A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2026 के मैच लाइव देखने के लिए कितने पैसे खर्च करने होंगे, क्या फ्री का भी कोई जुगाड़ है?

IPL 2026 के मैच लाइव देखने के लिए कितने पैसे खर्च करने होंगे, क्या फ्री का भी कोई जुगाड़ है?

आईपीएल के इस सीजन के मैच अगर आप मोबाइल पर देखने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसके लिए जेब ढीली करनी होगी। हम यहां ये बता रहे हैं कि आप कम से कम खर्च में आईपीएल 2026 के मैचों को लाइव कैसे देख सकते हैं।

ipl- India TV Hindi
Image Source : GETTY आईपीएल

आईपीएल 2026 का पहला मैच अब से कुछ ही घंटे बाद शुरू हो जाएगा। इस बीच मैच को अगर आप मोबाइल पर देखना चाहते हैं तो उसके लिए कुछ पैसा खर्च करना होगा। जी हां, आप फ्री में तो इन मैचों को नहीं देख पाएंगे। लेकिन इतना जरूर जान और समझ लीजिए कि मैच को देखने के कई तरीके हैं, जो भी आपको सुविधाजनक लगे, उस तरह से मैच देख सकते हैं। तो चलिए पूरा ​​गणित समझाते हैं। 

मोबाइल एप जियो हॉट स्टार पर आएंगे आईपीएल 2026 के लाइव मैच

आईपीएल के मैच कुछ साल पहले तक मोबाइल एप जियो सिनेमा पर आते थे। साल 2023 और 2024 में ​ऐसा था, तब आप मैच को फ्री में देख पा रहे थे, यानी उसके लिए आपको कोई पैसा खर्च नहीं करना पड़ रहा था। केवल मोबाइल में जियो सिनेमा एप को डाउनलोड करना था, उसके बाद आराम से फ्री में मैच देखें। लेकिन पिछले साल के आईपीएल से पहले जियो का डिज्नी हॉट स्टार में विलय हो गया है। उसके बाद नया एप आया जियो हॉट स्टार। इसके बाद मैच वहां आने शुरू हुए और फ्री वाला दौर खत्म हो गया। 

जियो हॉट स्टार पर आईपीएल मैच देखने के लिए क्या प्लान है

अब इस साल की बात करते हैं। आईपीएल 2026 के मैच आप अपने मोबाइल पर जियो हॉट स्टार पर देखना चाहते हैं तो उसके लिए आपको क्या करना है और कितने पैसा खर्च करने होंगे, ये ध्यान से जान लीजिए। जियो हॉट स्टार ने अपने सब्सक्रिप्शन प्लान में कई विकल्प आपको दिए हैं, उसमें से कोई भी आप चुन सकते हैं। एक प्लान मोबाइल का प्लान है। इसके लिए आप तीन महीने के लिए 149 रुपये खर्च कर सकते हैं। यानी इस प्लान में आपका पूरा आईपीएल तो निकल ही जाएगा। हां, अगर आप पूरे साल के लिए ये प्लान लेना चाहते हैं तो उसके लिए 499 रुपये खर्च करने होंगे। इसमें ख्याल इस बात का रखना होगा कि इसमें केवल एक वक्त में एक ही मोबाइल पर मैच आप देख सकेंगे। 

आईपीएल मैच देखने के लिए आपके पास ये भी विकल्प

इसके बाद आते हैं दूसरे प्लान पर। इसे कंपनी ने सुपर प्लान का नाम दिया है। अगर आप तीन महीने के लिए इस प्लान को लेते हैं तो 299 रुपये खर्च करने होंगे, वहीं एक साल के लिए 899 रुपये आपकी जेब से जाएंगे। इसकी खास बात ये है कि आप मोबाइल, टीवी और लैपटॉप में से एक वक्त में दो जगह मैच देख सकते हैं। जो कि पिछले प्लान में नहीं था। इसके बाद आता है प्रीमियम प्लान। इसे लेने के लिए आपको एक महीने के लिए 299 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। साथ ही अगर ये प्लान एक साल के लिए लिया जाता है तो 1499 रुपये जाएंगे। इस प्लान की खास बात ये है कि एक ही वक्त में एक साथ चार डिवाइस पर आप मैच का आनंद ले सकते हैं। साथ ही इसमें आपको 4के में मैच देखने का भी आनंद मिलेगा। 

जियो का रिचार्ज करने पर भी देख सकते हैं आईपीएल के मैच लाइव

अब हम आपको एक और तरीका बताते हैं, इससे आपको जो पहले प्लान बताए गए हैं, उनका सब्सक्रिप्शन नहीं लेना होगा। अगर आपके पास जियो का सिम है और आपने उसे 349 या फिर उससे अधिक का रिचार्ज कराया है तो फिर आपको सब्सक्रिप्शन फ्री में मिलता है, यानी अगर से कोई मैंबरशिप लेने की जरूरत नहीं है। ये तो रही जियो हॉट स्टार की बात, लेकिन टीवी पर अगर आप मैच देख रहे हैं तो वहां आप सीधे स्टार स्पोर्ट्स पर जाकर मैच का लाइव आनंद ले सकते हैं। इसके लिए आपको कोई चार्ज तो नहीं देना होगा, लेकिन केबल आपरेटर का चार्ज तो देना ही होगा। कुल मिलाकर आप ये समझ लीजिए कि अगर आप मोबाइल पर मैच देखने जा रहे हैं तो फ्री में तो कतई नहीं मिलेगा। हां, पैसा कम करने के लिए आप अलग अलग तरीके अपना सकते हैं। 

यह भी पढ़ें 

ODI में सचिन तेंदुलकर कैसे अचानक बन गए ओपनर, रचा इतिहास, दिलचस्प है इसके पीछे की कहानी

RCB vs SRH IPL 2026: कौन सी टीम जीतेगी पहला मुकाबला, AI ने कर दी भविष्यवाणी

Latest Cricket News