A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईपीएल मैचों के ब्रॉडकास्ट इंजीनियर की गई जान, मुंबई के होटल में तोड़ा दम

आईपीएल मैचों के ब्रॉडकास्ट इंजीनियर की गई जान, मुंबई के होटल में तोड़ा दम

आईपीएल के बीच एक दुखद और हैरान करने वाली खबर सामने आई है। आईपीएल मैचों के ब्रॉडकास्ट इंजीनियर की जान चली गई है। मामले की जांच जारी है।

इयान विलियम्स लैंगफोर्ड - India TV Hindi
Image Source : REPORTER Ian Williams Langford

आईपीएल 2026 के मुकाबले इस वक्त खेले जा रहे हैं। इस बीच एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है, जिसने सभी को गमगीन कर दिया है। आईपीएल मैचों के ब्रॉडकास्ट इंजीनियर की मुंबई में जान चली गई है। मौत कैसे हुई, इसको लेकर आगे की जांच की जा रही है। 

इयान विलियम्स लैंगफोर्ड की चली गई जान

BCCI के साथ IPL मैचों के लिए ब्रॉडकास्ट इंजीनियर के तौर पर काम करने वाले एक ब्रिटिश नागरिक की मुंबई के ट्राइडेंट होटल में उनके कमरे में मौत हो गई, जिससे चिंता बढ़ गई। पता चला है कि मरने वाले की पहचान ब्रिटिश नागरिक इयान विलियम्स लैंगफोर्ड के तौर पर हुई है। इयान विलियम्स लैंगफोर्ड IPL मैच कवरेज के सिलसिले में 24 मार्च से ट्राइडेंट होटल में रुके हुए थे। जानकारी मिली है कि 29 मार्च को मुंबई इंडियंस और केकेआर के बीच मुकाबला खेला गया। मैच खत्म होने के बाद इयान अपने कमरे (नंबर 2715) में वापस आए। इसके बाद 30 मार्च को जब रिसेप्शनिस्ट ने उनके कमरे में फोन करने की कोशिश की तो कोई जवाब नहीं मिला। 

होटल के इन-हाउस डॉक्टर ने की मौत की पुष्टि

इयान विलियम्स लैंगफोर्ड के कमरे से जब कोई जवाब नहीं आया तो फिर होटल का स्टाफ उन्हें देखने गया। अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने मास्टर चाबी से कमरा खोला और इयान विलियम्स लैंगफोर्ड को फर्श पर पड़ा पाया। आनन फानन में होटल के इन-हाउस डॉक्टर को बताया गया, जिन्होंने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच चल रही है।

Latest Cricket News