1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ईशान किशन निकल गए विराट कोहली से आगे, टी20 में एक साल में बने सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

ईशान किशन निकल गए विराट कोहली से आगे, टी20 में एक साल में बने सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

ईशान किशन जिनका टी20 फॉर्मेट में साल 2026 में बल्ला जमकर बोलते हुए दिखाई दिया है उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी सीरीज के पहले मुकाबले में 37 रनों की अपनी नाबाद पारी के दम पर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है, जिसमें वह विराट कोहली से आगे निकल गए हैं।

Ishan Kishan- India TV Hindi
Image Source : PTI ईशान किशन

भारत और वेस्टइंडीज के बीच में 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में 6 अक्टूबर को खेला गया जिसको टीम इंडिया 8 विकेट से अपने नाम करने के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त लेने में कामयाब रही। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर के बल्ले से जहां मैच विनिंग शतकीय पारी देखने को मिली तो वहीं ईशान किशन के बल्ले से भी नाबाद 37 रनों की पारी देखने को मिली जिसके दम पर वह एक ऐसा कारनामा करने में कामयाब रहे जिससे उन्होंने विराट कोहली के 10 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। अब टी20 फॉर्मेट में ईशान किशन एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

ईशान किशन ने 10 साल पुराने रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

टी20 क्रिकेट आने के बाद से बल्लेबाज काफी आक्रामक तरीके से रन बनाते हुए दिखाई दिए हैं, लेकिन ऐसे काफी कम ही खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने इस फॉर्मेट में निरंतरता के साथ प्रदर्शन किया है। टी20 में एक साल में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम पर था, जिन्होंने साल 2016 में 31 टी20 मैचों में खेलते हुए 29 पारियों में बल्लेबाजी की थी और उसमें उन्होंने 89.66 के औसत से कुल 1614 रन बनाए थे, जिसमें उनके बल्ले से 4 शतकीय और 14 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली थी। वहीं अब ईशान किशन ने कोहली के इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है जिसमें उन्होंने साल 2026 में अब तक 45 टी20 मैचों की 45 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 39.14 के औसत से 1644 रन बना लिए हैं, जिसमें ईशान किशन के बल्ले से एक शतकीय और 13 अर्धशतकीय पारी देखने को मिली हैं।

टी20 फॉर्मेट में भारत के लिए एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

  • ईशान किशन - 1644 रन (साल 2026)
  • विराट कोहली - 1614 रन (साल 2016)
  • अभिषेक शर्मा - 1602 रन (साल 2025)
  • सूर्यकुमार यादव - 1503 रन (साल 2022)
  • अभिषेक शर्मा - 1395 रन (साल 2026)

अब सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड ईशान के निशाने पर

टीम इंडिया की तरफ से एक साल में टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में अभी रिकॉर्ड पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव के नाम पर है, जिसमें ईशान किशन इस कीर्तिमान को तोड़ने के काफी करीब हैं, जिसमें सूर्या ने साल 2022 में 1164 रन बनाए थे, जिसको तोड़ने के लिए ईशान किशन को अब सिर्फ 123 रनों की दरकार है। ईशान के फॉर्म को देखते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के बाकी बचे चार मैचों में वह इस रिकॉर्ड को भी तोड़ने के साथ अपने नाम कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

भुवनेश्वर कुमार ने कब खेला था आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच, अचानक कैसे हो गई टीम इंडिया में वापसी

आईसीसी टी20 रैंकिंग में भी श्रेयस अय्यर का धमाका, एक झटके में मारी 18 स्थानों की लंबी छलांग

Latest Cricket News