1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL Retention 2022: पंजाब किंग्स से कटा केएल राहुल का पत्ता, सिर्फ दो खिलाड़ियों को किया टीम ने रिटेन

IPL Retention 2022: पंजाब किंग्स से कटा केएल राहुल का पत्ता, सिर्फ दो खिलाड़ियों को किया टीम ने रिटेन

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के लिए पंजाब किंग्स की टीम ने सिर्फ दो खिलाड़ियों को रिटेन किया है जिसमें एक अनकैप्ड खिलाड़ी भी शामिल भी है।

IPL 2022 - India TV Hindi
Image Source : IPLT20.COM IPL 2022

Highlights

  • आईपीएल 2022 के लिए पंजाब किंग्स की टीम ने कुल 2 खिलाड़ियों को रिटेन किया है
  • रिटेन किए हुए खिलाड़ी में मयंक अग्रवाल और अर्दशदीप सिंह का नाम शामिल है
  • मेगा ऑक्शन में टीम के पास अब कुल 72 करोड़ रुपए बचे हुए हैं

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के लिए पंजाब किंग्स की टीम ने अपने रिटेंशन का एलान कर दिया है। टीम ने सीजन-15 के लिए सिर्फ दो खिलाड़ी को रिटेन किया है। इन दो खिलाड़ियों में पहला नाम मयंक अग्रवाल का है जबकि दूसरा खिलाड़ी अनकैप्ड अर्शदीप सिंह है। वहीं पिछले सीजन में टीम की कप्तानी करने वाले केएल राहुल को टीम में रिटेन नहीं किया है।

पंजाब की टीम ने इस रिटेंशन में मयंक अग्रवाल को कुल 14 करोड़ के साथ अपने साथ जोड़ा है जबकि अर्दशीद पर टीम ने 4 करोड़ की राशि खर्च की है।

इस तरह फ्रेंचाइजी ने अपने पर्स के 90 करोड़ में से कुल 18 रुपए खर्च किए हैं जबकि मेगा ऑक्शन के लिए टीम के पास अब 74 करोड़ रुपए बचे हुए हैं। मेगा ऑक्शन के दौरान फ्रेंचाइजी की कोशिश होगी कि वह नीलामी में अपने कुछ महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को एक बार फिर से अपने खेमें शामिल करें। साथ ही टीम की नजरें आगामी मेगा ऑक्शन में युवा और नए चेहरों को शामिल करने पर टिकी होगी। 

गौरतलब है कि IPL 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले सभी 10 टीमों का पर्स 90 करोड़ रुपये का है, जो पिछले सीजन में 85 करोड़ था। अगर कोई टीम चार खिलाड़ियों को रिटेन करती हैं तो उसके पर्स से 42 करोड़ रुपये कम हो जाएंगे जबकि तीन खिलाड़ियों को रिटेन करने पर पर्स से 33 करोड़ रुपये काट लिए जाएंगे। वहीं, दो खिलाड़ियों को रिटने करने पर 24 करोड़ रुपये और सिर्फ एक खिलाड़ी को रिटेन करने पर टीम के पर्स से 14 करोड़ रुपये कट जाएंगे। 

IPL की मौजूदा आठ टीमें ज्यादा से ज्यादा चार खिलाड़ियों को ही रिटेन कर सकती हैं। कोई भी टीम अधिकतम तीन भारतीय खिलाड़ी और दो ही विदेशी खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। इसके अलावा हर टीम अधिकतम दो अनकैप्ड खिलाड़ियों को ही रिटेन करने कर सकती है। 

IPL 2022 की नीलामी जनवरी 2022 के पहले सप्ताह में होने की संभावना है। इस बार होने वाले मेगा ऑक्शन में राइट टू मैच (RTM) का ऑप्शन नहीं होगा। IPL 2022 के रिटेंशन में जो खिलाड़ी रिटेन नहीं हो पाए हैं, उनके पास मेगा ऑक्‍शन में जाने का विकल्प बचा है।

IPL की मौजूदा टीमें : चेन्नई सुपर किंग्स, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली कैपिटल्स मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, सनराइजर्स हैदराबाद

Latest Cricket News