A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2026 Points Table: किस टीम ने मारी अंक तालिका में बाजी, 3 टीमों का नहीं खुला खाता

IPL 2026 Points Table: किस टीम ने मारी अंक तालिका में बाजी, 3 टीमों का नहीं खुला खाता

आईपीएल के इस सीजन की अंक तालिका में उलटफेर चल रहा है। अब तक सात टीमों ने कम से कम एक मैच जीत लिया है, लेकिन तीन टीमें ऐसी हैं, जिन्होंने अभी तक खाता नहीं खोला है।

IPL 2026 Points Table- India TV Hindi
Image Source : AP IPL 2026 अंक तालिक

आईपीएल 2026 अंक तालिका में जबरदस्त हलचल मची हुई है। सभी दस टीमें अब दो से तीन मैच खेल चुकी हैं। खास बात ये है कि टूर्नामेंट के इतने दिन बाद भी अब तक तीन टीमें ऐसी हैं, जिन्होंने खाता नहीं खोला है, यानी एक भी मैच जीतने में उन्हें कामयाबी नहीं मिली है। वहीं कुछ टीमें ऐसी हैं, जिन्होंने सारे मैच जीतने में सफलता हासिल की है। चलिए एक नजर डालते हैं कि कौन सी टीम इस वक्त कहां पर खड़ी है। 

आरसीबी की टीम अंक तालिका में पहले नंबर पर पहुंची

इंडियन प्रीमियर लीग के ताजा अंक तालिका पर नजर डालें तो पता चलता है कि इस वक्त आरसीबी पहले नंबर पर है। टीम ने अपने दो के दो मैच जीत लिए हैं, साथ ही जीत का अंतर भी काफी अच्छा है, इसलिए टीम चार अंक लेकर पहले स्थान पर है। राजस्थान रॉयल्स ने भी अपने सभी मैच जीतने में कामयाबी हासिल की है, लिहाजा टीम दूसरे नंबर पर है। हालांकि राजस्थान का नेट रन रेट आरसीबी से हल्का सा कम है। दिल्ली कैपिटल्स ने भी शानदार शुरुआत करते हुए दो मैच जीते हैं, टीम तीसरे नंबर पर कब्जा जमाए हुए है। पंजाब ने भी बैक टू बैक दो मैच जीते हैं, उसके भी पास चार अंक हैं। यही चार टीमें ऐसी हैं, अब तक एक भी मैच नहीं हारी हैं। 

इन टीमों ने हासिल किए हैं अब तक दो अंक, एक एक मैच जीता

इसके बाद अगर नंबर पांच की टीम की बात करें तो यहां पर एसआरएच यानी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम है। टीम ने तीन में से एक मैच जीता है, इसलिए उसके पास दो अंक हैं। दो अंक हासिल करने के बाद भी टीम नंबर पांच पर है, क्योंकि उसे बड़ी हार का सामना नहीं करना पड़ा है। दो में से एक मैच जीतकर मुंबई इंडियंस की टीम दो अंक लेकर नंबर सात पर है। एलएसजी ने भी दो में से एक मैच जीता है और वो नंबर सात पर है। 

इन टीमों का अभी तक नहीं खुूला है खाता, सीएसके आखिरी नंबर पर

अब बात उन टीमों की जो अभी तक एक भी मैच नहीं जीत पाई हैं। जीटी यानी गुजरात टाइटंस को अपने दो में से दोनों मैचों में हार मिली है। केकेआर यानी कोलकाता नाइट राइडर्स भी दो में से कोई मैच नहीं जीत पाई है। सीएसके की बात करें तो उसे भी दो में से एक भी मैच में जीत नहीं मिली है। टीम अभी दसवें यानी आखिरी पायदान पर है। अब मैच ना जलीत पाने वाल टीमों के लिए अगले मैच काफी अहम होंगे, क्योंकि एक और हार टीम को टॉप 4 की रेस से काफी पीछे कर देगी। ऐसे में उन्हें हर हाल में मैच जीतना ही होगा, नहीं तो काफी देर हो जाएगी। देखना होगा कि आने वाले मैचों में टीमें कैसा प्रदर्शन करती हैं। 

यह भी पढ़ें

RCB vs CSK Score: चेन्नई को मिली सीजन की तीसरी हार, RCB ने 43 रनों से जीता मैच

IPL 2026: Orange Cap पर दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज का कब्जा, रोहित शर्मा किस नंबर पर?

Latest Cricket News