1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2026 ऑक्शन में सबसे महंगे बिके ये भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी, टॉप-5 में दो CSK के प्लेयर

IPL 2026 ऑक्शन में सबसे महंगे बिके ये भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी, टॉप-5 में दो CSK के प्लेयर

IPL 2026: आईपीएल के 19वें सीजन को लेकर अबू धाबी में आयोजित किए गए ऑक्शन में कुल 77 खिलाड़ियों को लेकर बोली लगी, जिसमें सबसे ज्यादा भारतीय अनकैप्ड प्लेयर्स को लेकर फ्रेंचाइजियों के बीच दिलचस्पी देखने को मिली।

प्रशांत वीर, औकिब नबी...- India TV Hindi
Image Source : PTI प्रशांत वीर, औकिब नबी और कार्तिक शर्मा

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन को लेकर सभी 10 फ्रेंचाइजियों का फुल स्क्वाड फाइनल हो चुका है, जिसमें अबू धाबी में 16 दिसंबर को आयोजित किए गए ऑक्शन में कुल 77 खिलाड़ियों को खरीदा जाना था और सभी फ्रेंचाइजी अपनी फुल स्क्वाड 25 प्लेयर्स का पूल पूरा करने में कामयाब रहीं। इस बार ऑक्शन में सबसे ज्यादा नजरें अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों पर थी, जिनको लेकर फ्रेंचाइजियों के बीच दिलचस्पी भी देखने को मिली। इसमें सबसे ज्यादा चर्चा कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर ने बटोरी जिनको अपनी स्क्वाड का हिस्सा बनाने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने पानी की तरह पैसा बहा दिया। ऐसे में हम आपको आईपीएल 2026 ऑक्शन में सबसे ज्यादा पैसों में खरीदे जाने वाले अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

ऑक्शन में बिके कुल 40 अनकैप्ड खिलाड़ी, 39 भारतीय शामिल

आईपीएल 2026 ऑक्शन के लिए कुल 359 प्लेयर्स को शॉर्टलिस्ट किया गया था, जिसमें सबसे ज्यादा अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों के नाम शामिल थे। ऑक्शन में कुल बिके 77 खिलाड़ियों में से 40 अनकैप्ड प्लेयर्स हैं और इसमें 39 भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल हैं। आईपीएल ऑक्शन में टॉप-5 सबसे महंगे बिकने वाले भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी देखे जाएं तो उसमें पहले स्थान पर संयुक्त रूप से कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर का नाम आता है, जिसमें दोनों के लिए सीएसके ने 14.20 और 14.20 करोड़ रुपये अपने पर्स से खर्च कर दिए। कार्तिक घरेलू क्रिकेट में राजस्थान की टीम से खेलते हैं। वहीं प्रशांत वीर को लेकर बात की जाए तो वह उत्तर प्रदेश की टीम से घरेलू क्रिकेट में खेलते हैं।

औकिब नबी, मंगेश यादव और तेजस्वी सिंह को भी मिली मोटी रकम

कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर के अलावा आईपीएल 2026 के ऑक्शन में अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी के तौर पर सबसे ज्यादा महंगे बिकने के मामले में तीसरे नंबर पर घरलेू क्रिकेट में जम्मू-कश्मीर की तरफ से खेलने वाले तेज गेंदबाज औकिब नबी का नाम है, जिन्होंने 30 लाख रुपये के बेस प्राइस में अपना नाम दिया था। दिल्ली कैपिटल्स ने औकिब नबी को अपना हिस्सा बनाने के लिए 8 करोड़ 40 लाख रुपये खर्च कर दिए। इस लिस्ट में चौथे नंबर पर मध्य प्रदेश के लिए खेलने वाले ऑलराउंड खिलाड़ी मंगेश यादव हैं जो आईपीएल 2026 के सीजन में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम से खेलेंगे जिनको अपना हिस्सा बनाने के लिए आरसीबी ने 5 करोड़ 20 लाख रुपये खर्च किए। वहीं पांचवें नंबर पर घरेलू क्रिकेट में दिल्ली से खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज तेजस्वी सिंह दहिया का नाम है जो आईपीएल 2026 के सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा होंगे। तेजस्वी जो 30 लाख रुपये के बेस प्राइस में ऑक्शन में शामिल हुए थे उन्हें अपना हिस्सा बनाने के लिए केकेआर ने 3 करोड़ रुपये पर्स से खर्च कर दिए।

ये भी पढ़ें

IPL 2026 ऑक्शन हुआ खत्म कुल 77 प्लेयर्स बिके, यहां देखें सभी 10 टीमों का फुल स्क्वाड

IPL 2026 ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी, इन खिलाड़ियों पर बरसा छप्पर फाड़ पैसा

Latest Cricket News