1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SRH vs PBKS: हैदराबाद में होगी रनों की बारिश या बॉलर्स करेंगे कमाल, जानें Pitch रिपोर्ट की पूरी जानकारी

SRH vs PBKS: हैदराबाद में होगी रनों की बारिश या बॉलर्स करेंगे कमाल, जानें Pitch रिपोर्ट की पूरी जानकारी

SRH vs PBKS: आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच में 12 अप्रैल को हैदराबाद के मैदान पर मुकाबला खेला जाएगा। एसआरएच के लिए अभी तक ये सीजन जहां बिल्कुल भी उम्मीद के अनुसार नहीं रहा तो वहीं पंजाब किंग्स का प्रदर्शन बेहतर देखने को मिला है।

SRH vs PBKS- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स

सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2025 का 27वां मुकाबला 12 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 पर शुरू होगा। पैट कमिंस की कप्तानी में खेल रही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिए अभी तक ये सीजन बिल्कुल भी उम्मीद के अनुसार नहीं रहा जिसमें उन्होंने 5 मैचों में से सिर्फ एक में जीत हासिल की है। वहीं दूसरी तरफ पंजाब किंग्स की टीम को लेकर बात की जाए तो श्रेयस अय्यर की कप्तानी में अब तक उनका मैदान पर शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने 4 मैचों में से तीन मैचों में जीत हासिल की है। वहीं अब हैदराबाद के खिलाफ भी पंजाब इसी तरह का प्रदर्शन करना चाहेगी जिसको लेकर इस मैच की पिच काफी अहम हो जाती है।

हैदराबाद की पिच पर इस सीजन रन बनाना दिख रहा मुश्किल

एसआरएच और पंजाब किंग्स की टीम के बीच में ये मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें इस मैच की पिच को लेकर बात की जाए तो यहां पर खेले गए पिछले कुछ मैच में बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान काम नहीं दिख रहा है। हालांकि इसके बावजूद हैदराबाद की पिच अमूमन बल्लेबाजी के लिए काफी मुफीद मानी जाती है। यहां पर खेले गए 80 आईपीएल मैचों में 35 बार जहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं तो वहीं 45 बार टारगेट का पीछा करने वाली टीम ने मुकाबले को अपने नाम किया है। वहीं इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 163 रनों के करीब का देखने को मिला है।

हेड टू हेड में हैदराबाद का पलड़ा भारी

आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो उसमें एसआरएच टीम का पलड़ा भारी दिखाई देता है, जिसमें दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 23 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने जहां 16 मैचों को अपने नाम किया है तो वहीं पंजाब किंग्स की टीम 7 मैचों को जीतने में कामयाब रही है।

ये भी पढ़ें

ICC वनडे के नियमों में कर सकता बड़ा बदलाव, गेंदबाजों को मिलेगा फायदा

धोनी पहले से ही नंबर वन, क्या अब खींच पाएंगे और भी लंबी लकीर

Latest Cricket News