1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PBKS vs DC Head to Head Record: पंजाब और दिल्ली के बीच होगी कांटे की टक्कर, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहा गवाही

PBKS vs DC Head to Head Record: पंजाब और दिल्ली के बीच होगी कांटे की टक्कर, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहा गवाही

PBKS vs DC Head to Head: IPL 2026 के 55वें मैच में पंजाब किंग्स का दिल्ली कैपिटल्स से सामना होगा, जो धर्मशाला में खेला जाएगा।

PBKS vs DC- India TV Hindi
Image Source : AFP पंजाब बनाम दिल्ली

PBKS vs DC Head to Head Record: IPL 2026 के प्लेऑफ की रेस से 2 टीमें बाहर हो चुकी हैं, लेकिन 8 टीमें अभी भी बनी हुई हैं। ऐसे में टूर्नामेंट अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है, जहां हर मैच प्लेऑफ की तस्वीर बदल रहा है। ऐसे में सोमवार को धर्मशाला में होने वाला मुकाबला पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स दोनों के लिए अहम होगा। दिल्ली के लिए तो यह मैच करो या मरो जैसा होने वाला है। एक तरफ पंजाब किंग्स जीत के साथ फिर से पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंचने की कोशिश करेगी, तो दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स हार से बचकर अपनी प्लेऑफ उम्मीदों को जिंदा रखना चाहेगी।

IPL 2026 का यह 55वां मुकाबला होगा, जो 11 मई को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। सीजन के पहले हिस्से में पंजाब किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार जीत दर्ज की थीं, लेकिन दूसरे चरण की शुरुआत टीम के लिए खराब रही और उन्हें लगातार तीन हार का सामना करना पड़ा। हालांकि शुरुआती सात मैचों में मिली बढ़त ने श्रेयस अय्यर की टीम को अभी भी प्लेऑफ की दौड़ में मजबूत बनाए रखा है।

पंजाब की नजर टॉप पर टिकी

अब पंजाब की नजर दिल्ली के खिलाफ दो अहम पॉइंट हासिल कर फिर से शीर्ष स्थान पर पहुंचने पर होगी। कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुआई में टीम वापसी के इरादे से मैदान पर उतरेगी। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह मुकाबला किसी फाइनल से कम नहीं है। टीम के अभियान में अब सिर्फ तीन मैच बचे हैं और पंजाब के खिलाफ हार उन्हें लगभग टूर्नामेंट से बाहर कर सकती है। ऐसे में दिल्ली पूरी ताकत और आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेगी।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

अगर दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो मुकाबला बेहद कांटे का रहा है। IPL में अब तक दोनों टीमों के बीच 36 मैच खेले गए हैं, जिसमें पंजाब किंग्स ने 18 मुकाबले जीते हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को 17 मैचों में सफलता मिली है। ऐसे में धर्मशाला में एक और करीबी मुकाबले की उम्मीद की जा रही है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, हरनूर सिंह, प्रभसिमरन सिंह, मिचेल ओवेन, विष्णु विनोद, निहाल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसेन, मुशीर खान, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, लॉकी फर्ग्युसन, हरप्रीत बरार, विजयकुमार वैशाक, यश ठाकुर, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, प्रवीण दुबे, पायला अविनाश और विशाल निषाद। 

दिल्ली कैपिटल्स: अभिषेक पोरेल, लोकेश राहुल, नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, आशुतोष शर्मा, दुष्मंता चमीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, त्रिपुराना विजय, डेविड मिलर, आकिब नबी डार, पथुम निसांका, लुंगी एनगिडी, पृथ्वी साव, काइल जेमिसन, अजय जाधव मंडल, माधव तिवारी, साहिल पारख, करुण नायर, टी नटराजन।

यह भी पढ़ें:

बड़ी खबर, नेपाल का दौरा करेगी 2 बार की T20 वर्ल्ड कप विजेता टीम?

अपने ही पैर पर खुद मारी कुल्हाड़ी, किस टीम के लिए प्लेऑफ बना टेढ़ी खीर

Latest Cricket News