A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2026 Points Table: राजस्थान बनाम मुंबई मैच के बाद अंक तालिका में भयंकर उलटफेर, टॉप के लिए जबरदस्त जंग

IPL 2026 Points Table: राजस्थान बनाम मुंबई मैच के बाद अंक तालिका में भयंकर उलटफेर, टॉप के लिए जबरदस्त जंग

आईपीएल 2026 की अंक तालिका में फिर से बदलाव हो गया है। पंजाब किंग्स की टीम अब नीचे आ गई है। इस बीच राजस्थान रॉयल्स ने फिर से टॉप की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है। आज दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस का मैच खेला जाएगा।

IPL 2026 Points Table- India TV Hindi
Image Source : PTI IPL 2026 अंक तालिका

आईपीएल के इस सीजन में अ​ब रोमांच और भी बढ़ता जा रहा है। सभी टीमें एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में लगी हैं। इस बीच मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया, इसके बाद अंक तालिका में भी कई बदलाव नजर आ रहे है। पहले नंबर पर पहुंचने के लिए टीमों के बीच होड़ लगी है। हालांकि दो टीमें अभी भी ऐसी हैं, जिनका खाता नहीं खुला है और पहली जीत की दरकार है। 

राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच में आरआर ने मारी बाजी, बारिश के कारण छोटा हुआ मुकाबला

राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला बारिश के कारण छोटा कर दिया गया था। हालांकि एक वक्त तो लग रहा था कि मैच हो ही नहीं पाएगा, लेकिन देर रात मौसम ठीक हुआ और 11-11 ओवर का मैच कराया गया, इसमें राजस्थान रॉयल्स ने बाजी मार ली। इस जीत के साथ ही राजस्थान रॉयल्स ने अंक तालिका में भी बाजी मार ली। टीम ने तीन मैच अब तक खेले हैं और तीनों में जीत दर्ज की है, इसके सा​थ ही उसके छह अंक हो गए हैं। टीम का नेट रन रेट भी अच्छा है। इससे टीम को ज्यादा खतरा भी नजर नहीं आ रहा है। 

पंजाब किंग्स की टीम अंक तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंची

इस बीच पंजाब किंग्स की टीम दूसरे नंबर पर पर चली गई है। टीम ने तीन मैच खेले हैं, इसमें से दो में उसे जीत मिली है, एक मैच में बारिश ने खलल डाला था, इसलिए उसमें एक ही अंक मिल पाया। इस बीच आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बराबर चार चार अंक हैं। टीम तीसरे और चौथे पायदान पर हैं। 

मुंबई इंडियंस के पास केवल दो ही अंक

सनराइजर्स हैदराबाद, एलएसजी और मुंबई इंडियंस की टीमें दो दो अंक लेकर पांचवें, छठे और सातवें नंबर पर हैं। मुंबई के पास मौ​का था कि वो एक और मैच जीतकर टॉप 4 में अपनी जगह पक्की करें, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। टीम के लिए साथ दिक्कत ये भी है कि उसका नेट रन रेट बहुत अच्छा नहीं है, इसलिए दो अंक हासिल करने वाली टीमों में मुंबई की टीम सबसे नीचे है। केकेआर की टीम कोई मैच जीती तो नहीं है, लेकिन एक मैच रद होने से उसके भी पास एक अंक आ गया है। इस बीच गुजरात टाइटंस और सीएसके दो ऐसी टीमें रह गई हैं, जिनका खाता खुलना बाकी है। 

आज दिल्ली में खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच

आज यानी 8 अप्रैल की बात करें तो बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस में मुकाबला होना है। ये मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। गुजरात के सामने सबसे बड़ा लक्ष्य यही होगा कि टीम अपना पहला मैच जीतकर अंक तालिका में खाता खोले। वहीं दिल्ली की टीम अगर आज का मैच जीतती है तो उसके पास मौका होगा कि वो फिर नंबर वन की कुर्सी पर कब्जा करे। यानी दोनों टीमों के लिए ये मैच अहम होगा। देखना होगा कि कौन सी टीम बाजी अपने नाम करती है। 

यह भी पढ़ें 

RR vs MI: राजस्थान ने लगाई जीत की हैट्रिक, मुंबई को 27 रनों से दी शिकस्त

यशस्वी जायसवाल ने तूफानी पारी से पूरा किया स्पेशल शतक, दिग्गज बल्लेबाजों के क्लब में हुए शुमार

Latest Cricket News