1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ईशान किशन या संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप में किसे मिलेगा मौका? कप्तान सूर्यकुमार यादव का जवाब आया सामने

ईशान किशन या संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप में किसे मिलेगा मौका? कप्तान सूर्यकुमार यादव का जवाब आया सामने

T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद अब टीम इंडिया की नजरें टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर हैं, जिसमें प्लेइंग 11 में ईशान किशन या संजू सैमसन में से किसे मौका मिलेगा इसको लेकर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपना जवाब दिया है।

Sanju Samson And Ishan Kishan- India TV Hindi
Image Source : PTI संजू सैमसन और ईशान किशन

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज को 4-1 से अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की। टीम इंडिया के लिए आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों के नजरिए से ये सीरीज काफी अहम थी, जिसमें कई खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सभी की नजरें थी। इसमें जिस एक नाम ने सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी वह नंबर-3 की पोजीशन पर खेलने वाले ईशान किशन जो काफी लंबे समय के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे थे। ईशान के बल्ले से सीरीज के आखिरी टी20 मुकाबले में 43 गेंदों में 103 रनों की पारी देखने को मिली। वहीं अब सभी के मन में सबसे बड़ा सवाल तिलक वर्मा की वापसी होने पर क्या ईशान को प्लेइंग 11 में बरकरार रखा जाएगा या नहीं यह है। इसको लेकर न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वें टी20 मैच के बाद जवाब भी सामने आ गया।

तिलक वापसी के बाद हम फैसला करेंगे, 7 फरवरी को मिल जाएगा जवाब

टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टी20 मुकाबले में 46 रनों से जीत हासिल करने के बाद ब्रॉडकास्टर के साथ बातचीत करते हुए ईशान किशन और संजू सैमसन को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब दिया। सूर्यकुमार यादव ने कहा कि अभी हमें तिलक वर्मा के बारे में कुछ नहीं पता, लेकिन इतनी जानकारी जरूर है कि उसने बल्लेबाजी करनी शुरू कर दी है। यदि वह वापस आता है तो ये हमारे लिए एक अच्छी टेंशन हो सकती है। हालांकि वर्ल्ड कप के लिए जो 15 खिलाड़ी हैं वह सभी शानदार हैं, जिसमें सभी प्लेइंग 11 में शामिल होने के दावेदार हैं। आपको 7 फरवरी को जवाब मिल जाएगा कि ईशान किशन और संजू सैमसन में से किसे प्लेइंग 11 में शामिल किया जाएगा।

ईशान किशन ने आखिरी मैच में की विकेटकीपिंग

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले चार मैचों में भारतीय टीम के लिए विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संजू सैमसन संभाल रहे थे, लेकिन आखिरी मुकाबले में शतकीय पारी खेलने वाले ईशान किशन ने इस जिम्मेदारी को संभाला। इसी के साथ वर्ल्ड कप से पहले ये संकेत मिल गया है कि ईशान किशन को तिलक वर्मा की वापसी के बाद जहां ओपनिंग की जिम्मेदारी मिल सकती है तो वहीं संजू सैमसन की प्लेइंग 11 से छुट्टी हो जाएगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में संजू सैमसन ने अपनी बल्लेबाजी से सबसे ज्यादा निराश किया जिसमें पांचों मैच में उन्हें ओपनिंग करने का मौका मिला लेकिन वह कुल 46 रन ही बनाने में कामयाब हो सके। वहीं ईशान किशन के बल्ले से इस सीरीज में कुल 215 रनों की पारी देखने को मिली।

ये भी पढ़ें

टीम इंडिया ने चकनाचूर किया इंग्लैंड के छक्कों का रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में बना दिया कीर्तिमान

ईशान किशन ने 42 गेंदों में जड़ा शतक, भारत की तरफ से ये मुकाम हासिल करने वाले बने सिर्फ दूसरे खिलाड़ी

Latest Cricket News