CSK vs RR Score: राजस्थान रॉयल्स ने जीत के साथ किया टूर्नामेंट का आगाज, चेन्नई सुपर किंग्स को पीटा
CSK Vs RR score: आईपीएल 2026 के तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें आमने-सामने थी। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था।

CSK vs RR Score: IPL 2026 का तीसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। चेन्नई की टीम इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 127 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। टीम के लिए जेमी ओवरटन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 36 बॉल पर 43 रन आए। बाकी के CSK के बल्लेबाज इस मैच में फ्लॉप रहे। राजस्थान की तरफ से जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने इस टारगेट को 12.1 ओवर में हासिल करके एक बड़ी जीत दर्ज की। राजस्थान रॉयल्स के लिए इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने अर्धशतक लगाया। वह 17 बॉल में 52 रन की पारी खेलकर आउट हुए। वहीं जायसवाल 38 और पराग 14 रन बनाकर नाबाद रहे।
Live updates : CSK vs RR Live Score IPL 2026
-
March 30, 2026 10:39 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
राजस्थान रॉयल्स को मिली जीत
राजस्थान रॉयल्स को इस मैच में 8 विकेट से जीत मिली है। उन्होंने 128 रन के टारगेट को 12.1 ओवर में हासिल कर लिया।
-
March 30, 2026 10:18 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
ध्रुव जुरेल हुए आउट
ध्रुव जुरेल के रूप में राजस्थान की टीम को दूसरा झटका लगा है। वह 9 बॉल में 18 रन बनाकर आउट हुए। यहां से राजस्थान को जीत के लिए 69 बॉल में 29 रन की जरूरत है।
-
March 30, 2026 10:10 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
वैभव सूर्यवंशी हुए आउट
वैभव सूर्यवंशी CSK के खिलाफ मैच में 52 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 17 गेंदों में इतने रन बनाए। राजस्थान का स्कोर 7 ओवर के बाद एक विकेट के नुकसान पर 77 रन है।
-
March 30, 2026 10:04 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
वैभव सूर्यवंशी का अर्धशतक
वैभव सूर्यवंशी ने इस मैच में सिर्फ 15 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने CSK के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। जायसवाल ने अपनी इस पारी से मैच को एकतरफा बना दिया है।
-
March 30, 2026 9:58 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
चार ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर
राजस्थान रॉयल्स का स्कोर चार ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के 40 रन है। जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी इस मैच में टीम के लिए शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
March 30, 2026 9:43 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
राजस्थान रॉयल्स का स्कोर
राजस्थान रॉयल्स का स्कोर एक ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के 18 रन है। पहले ही ओवर में सूर्यवंशी ने एक चौका और एक छक्का लगाया। यहां उन्हें एक जीवनदान भी मिला।
-
March 30, 2026 9:22 PM (IST) Posted by Vanson Soral
CSK ने RR को दिया 128 रनों का लक्ष्य
चेन्नई सुपर किंग्स की पारी समाप्त हो गई है। CSK 19.4 ओवर में सिर्फ 127 रनों पर ढेर हो गई। जेमी ओवरटन ने सबसे ज्यादा 43 रनों की पारी खेली।
-
March 30, 2026 9:02 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
मैट हेनरी लौटे पवेलियन
मैट हेनरी इस मैच में 5 रन बनाकर आउट हुए। रवि बिश्नोई ने अपने ही गेंद पर उनका कैच पकड़ा। CSK का स्कोर इस वक्त 9 विकेट के नुकसान पर 94 रन है।
-
March 30, 2026 8:45 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
नूर अहमद भी लौटे पवेलियन
नूर अहमद इस मुकाबले 1 रन बनाकर आउट हुए और चेन्नई की टीम आठवां विकेट गंवा चुकी है। टीम का स्कोर इस वक्त 8 विकेट के नुकसान पर 82 रन है।
-
March 30, 2026 8:37 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
कार्तिक शर्मा लौटे पवेलियन
चेन्नई की टीम ने इस मुकाबले में सात विकेट गंवा दिए हैं। टीम के लिए कार्तिक शर्मा 15 बॉल में 18 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें बृजेश शर्मा ने आउट किया। CSK का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 76 रन है।
-
March 30, 2026 8:21 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
शिवम दुबे भी हुए आउट
शिवम दुबे के रूप में चेन्नई को छठा झटका लगा है। वह छह रन बनाकर जडेजा की गेंद पर आउट हुए। CSK का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 59 रन है। यहां से टीम के लिए बड़ा स्कोर बना पाना मुश्किल लग रहा है।
-
March 30, 2026 8:17 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
सरफराज खान हुए आउट
सरफराज खान के रूप में चेन्नई की टीम को पांचवां झटका लगा है। वह 12 बॉल में 17 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रवींद्र जडेजा ने LBW आउट किया।
-
March 30, 2026 8:09 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
मैथ्यू शॉर्ट भी लौट गए डग आउट
