A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL Points Table: पूरी तरह से बदल गई अंक तालिका, पंजाब किंग्स टॉप 4 से बाहर, किसने मारी एंट्री

IPL Points Table: पूरी तरह से बदल गई अंक तालिका, पंजाब किंग्स टॉप 4 से बाहर, किसने मारी एंट्री

आईपीएल अंक तालिका में फिर से बदलाव हुआ है। राजस्थान रॉयल्स की जीत और एलएसजी की हार से पंजाब किंग्स को सीधा सीधा नुकसान हुआ है, टीम अब नीचे चली गई है। हालांकि प्लेऑफ की चौथी टीम पर से पर्दा अभी नहीं हटा है।

IPL अंक तालिका- India TV Hindi
Image Source : IPL IPL अंक तालिका

आईपीएल अंक तालिका में फिर से उठापटक हुई है। राजस्थान रॉयल्स ने अपना अहम मुकाबला एलएसजी के खिलाफ जीत लिया है। इससे सबसे ज्यादा नुकसान पंजाब किंग्स को हुआ है, जो अभी तक टॉप 4 में अपनी जगह पक्की किए हुई थी, लेकिन अब उसे बाहर जाना पड़ा है। इस बीच प्लेऑफ में जाने वाली चौथी टीम कौन सी होगी, इसको लेकर रहस्य और गहरा ​गया है। कुल मिलाकर प्वाइंट्स टेबल अब काफी रोचक हो चली है। 

राजस्थान रॉयल्स ने अपना मैच जीता, एलएसजी को मिली एक और हार

इंडियन प्रीमियर लीग के तहत मंगलवार को खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए एलएसजी ने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाए थे। इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने 19.1 ओवर में तीन विकेट पर 225 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस मैच में एक बार फिर से वैभव सूर्यवंशी ने जबरदस्त पारी खेली। उन्होंने केवल 38 बॉल पर धमाकेदार अंदाज में 93 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 10 आसमानी छक्के आए। यही एक वो पारी थी, जिससे एलएसजी की टीम हार गई। 

अंक तालिका में फेरबदल, नंबर 4 पर पहुंची राजस्थान की टीम

इस जीत के साथ ही राजस्थान रॉयल्स ने कुल 14 अंक कर लिए हैं और उसने चौथी नंबर की कुर्सी पर कब्जा कर लिया है। पंजाब किंग्स की टीम शुरुआत से ही टॉप 4 में थी, लेकिन अब उसे बाहर होना पड़ा है। पंजाब के पास केवल 13 ही अंक हैं। राजस्थान रॉयल्स के लिए अब प्लेऑफ की कुर्सी ज्यादा दूर नहीं है, हालांकि उसे अपना आखिरी लीग मैच भी जीतना होगा। 

अभी भी प्लेऑफ की चौथी टीम के​ लिए पांच टीमों के बीच मुकाबला

अभी तक आरसीबी गुजरात टाइटंस और सनराइसर्ज हैदराबाद ने प्लेऑफ में अपनी सीट पक्की कर ली है, अब चौथी टीम का इंतजार किया जा रहा है। एलएसजी और मुंबई इंडियंस की टीमें पहले ही इस रेस से बाहर हो चुकी हैं। अब प्लेऑफ की चौथी टीम बनने ​के लिए राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के अलावा सीएसके, डीसी और केकेआर की टीमें इस वक्त बनी हुई हैं। आने वाले मैच तय करेंगे कि कौन सी टीम टॉप 4 में फिनिश करेगी। यानी बाकी ​मैच भी अब काफी दिलचस्प होने वाले हैं। आज की बात करें तो केकेआर और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने सामने होंगी। केकेआर की टीम अभी जिंदा है, लेकिन रेस में बने रहने के लिए उसे आज का मैच हर हार में जीतना ही होगा। 

यह भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ा ऋषभ पंत का ऐतिहासिक कीर्तिमान, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय

मिचेल मार्श ने छुआ 500 रन का आंकड़ा, LSG के लिए ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले बल्लेबाज

Latest Cricket News