1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL ऑक्शन के बाद PCB की खटिया हुई खड़ी, PSL में पड़ सकता है विदेशी प्लेयर्स का अकाल

IPL ऑक्शन के बाद PCB की खटिया हुई खड़ी, PSL में पड़ सकता है विदेशी प्लेयर्स का अकाल

आईपीएल 2026 सीजन के लिए 16 दिसंबर को अबू धाबी में हुए ऑक्शन में कई ऐसे विदेशी खिलाड़ियों को भी फ्रेंचाइजियों ने चुना जो पहले अनसोल्ड चले जाते थे। वहीं इस ऑक्शन के बाद PCB के लिए मुसीबतें बढ़ गई हैं।

IPL Trophy And PSL Trophy- India TV Hindi
Image Source : PTI/AP आईपीएल ट्रॉफी और पीएसएल ट्रॉफी

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन को लेकर अबू धाबी में 16 दिसंबर को ऑक्शन का आयोजन किया गया था, जिसमें कुल 77 खिलाड़ियों को खरीदा गया। इसमें 29 विदेशी खिलाड़ी भी शामिल थे, जिसके बाद से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की रातों की नींद जरूर उड़ गई है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी जो 8 मार्च तक खेला जाएगा। इसी के बाद पाकिस्तान सुपर लीग के 11वें सीजन की शुरुआत हो पाएगी। वहीं इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन की शुरुआत 26 मार्च से होगी, ऐसे में कई विदेशी खिलाड़ी जो इन दोनों ही लीग में खेलते हैं उनका आईपीएल में खेलना तय माना जा रहा है, जिससे पीएसएल में बड़े विदेशी खिलाड़ियों का अकाल देखने को मिल सकता है।

ये विदेशी खिलाड़ी पीएसएल छोड़ आईपीएल में दिखेंगे खेलते हुए

आईपीएल ऑक्शन में इस बार कई ऐसे विदेशी खिलाड़ियों के नाम भी शामिल थे, जो पहले अनसोल्ड जाते थे। हालांकि इस बार फ्रेंचाइजियों ने उनको लेकर भी दिलचस्पी दिखाई जिसमें मैथ्यू शॉर्ट, जेसन होल्डर, फिन एलन और अकील होसेन का नाम शामिल है। ये सभी प्लेयर्स पाकिस्तान सुपर लीग में विदेशी प्लेयर के तौर पर काफी अहम मुकाम रखते हैं। इसमें जेसन होल्डर, मैथ्यू शॉर्ट और बेन ड्वार्शुइस जो पीएसएल में अभी इस्लामाबाद यूनाइटेड टीम का हिस्सा हैं, लेकिन ये सभी आईपीएल के अगले सीजन में खेलते हुए दिखाई देंगे। इसमें मैथ्यू शॉर्ट को सीएसके ने 1.5 करोड़ रुपये में अपने स्क्वाड में शामिल किया है। जेसन होल्डर को 7 करोड़ रुपये में गुजरात टाइटंस स्क्वाड का हिस्सा बने हैं, जबकि बेन ड्वार्शुइस 4.4 करोड़ रुपये में पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए दिखाई देंगे।

पीएसएल फ्रेंचाइजी क्वेटा ग्लेडिएटर्स के लिए ये स्थिति और भी अधिक खराब है जिसमें उनके तीन बड़े विदेशी खिलाड़ी फिन एलन, अकील होसेन और काइल जेमिसन तीनों ही आईपीएल के 19वें सीजन में अलग-अलग टीमों का हिस्सा हैं, जिसके लिए उन्हें काफी बड़ी रकम में खरीदा गया है। इसके अलावा पेशावर जालिमी की टीम को मिचेल ओवेन का रिप्लेसमेंट की तलाश करनी होगी जो आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की स्क्वाड का हिस्सा हैं। वहीं कराची किंग्स की टीम को लेकर बात की जाए तो उनको भी आईपीएल ऑक्शन के बाद झटका लगा है, जिसमें टिम सीफर्ट और एडम मिल्ने उनके लिए आगामी सीजन में उपलब्ध नहीं होंगे, इसके अलावा केन विलियमसन जो लखनऊ सुपर जाएंट्स में रणनीतिक सलाहाकार की जिम्मेदारी संभालेंगे वह भी पीएसएल के 11वें सीजन में खेलते हुए नहीं दिखाई देंगे।

इंग्लैंड के खिलाड़ी भी पीएसएल से रहेंगे दूर

पाकिस्तान सुपर लीग के होने वाले 11वें सीजन में इंग्लैंड के भी कई बड़े खिलाड़ी जो अनुबंध का हिस्सा हैं वह भी खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने अपने प्लेयर्स को पहले ही साफ कर दिया है कि यदि वह आईपीएल में नहीं खेल रहे हैं तो उस दौरान आराम करेंगे। ईसीबी ने आईपीएल में खेलने के लिए अपने प्लेयर्स को छूट दी हुई है। उनके इस फैसले के पीछे जून महीने में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज है, जिससे पहले वह अपने अहम प्लेयर्स को पूरी तरह फिट रखना चाहती है।

ये भी पढ़ें

बाबर आजम अब ऑस्ट्रेलिया में फ्लॉप, दो मैचों में बने केवल इतने ही रन

दो दिन पहले इस खिलाड़ी ने किया था डेब्यू, ऑक्शन में लूट लिया RCB का खजाना, रातोंरात बन गए करोड़पति

Latest Cricket News