मैथ्यू शॉर्ट CSK के लिए अपने डेब्यू मैच में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और 2 रन बनाकर आउट हुए। छह ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 41 रन है। कार्तिक शर्मा और सरफराज खान क्रीज पर मौजूद हैं।
-
March 30, 2026 7:53 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
आयुष म्हात्रे लौटे पवेलियन
आयुष म्हात्रे के रूप में CSK को इस मैच में तीसरा झटका लगा है। म्हात्रे गोल्डन डक पर आउट हुए। CSK का स्कोर इस वक्त तीन विकेट के नुकसान पर 19 रन है। म्हात्रे के आउट होने के बाद इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट के तौर पर सरफराज खान बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
-
March 30, 2026 7:53 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
आयुष म्हात्रे लौटे पवेलियन
आयुष म्हात्रे के रूप में CSK को इस मैच में तीसरा झटका लगा है। म्हात्रे गोल्डन डक पर आउट हुए। CSK का स्कोर इस वक्त तीन विकेट के नुकसान पर 19 रन है। म्हात्रे के आउट होने के बाद इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट के तौर पर सरफराज खान बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
-
March 30, 2026 7:49 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
चेन्नई की टीम को लगा दूसरा झटका
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने इस मैच में फ्लॉप रहे। वह 11 बॉल में छह रन बनाकर आउट हुए। जोफ्रा आर्चर ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। CSK का स्कोर फिलहाल 2 विकेट के नुकसान पर 19 रन है।
-
March 30, 2026 7:43 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
संजू सैमसन लौटे पवेलियन
संजू सैमसन के रूप में चेन्नई सुपर किंग्स को इस मुकाबले में पहला झटका लगा है। वह इस मुकाबले में 7 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें नांद्रे बर्गर ने आउट किया। सैमसन के आउट होने के बाद आयुष म्हात्रे क्रीज पर बल्लेबाजी करने आए हैं।
-
March 30, 2026 7:36 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
एक ओवर के बाद CSK का स्कोर
एक ओवर के बाद चेन्नई की टीम ने बिना किसी नुकसान के 7 रन बना लिए हैं। सैमसन 5 और गायकवाड़ एक रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
-
March 30, 2026 7:31 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
संजू सैमसन और रुतुराज गायकवाड़ कर रहे हैं ओपनिंग
संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ओपनिंग कर रहे हैं। वहीं राजस्थान की तरफ से पहले ओवर जोफ्रा आर्चर फेंक रहे हैं।
-
March 30, 2026 7:14 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग XI
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा (विकेटकीपर), जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद
-
March 30, 2026 7:13 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI
वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरन हेटमायर, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा
-
March 30, 2026 7:09 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
टॉस अपडेट
राजस्थान रॉयल्स ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। चेन्नई सुपर किंग्स को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला है।
-
March 30, 2026 6:59 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
एमएस धोनी के बिना खेलेगी चेन्नई
चेन्नई के लिए इस मैच में एमएस धोनी नहीं खेलेंगे। वह चोट की वजह से आईपीएल के शुरुआती मैचों से बाहर हो गए हैं। वहीं डेवाल्ड ब्रेविस भी चोट की वजह से इस मैच से बाहर हो गए हैं।
-
March 30, 2026 6:54 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
टॉस में हो सकती है देरी
राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जाने वाले इस मैच के टॉस में देरी हो सकती है। अभी कुछ समय पहले तक गुवाहाटी में बारिश हो रही थी और पिच पर कवर्स मौजूद थे। लेकिन अभी कवर्स को हटा लिए गए हैं। ग्राउंड्स मैन स्क्वायर बाउंड्री को सुखाने का काम कर रहे हैं।
-
March 30, 2026 6:41 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
राजस्थान रॉयल्स का स्क्वॉड
रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, एडम मिल्ने, युधवीर सिंह चरक, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे, नांद्रे बर्गर, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, डोनोवन फरेरा, क्वेना मफाका, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, विग्नेश पुथुर, रवि सिंह, अमन राव पेराला, ब्रिजेश शर्मा
-
March 30, 2026 6:35 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वॉड
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, उर्विल पटेल, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, खलील अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कम्बोज, अकील होसेन, सरफराज खान, एमएस धोनी, डेवाल्ड ब्रेविस, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, अमान खान, गुरजपनीत सिंह, ज़ाकरी फाउल्क्स, रामकृष्ण घोष, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर