A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL Points Table: राजस्थान रॉयल्स को पहली हार से बड़ा झटका, सनराइजर्स हैदराबाद की अंक तालिका में लंबी छलांग

IPL Points Table: राजस्थान रॉयल्स को पहली हार से बड़ा झटका, सनराइजर्स हैदराबाद की अंक तालिका में लंबी छलांग

आईपीएल की ताजा अंक तालिका में जबरदस्त उठापटक देखने के लिए मिल रही है। राजस्थान रॉयल्स को इस साल की पहली हार का सामना करना पड़ा है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने दो ही मैच जीतकर टॉप 4 में अपनी जगह पक्की कर ली है।

IPL Points Table- India TV Hindi
Image Source : IPL IPL अंक तालिका

आईपीएल अंक तालिका में उठापटक अब और भी तेज होती हुई नजर आ रही है। एक एक मैच के बाद काफी बड़े और अहम बदलाव नजर आने लगे हैं। इस बीच राजस्थान रॉयल्स को आखिरकार इस साल की अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा है। इससे जहां उसे भारी नुकसान हुआ है, वहीं सनराइजर्स हैदराबाद एक और मैच जीतकर अंक तालिका में लंबी छलांग मारने में कामयाबी हासिल कर ली है। आईपीएल के 21वें मैच के बाद क्या कुछ बदलाव हुए हैं, एक नजर इस पर डाली जानी चाहिए। 

हैदराबाद ने राजस्थान को 57 रनों से दी करारी मात

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में सोमवार को राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला गया। आंकड़ों के हिसाब से राजस्थान की टीम जीत की प्रबल दावेदार थी, लेकिन हैदराबाद ने कमाल का खेल दिखाते हुए बाजी अपने नाम कर ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम ने छह विकेट पर 216 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद ज​ब राजस्थान की टीम बैटिंग के लिए उतरी तो टीम को शुरुआत में ही बड़े झटके लगे, इससे टीम उबर ही नहीं पाई। लाख कोशिश के बाद भी टीम केवल 159 रन ही बना सकी। इस तरह से राजस्थान को 57 रनों की हार का सामना करना पड़ा। 

राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले नंबर पर बरकरार, लेकिन नेट रन रेट गिरा

इस हार के बाद राजस्थान रॉयल्स को ज​हां दो अंक गंवाने पड़े हैं, वहीं बड़ी हार से उसका नेट रन रेट जो काफी अच्छा हो गया था, वो कम हो गया है। राजस्थान रॉयल्स के अब 5 मैचों में 8 अंक हो गए हैं। हालांकि नेट रन रेट गिरकर अब 0.889 हो गया है। पंजाब किंग्स की टीम ने 4 खेलकर तीन जीते हैं, उसके पास सात अंक हैं। आरसीबी की टीमने चार मैच खेलकर तीन मुकाबले जीत लिए हैं। उसके पास छह अंक हैं। वो अभी तीसरे नंबर पर काबिज है। 

सनराइजर्स हैदराबाद की टॉप 4 में एंट्री

इस बीच सनराइजर्स हैदराबाद ने लंबी छलांग मारी है और सीधे नंबर 4 की कुर्सी पर पहुंच गई है। हैदराबाद ने अब तक पांच मैच खेलकर दो जीते हैं और तीन में हार मिली है। उसके पास चार अंक हैं। अब चार टीमें ऐसी हैं, जिनके पास चार अंक हैं, लेकिन अच्छे नेट रन रेट के कारण हैदराबाद की टीम इनमें टॉप पर है। दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात टाइटंस और एलएसजी के भी चार चार अंक हैं। 

केकेआर का अभी तक नहीं खुला है खाता

बात अगर नीचे वाली टीमों की करें तो मुंबई इंडियंस और सीएसके पास अभी तक दो ही अंक हैं। ये टीमें आठवें और नौवें नंबर पर हैं। केकेआर की टीम अभी नंबर 10 पर ही संघर्ष कर रही है। केकेआर ने चार मैच खेले हैं, लेकिन एक भी जीत नहीं मिली है। एक मैच बारिश के कारण नहीं हो पाया था, इसलिए उसके पास एक अंक है। लेकिन टीम को अभी तक अपनी पहली जीत की तलाश है। 

यह भी पढ़ें 

Who is Sakib Hussain: 21 साल के बिहार के तेज गेंदबाज ने IPL डेब्यू मैच में दिखाया कमाल, जानें आखिर कौन है ये?

Who is Praful Hinge: 24 साल के गेंदबाज ने IPL डेब्यू मैच में रच दिया इतिहास, 30 लाख रुपये में बने थे SRH का हिस्सा

Latest Cricket News