1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हैदराबाद 86 रन पर ऑलआउट, अपना ही शर्मनाक रिकॉर्ड तोड़ा, गुजरात धमाकेदार जीत से टॉप पर पहुंचा

हैदराबाद 86 रन पर ऑलआउट, अपना ही शर्मनाक रिकॉर्ड तोड़ा, गुजरात धमाकेदार जीत से टॉप पर पहुंचा

IPL 2026 GT vs SRH: IPL 2026 के 56वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को करारी शिकस्त दी। इस मैच में SRH की टीम 100 रन का स्कोर भी पार नहीं कर पाई।

गुजरात बनाम हैदराबाद- India TV Hindi
Image Source : AFP गुजरात बनाम हैदराबाद

GT vs SRH: IPL 2026 के 56वें मैच में गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच टक्कर हुई। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। हैदराबाद की यह इस सीजन 5वीं हार है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 168 रनों का स्कोर खड़ा किया। गुजरात की ओर से साई सुदर्शन और वाशिंगटन सुंदर ने अर्धशतक जड़ने का कारनामा किया। सुदर्शन ने 61 जबकि सुंदर ने 50 रनों का योगदान दिया। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने 2-2 विकेट चटकाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का आगाज बेहद खराब रहा। 10 ओवर से पहले ही 56 रन के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गई। इसके बाद भी विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा। 82 रन के स्कोर तक 9 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। 86 रन के स्कोर पर आखिरी विकेट के गिरते ही सनराइजर्स हैदराबाद ने बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड बना दिया। बता दें, SRH का यह IPL में अपना लोएस्ट स्कोर है। इससे पहले टीम का सबसे कम टोटल 96 रन था, जो साल 2019 में मुंबई के खिलाफ बना था।

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज

गुजरात टाइटंस इम्पैक्ट सब: प्रसिद्ध कृष्णा, साई किशोर, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, आर स्मरण, सलिल अरोड़ा, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन

सनराइजर्स हैदराबाद इम्पैक्ट सब: ट्रैविस हेड, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, हर्षल पटेल, हर्ष दुबे

Latest Cricket News