A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2026: दो दिन में होंगे चार मुकाबले, नोट कीजिए मैचों का सही वक्त और डबल हेडर का शेड्यूल

IPL 2026: दो दिन में होंगे चार मुकाबले, नोट कीजिए मैचों का सही वक्त और डबल हेडर का शेड्यूल

आईपीएल के इस सीजन में अब डबल हेडर शुरू होने वाले हैं। यानी ए​क दिन में दो मैच होंगे। शनिवार और रविवार को चार मैच होंंगे। इसका शेड्यूल जान लीजिए और मैच शुरू होने का वक्त भी नोट कर लीजिए, ताकि कोई मैच छूट ना जाए।

ipl 2026- India TV Hindi
Image Source : IPL@X आईपीएल 2026

आईपीएल 2026 में अब अगला दौर शुरू हो रहा है। अभी तक एक एक मैच हो रहा था, लेकिन जल्द ही डबल हेडर शुरू होंगे। यानी एक ही दिन में दो मैच खेले जाएंगे। शनिवार और रविवार यानी दो दिन में चार मैच होंगे। इससे पहले की ये मुकाबले शुरू हों, आपको पता होना चाहिए कि ये मैच कितने बजे से खेले जाएंगे और दो दिन में कौन से चार मुकाबले होंगे।

शनिवार और रविवार को खेले जाएंगे दो- दो मैच

इस साल के आईपीएल शनिवार से शुरू हुआ था। अक्सर देखने में आता है कि शनिवार और रविवार को दो मैच होते हैं, लेकिन पहले सप्ताह ऐसा कुछ नहीं हुआ, क्योंकि तब पहला दौर शुरू हुआ था। अब दूसरा शनिवार और रविवार आ रहे हैं। चार अप्रैल को शनिवार है, इस दिन दो मैच खेल जाएंगे। इस दिन पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने सामने होंगी। ये मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद इस दिन का दूसरा मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएग। आपको जानकारी दे दें कि पहला मैच यानी दिन का मैच साढ़े तीन बजे से शुरू होगा और तीन बजे इसका टॉस होगा। दूसरा मैच शाम साढ़े सात बजे से होगा और इसका टॉस सात बजे होगा। 

रविवार के मैचों का शेड्यूल और मैच शुरू होने का वक्त

इसके बाद आएगा रविवार और तारीख होगी 5 अप्रैल की तारीख। इस दिन पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और एलएसजी के बीच खेला जाएगा। ये मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। इसके बाद शाम को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपरकिंग्स की टीमें आपस में भिड़ती हुई नजर आएंगी। ये मैच एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस दिन भी टाइमिंग वही होगी। यानी दिन का मैच साढ़े तीन बजे से खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। यहां भी मैच से आधे घंटे पहले टॉस होगा। 

अंक तालिका में होंगे कई बड़े बदलाव

इन दो दिन के बाद यानी सोमवार से फिर एक एक मैच होगा। इसके बाद जब अगला शनिवार और रविवार होगा तो फिर डबल हेडर होंगे। कुल मिलाकर ये शनि​वार और रविवार काफी अहम होंगे। इन दो दिनों में अंक तालिका में काफी कुछ बदलाव होंगे और पता चलेगा कि कौन सी टीम कहां पहुंची। आज की तारीख की अंक तालिका और रविवार की अंक तालिका में काफी बदलाव हो चुके होंगे। 

यह भी पढ़ें 

CSK vs PBKS: चेपॉक का ​किला हो चुका है ध्वस्त, नए अवतार में नजर आएगा चेन्नई का स्टेडियम

CSK vs PBKS: कौन जीतेगा आज का मैच, अब तक रही है बराबरी की टक्कर

Latest Cricket News