A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. RR vs SRH Live Score: ईशान किशन अर्धशतक बनाकर आउट, यहां देखें लाइव स्कोर

RR vs SRH Live Score: ईशान किशन अर्धशतक बनाकर आउट, यहां देखें लाइव स्कोर

RR vs SRH live score, IPL 2026: IPL 2026 के 36वें मैच में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने हैं। जयपुर में दोनों टीमों के बीच भिड़ंत हो रही है।

RR vs SRH- India TV Hindi
Image Source : AFP राजस्थान बनाम हैदराबाद

RR vs SRH live score, IPL 2026: IPL 2026 में खेल का रोमांच अपने चरम पर है और अब बारी है एक हाई-वोल्टेज मुकाबले की, जहां 2008 की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स का सामना 2016 की विजेता सनराइजर्स हैदराबाद से हो रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। हैदराबाद की टीम में 2 बदलाव हुए हैं। कप्तान पैट कमिंस की टीम में वापसी हो गई है। दिलशान मदुशंका की जगह पैट कमिंस आज खेल रहे हैं। वहीं, हर्ष दुबे की जगह प्रफुल्ल हिंगे आए हैं।

पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट खोकर 228 रनों का स्कोर खड़ा किया है। राजस्थान की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार शतक जड़ा। वैभव ने 103 रनों की पारी खेली। वहीं, ध्रुव जुरेल ने शानदार अर्धशतक जड़ा। हैदराबाद की ओर से प्रफुल्ल हिंगे और ईशान मलिंगा ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा।

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा।

 

Latest Cricket News