1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL Playoff Schedule: प्लेऑफ के लिए सभी 4 टीमें हुई तय, नोट कर लीजिए महामुकाबलों की तारीख

IPL Playoff Schedule: प्लेऑफ के लिए सभी 4 टीमें हुई तय, नोट कर लीजिए महामुकाबलों की तारीख

IPL Playoff Schedule: IPL 2026 के प्लेऑफ के लिए सभी 4 टीमें तय हो चुकी हैं। इस सीजन RCB, GT, SRH और RR की टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में कामयाब रही हैं।

RCB & RR- India TV Hindi
Image Source : PTI रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु & राजस्थान रॉयल्स

IPL Playoff Schedule: IPL 2026 का लीग स्टेज खत्म हो चुका है और प्लेऑफ के लिए सभी 4 टीमों के नाम सामने आ चुके हैं। इस सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), गुजरात टाइटंस (GT), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) प्लेऑफ में जगह बनाने में कामयाब रही हैं। आईपीएल के जारी सीजन के 69वें मैच में राजस्थान ने मुंबई इंडियंस को 30 रनों से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की। इस नतीजे से ये साफ हो गया कि अब प्लेऑफ के मुकाबले किन टीमों के बीच खेले जाएंगे।

किन टीमों के बीच खेला जाएगा पहला क्वालीफायर और एलिमिनेटर?

लीग स्टेज खत्म होने के बाद RCB और GT की टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में है। ये दोनों टीमें पहले क्वालीफायर में आमने-सामने होंगी। RCB, GT और SRH सभी ने लीग स्टेज में 18-18 पॉइंट्स हासिल किए, लेकिन नेट रन रेट की वजह से गुजरात दूसरे और सनराइजर्स तीसरे नंबर पर हैं। वहीं राजस्थान की टीम ने 16 पॉइंट्स के साथ प्लेऑफ में अपनी जगह बनाई। इस सीजन का एलिमिनेटर मैच सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा।

क्वालीफायर 1 जीतने वाली टीम को डायरेक्ट फाइनल का टिकट मिलेगा। वहीं हारने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए एक और चांस मिलेगा। उन्हें क्वालीफायर 2 खेलना होगा, जहां उनका सामना एलिमिनेटर मैच की विजेता टीम से होगा। एलिमिनेटर हारने वाली टीम इस टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। वहीं दूसरा क्वालीफायर जीतने वाली टीम को फाइनल में एंट्री मिलेगी।

कब और कहां खेले जाएंगे प्लेऑफ के मुकाबले

शेड्यूल की बात करें तो पहला क्वालीफायर 26 मई को धर्मशाला में खेला जाएगा। वहीं एलिमिनेटर मैच 27 मई को न्यू चंडीगढ़ में होगा। दूसरा क्वालीफायर भी 29 मई को न्यू चंडीगढ़ में ही खेला जाएगा। वहीं सीजन का फाइनल मैच 31 मई को अहमदाबाद में होगा।

IPL 2026 प्लेऑफ का पूरा शेड्यूल

  • क्वालिफायर-1 : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs गुजरात टाइटंस, 26 मई (धर्मशाला)
  • एलिमिनेटर : सनराइजर्स हैदराबाद vs राजस्थान रॉयल्स, 27 मई (न्यू चंडीगढ़)
  • क्वालिफायर-2 : एलिमिनेटर का विजेता vs क्वालिफायर-1 की हारी हुई टीम, 29 मई (न्यू चंडीगढ़)
  • फाइनल : क्वालिफायर-1 के  विजेता vs क्वालिफायर-2 के विजेता, 31 मई (अहमदाबाद)

यह भी पढ़ें

9 चौके-15 छक्के, रवांडा के बल्लेबाज ने मचाया कोहराम, जड़ दिया T20I का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

राजस्थान रॉयल्स के इस खिलाड़ी के आउट होने पर क्यों मचा बवाल, क्या मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में अंपायर्स भूल गए नियम?

Latest Cricket News