A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. तीन टीमों ने अब तक नहीं जीता है आईपीएल का खिताब, दो को 18 साल से इंतजार

तीन टीमों ने अब तक नहीं जीता है आईपीएल का खिताब, दो को 18 साल से इंतजार

आईपीएल के इस सीजन जो दस टीमें हिस्सा ले रही हैं, उसमें से तीन ऐसी हैं, जो अब तक एक भी बार आईपीएल का खिताब जीतने में कामयाब नहीं हो पाई हैं। क्या इस बार सूखा खत्म होगा, इसका इंतजार रहेगा।

rishabh pant- India TV Hindi
Image Source : AP ऋषभ पंत

आईपीएल का नया सीजन बस चंद दिन की दूरी पर है। एक बार फिर से दस टीमों के बीच खिताब जीतने की जोरआजमाइश होगी। इस सीजन जहां एक ओर ऐसी टीमें हैं, जो पांच पांच बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी हैं, वहीं कुछ ऐसी भी हैं, जो अभी तक एक भी बार आईपीएल चैंपियन नहीं बनी हैं। खास तौर पर तीन टीमें ऐसी हैं, जिन्हें अपने पहले खिताब का इंतजार है। इसमें से दो टीमें को पहले सीजन से लेकर अब तक खेल रही हैं, लेकिन ट्रॉफी है कि आने का नाम नहीं ले रही है। 

सीएसके और मुंबई इंडियंस ने पांच पांच बार जीता है आईपीएल, आरसीबी डिफेंडिंग चैंपियन

इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन भी 10 टीमें हिस्सा लेंगी। चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीमें अब तक पांच बार इस खिताब पर कब्जा कर चुकी हैं। वैसे तो आईपीएल ना जीत पाने वाली टीमों में आरसीबी की भी गिनती होती थी, लेकिन पिछले ही साल टीम ने अपना सूखा खत्म किया और आईपीएल 2025 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इस बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर मैदान में उतरने के लिए तैयार है। टीम पहला मुकाबला खेलेगी, जिसमें उसका सामना एसआरएच यानी सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। 

पंजाब, दिल्ली और लखनऊ को अपने पहले आईपीएल खिताब का इंतजार

इस बीच बात अगर उन टीमों की करें, जिन्होंने अभी तक आईपीएल नहीं जीता है तो उसमें पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और एलएसजी यानी लखनऊ सुपर जायंट्स का नाम आता है। लखनऊ की टीम तो अभी कुछ साल पहले ही आईपीएल में आई है, लेकिन पंजाब और दिल्ली की टीमें तो पहले साल यानी 2007 से ही आईपीएल का हिस्सा हैं, लेकिन खिताब आने का नाम नहीं ले रहा है। वैसे अगर लखनऊ सुपर जायंट्स की बात करें तो इसके साथ ही गुजरात टाइटंस भी आईपीएल में आई थी, लेकिन ये टीम एक बार ट्रॉफी अपने नाम क चुकी है, लेकिन एलएसजी का इंतजार अभी जारी है। 

पंजाब और दिल्ली की टीमें बदल चुकी हैं अपना नाम

पंजाब और दिल्ली की टीम ने तो अपना नाम भी बदलने की जुगत भिड़ाई, लेकिन ये भी काम नहीं आई। पंजाब का नाम पहले किंग्स इलेवन पंजाब हुआ करता था। जब ट्रॉफी नहीं मिली तो टीम ने पंजाब किंग्स कर लिया। वहीं दिल्ली की टीम का नाम पहले दिल्ली डेयरडेविल्स हुआ करता था। उसे ने अपना नाम दिल्ली कैपिटल्स किया। लेकिन इससे काम नहीं बना। अब देखना ये है कि जो दस टीमें इस बार आईपीएल खेल रही हैं, उसमें से इन तीन में से कोई नया चैंपियन मिलता है या फिर जो सात टीमें इससे पहले विजेता बनी हैं, उसमें से ही कोई फिर से ट्रॉफी अपने नाम कर ले जाएगा। 

यह भी पढ़ें 

IPL 2026 Live Streaming: टीवी और मोबाइल पर कैसे देखें आईपीएल का लाइव मुकाबला, कहीं OTT को लेकर भटक ना जाएं

ICC Rankings: सूर्यकुमार यादव को बिना खेले ही मिल गया फायदा, फिर से भरी उड़ान

Latest Cricket News