आईपीएल नया सीजन शुरू होने जा रहा है। अब बार इसका 19वां सीजन खेला जाएगा, जिसका आगाज 28 मार्च से होगा। इस बीच टीमों की तैयारी अब आखिरी चरण में है। सभी टीमों के कप्तानों का ऐलान पहले ही कर दिया गया है। इस बीच दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने इंडियन प्रीमियर लीग से पहले अपने दिल की बात कही है। खास तौर पर उन्होंने इम्पैक्ट प्लेयर रूल को लेकर बात की है, जो काफी चर्चा में रहा है। पटेल का कहना है कि उन्हें ये रूल कतई पसंद नहीं है। उन्होंने इसके पीछे का कारण भी बताया है।
अक्षर पटेल संभालेंगे दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी
इस सीजन भी दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी अक्षर पटेल संभालते हुए नजर आएंगे। हालांकि पिछले साल भी वे ही कप्तान थे, लेकिन टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। अक्षर पटेल का कहना है कि इम्पैक्ट प्लेयर रूल की वजह से ऑलराउंडर के लिए संभावनाएं काफी कम हो जाती हैं। उन्होंने ये भी कहा कि पिछले साल उन्होंने कम गेंदबाजी की, इसके पीछे आईपीएल का ये नियम नहीं था।
इम्पैक्ट प्लेयर रूल ने कम की ऑलराउंडर्स की भूमिका
अक्षर पटेल ने हंसते हुए साफ तौर पर कहा है कि वे एक ऑलराउंडर हैं और इसलिए उन्हें ये नियम पसंद नहीं है। उन्होंने कहा कि जब ये नियम लागू नहीं था, तब मैच से पहले ऑलराउंडर को ज्यादा तवज्जो दी जाती थी, लेकिन जब से ये नियम आया है, ऑलराउंडर की भूमिका सीमित हो गई है। टीमों को पता होता है कि वे बाद में किसी एक खिलाड़ी को हटाकर दूसरे को शामिल कर लेंगी। हालांकि उन्होंने कहा कि अब जो नियम तय किए गए हैं, उन्हें मानना और उसी हिसाब से खेलना होता है।
चोट के कारण नहीं की ज्यादा गेंदबाजी
अक्षर पटेल के लिए आईपीएल का पिछला सीजन अच्छा नहीं गया था। वे टीम के कप्तान थे, लेकिन टीम टॉप चार में नहीं पा पाई थी। खुद अक्षर पटेल पूरे सीजन केवल पांच ही विकेट ले पाए थे। उन्होंने गेंदबाजी भी कम की थी, इसके बारे में जब पटेल से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसके पीछे उनकी चोट थी। उन्होंने खुलासा किया कि पिछले आईपीएल से पहले चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन किया गया था, तब उनकी अंगुली में चोट लग गई थी। जब उन्होंने आईपीएल में गेंदबाजी की तो उनका घाव और गहरा हो गया था। यही वजह थी कि वे कम गेंदबाजी कर रहे थे।
यह भी पढ़ें
ODI World Cup 2027: रोचक हो गई है अब जंग, क्या 2 बार की चैंपियन टीम हो जाएगी बाहर
आईपीएल मैच शुरू होने का सही वक्त नोट कीजिए, नहीं तो छूट जाएगा मुकाबला
Latest Cricket News