1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL Points Table: गुजरात टाइटंस की जीत से मच गई खलबली, टॉप-4 की पोजीशन में हुआ बड़ा बदलाव

IPL Points Table: गुजरात टाइटंस की जीत से मच गई खलबली, टॉप-4 की पोजीशन में हुआ बड़ा बदलाव

IPL Points Table: गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले को एकतरफा 77 रनों से अपने नाम करने के साथ अंकतालिका में लंबी छलांग लगाई है, जिसमें बाकी टीमों के लिए भी खतरे की घंटी बज गई है।

IPL Points Table- India TV Hindi
Image Source : IPL आईपीएल अंकतालिका

IPL Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन अब काफी रोमांचक स्थिति में पहुंच गया है, जिसमें हर मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल में लगातार बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इस सीजन का 52वां लीग मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच में खेला गया जिसको गुजरात टाइटंस 77 रनों से अपने नाम करने के साथ अंकतालिका में जहां लंबी छलांग लगाने में कामयाब रही तो वहीं बाकी टीमों की भी उन्होंने खटिया खड़ी कर दी है। गुजरात टाइटंस इस मैच से पहले 12 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर थी, जिसमें उनका नेट रनरेट भी माइनस में था, जिसमें उन्होंने इस मैच को जीतने के बाद सीधे दूसरे नंबर पर कब्जा किया है और अपने नेट रनरेट को भी सुधारने का काम किया है।

गुजरात पहुंची दूसरे नंबर पर, राजस्थान के लिए स्थिति हुई गंभीर

आईपीएल 2026 में 52 लीग मुकाबलों के बाद प्वाइंट्स टेबल की स्थिति को देखा जाए तो उसमें पहले नंबर पर 11 मैचों में 7 जीत और चार हार के बाद 14 अंकों के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पहले नंबर पर है, जिसमें उनका नेट रनरेट 0.737 का है। इसके बाद अब दूसरे नंबर पर गुजरात टाइटंस की टीम पहुंच गई है, जिनके भी 11 मैचों में 14 अंक हो गए हैं और उनका नेट रनरेट 0.228 का है। तीसरे नंबर पर पंजाब किंग्स की टीम है जो लंबे समय तक पहली पोजीशन पर कब्जा जमाए हुए थी।

पंजाब किंग्स के 10 मैचों में जहां 13 अंक हैं तो वहीं उनका नेट रनरेट 0.571 का है। चौथे नंबर पर अब डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आ गई है जिन्होंने अब तक 10 मैच खेले हैं और उनके कुल 12 अंक होने के साथ नेट रनरेट 1.234 का है। राजस्थान रॉयल्स अंकतालिका में अब पांचवें नंबर पर पहुंच गई है, उन्होंने इस सीजन अब तक 11 मैच खेले हैं, जिसमें छह में जीत मिली है जबकि 5 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है और उनके कुल 12 अंक होने के साथ नेट रनरेट 0.082 का है।

सीएसके और मुंबई इंडियंस को एक भी हार पड़ेगी भारी

अंकतालिका में अन्य टीमों की स्थिति को लेकर बात की जाए तो उसमें छठे नंबर पर काबिज चेन्नई सुपर किंग्स के लिए उनका अगला मुकाबला काफी अहम हो गया जो लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ है। सीएसके के अभी 10 मैचों में 10 अंक हैं और उनका नेट रनरेट 0.151 का है, वहीं 7वें नंबर पर केकेआर की टीम है और उनके 10 मैचों में 9 अंक होने के साथ नेट रनरेट -0.169 का है। आईपीएल 2026 की प्वाइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर अभी दिल्ली कैपिटल्स की टीम है जिनके 11 मैचों में सिर्फ 8 अंक हैं जबकि अंतिम दो पायदान पर मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम है जिसमें दोनों के 10-10 मैचों में छह-छह अंक हैं।

ये भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी का टी20 क्रिकेट में एक और बड़ा तहलका, सिर्फ 514 गेंदों में पूरी कर ली स्पेशल सेंचुरी

जोफ्रा आर्चर ने नो-बॉल और वाइड की लगाई ऐसी झड़ी, IPL इतिहास में बन गया अजीबोगरीब रिकॉर्ड

Latest Cricket News