A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. CSK के खिलाफ मैच से पहले मुंबई में शामिल हुआ धाकड़ खिलाड़ी, T20 वर्ल्ड कप में जीता था 4 POTM अवॉर्ड

CSK के खिलाफ मैच से पहले मुंबई में शामिल हुआ धाकड़ खिलाड़ी, T20 वर्ल्ड कप में जीता था 4 POTM अवॉर्ड

आईपीएल 2026 में 23 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच महामुकाबला होगा। इस मैच से पहले मुंबई इंडियंस को एक गुड न्यूज मिली है। उनकी टीम में एक धाकड़ प्लेयर की एंट्री हुई है।

Mumbai Indians- India TV Hindi
Image Source : AFP मुंबई इंडियंस

Will Jacks Joins MI: 23 अप्रैल को आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला जाएगा। ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। इस मैच से पहले मुंबई इंडियंस के खेमे से एक बड़ी खबर सामने आई है। CSK के खिलाफ मैच के लिए मुंबई की टीम में एक धाकड़ खिलाड़ी की एंट्री हुई है, ये वो खिलाड़ी हैं जिसने हाल ही में समाप्त हुए टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के लिए शानदार प्रदर्शन किया था और टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया था। हम बात कर रहे हैं इंग्लैंड के धाकड़ ऑलराउंडर विल जैक्स की।

चोट की वजह से अब तक टीम के साथ नहीं जुड़े थे जैक्स

क्रिकबज की जानकारी के मुताबिक मुंबई इंडियंस के कैंप में खतरनाक ऑलराउंडर विल जैक्स की एंट्री हो चुकी है। जैक्स चोटिल थे और इसी वजह से वह शुरुआती कुछ मुकाबलों के लिए टीम के साथ नहीं थे। अब वह रिकवरी के बाद टीम के साथ जुड़ चुके हैं। मुंबई ने सोमवार को गुजरात के खिलाफ 99 रन से शानदार जीत दर्ज करते हुए जीत की पटरी पर वापस लौटने में कामयाब रही। अब विल जैक्स के आने से टीम मुंबई का मिडिल ऑर्डर मजबूत नजर आ रहा है। जैक्स बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी अपना योगदान दे सकते हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में विल जैक्स का प्रदर्शन रहा शानदार

जैक्स ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 4 मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड अपने नाम किया था। इस टूर्नामेंट में बल्लेबाजी में उन्होंने 8 पारियों में 56.50 की औसत और 176.56 की स्ट्राइक रेट से 226 रन बनाए थे। गेंदबाजी में इस ऑलराउंडर ने 21.66 की औसत से 9 विकेट लिए थे। उनकी इकॉनमी रेट 9.75 की रही थी। वह ऐसा ही करिश्माई प्रदर्शन IPL में भी दोहराने का प्रयास करेंगे। अब चेन्नई के खिलाफ मैच में उन्हें मौका मिलता है या नहीं ये देखने लायक बात होगी।

IPL में कैसा रहा है विल जैक्स का प्रदर्शन

विल जैक्स के आईपीएल में प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो वहां उन्होंने 21 मैचों की 19 पारियों में 27.23 की औसत और 152.80 की स्ट्राइक रेट के साथ 463 रन बनाए हैं। वह पिछले सीजन में भी MI से ही खेले थे। इसके अलावा वह RCB से खेल चुके हैं। पिछले सीजन में वह मुंबई के लिए 13 मैच खेले थे और वहां उनके बल्ले से 11 पारियों में 23.30 के औसत से 33.0 रन आए थे। वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 13 मैचों में 6 विकेट हासिल किए थे।

यह भी पढ़ें:

23 करोड़ वाला खिलाड़ी बन सकता है DC के लिए खतरा! एनगिडी और कुलदीप अभी तक नहीं कर पाए हैं आउट

ऑस्ट्रेलियन और इंग्लिश प्लेयर को गोवा में खेलने की चुकानी पड़ी भारी कीमत, इंग्लैंड में खेलने पर लगी रोक

Latest Cricket News