Vidarbha vs Rest of India, Irani Cup 2025: ईरानी कप 2025 का फाइनल मुकाबला विदर्भ और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच खेला जा रहा है। इस मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने पर विदर्भ की टीम जिन्होंने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था उन्होंने 5 विकेट के नुकसान पर 280 रन बना लिए थे। पहले दिन के खेल में विदर्भ की तरफ से अर्थव तायडे के बल्ले से बेहतरीन शतकीय पारी देखने को मिली जो दिन का खेल खत्म होने पर 118 रन बनाकर नाबाद थे और उनके साथ चार बनाकर यश ठाकुर खेल रहे थे। रेस्ट ऑफ इंडिया की तरफ से पहले दिन के खेल में स्पिनर मानव सुथार ने तीन विकेट हासिल किए, इसके अलावा आकाश दीप भी 2 विकेट अपने नाम करने में कामयाब रहे।
Latest Cricket News