1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'WTC फाइनल अभी खत्म नहीं हुआ है '- ऑस्ट्रेलिया के अस्सिस्टेंट कोच ने दिया बड़ा बयान

'WTC फाइनल अभी खत्म नहीं हुआ है '- ऑस्ट्रेलिया के अस्सिस्टेंट कोच ने दिया बड़ा बयान

SA vs AUS WTC Final: दक्षिण अफ्रीका को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल के चौथे दिन जीत के लिए महज 69 रनों की जरूरत है। ऑस्ट्रेलिया ने उनके सामने जीत के लिए 282 रनों का टारगेट रखा है।

Australia Cricket Team- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल मैच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। इस मैच में तीन दिन का खेल समाप्त हो चुका है और मुकाबले में अफ्रीकी टीम काफी आगे नजर आ रही है। कमिंस एंड कंपनी ने इस मैच में साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 282 रनों का टारगेट रखा है। जवाब में बावुमा की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 213 रन बना लिए हैं और अब यहां से उन्हें जीत के लिए 69 रन और बनाने हैं।

ऑस्ट्रेलिया के लिए मैच जीतना हुआ मुश्किल

ऑस्ट्रेलिया के लिए यहां से मैच जीतना काफी मुश्किल लग रहा है। उन्हें इस मैच को जीतने के लिए 8 विकेट और चाहिए। लेकिन यह उनके लिए इतना आसान नहीं होने वाला है। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के अस्सिस्टेंट कोच डेनियल विटोरी ने फाइनल मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि टीम ने अभी भी हार नहीं मानी है। ऑस्ट्रेलिया को यहां से वापसी करने के लिए बस एक विकेट लेने की जरूरत है।

ऑस्ट्रेलिया के अस्सिस्टें कोच ने क्या कहा?

तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में विटोरी ने कहा कि उन्हें लगता है कि वह आगे निकलने की कोई इच्छा नहीं रखेंगे। एक और विकेट लेने के साथ ही उनकी टीम मैच में वापसी कर सकती है। इस वक्त दोनों टीमें बराबरी पर खड़ी हैं। अगर उनके गेंदबाज एक विकेट लेकर क्रीज पर एक नया बल्लेबाज ला सकते हैं, तो यहीं से ऑस्ट्रेलिया की टीम वापसी कर सकती है। उनकी टीम यहां से 8 विकेट लेने के बारे में नहीं सोचेगी। वह यहां से पहले एक विकेट लेने की कोशिश करेंगे उसके बाद देखेंगे कि आगे क्या होता है।

दूसरी बार WTC फाइनल में पहुंची है ऑस्ट्रेलिया की टीम

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की टीम लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची है। 2023 में खेले गए WTC फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना भारत से हुआ था, वहां उनकी टीम ने 209 रनों से जीत दर्ज की थी। अब देखना ये होगा कि WTC 2025 के फाइनल में कौन सी टीम बाजी मारती है।

यह भी पढ़ें

WTC 2025 Final: क्या ऑस्ट्रेलिया को हार से बचा पाएगी बारिश, जानिए चौथे दिन कैसा रहेगा लॉर्ड्स में मौसम का मिजाज

एक गेंद फेंकने के लिए लुटवा दिए 8 रन, टीम भी हार गई मैच; ये बॉलर बन गया बड़ा विलेन!

Latest Cricket News