विकेटकीपर: केएल राहुल (कप्तान), हेनरिक क्लासेन
  • बल्लेबाज: ट्रेविस हेड (उपकप्तान), फाफ डुप्लेसी
  • ऑलराउंडर: अभिषेक शर्मा, अक्षर पटेल
  • गेंदबाज: मिचेल स्टार्क, हर्षल पटेल, कुलदीप यादव, पैट कमिंस , मोहम्मद शमी

दोनों टीमों का स्क्वॉड 

सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), अथर्व तायडे, अभिनव मनोहर, अनिकेत वर्मा, सचिन बेबी, स्मरण रविचंद्रन, हेनरिक क्लासेन, ट्रेविस हेड, हर्षल पटेल, कामिंदु मेंडिस, वियान मुल्डर, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद शमी, राहुल चाहर, सिमरजीत सिंह, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, और इशान मलिंगा।

दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, समीर रिजवी, दर्शन नालकंडे, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय, दुष्मंता चमीरा, फाफ डु प्लेसी, टी नटराजन, अजय जादव मंडल, मनवंत कुमार एल और माधव तिवारी।

Latest Cricket News