1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: PSL 2025 में अवॉर्ड के नाम पर खिलाड़ियों के साथ हो रहा स्कैम, देख कर पीट लेंगे माथा

VIDEO: PSL 2025 में अवॉर्ड के नाम पर खिलाड़ियों के साथ हो रहा स्कैम, देख कर पीट लेंगे माथा

पाकिस्तान सुपर लीग यानी PSL का हाल ही में आगाज हुआ। टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला 12 अप्रैल को कराची किंग्स और मुल्तान सुल्तान के बीच खेला गया। इस मैच में 2 बल्लेबाज शतक जड़ने में कामयाब रहे।

 James Vince - India TV Hindi
Image Source : TWITTER/KARACHI KINGS जेम्स विन्स

पाकिस्तान क्रिकेट किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बना रहता है। फिलहाल पाकिस्तान क्रिकेट टीम तो कोई इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेल रही लेकिन टीम के खिलाड़ी पाकिस्तान सुपर लीग यानी PSL के 10वें सीजन में अलग-अलग टीम के लिए खेल रहे हैं। इस दौरान एक ऐसी मजेदार घटना देखने को मिली, जिसके कारण पाकिस्तान सुपर लीग का सोशल मीडिया पर जमकर मजाक बन रहा है। 

दरअसल, पाकिस्तान सुपर लीग में देशी खिलाड़ियों के साथ-साथ विदेशी खिलाड़ी भी शिरकत कर रहे हैं। पाकिस्तान सुपर लीग 2025 का 11 अप्रैल को आगाज हुआ था और 12 अप्रैल तक 3 मुकाबले खेले जा चुके हैं। टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला मुल्तान सुल्तान और कराची किंग्स के बीच खेला गया। इस मैच में मोहम्मद रिजवान ने शानदार 63 गेंदों पर नाबाद 105 रनों की पारी खेली, जिसके दम पर मुल्तान सुल्तान की टीम 20 ओवर में 3 विकेट पर 234 रनों का बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही। 

जेम्स विन्स ने जड़ा तूफानी शतक

रिजवान के इस शानदार शतक पर उस समय पानी फिर गया जब कराची किंग्स के बल्लेबाज जेम्स विंस ने शानदार शतक जड़ते हुए अपनी टीम को 4 विकेट से जीत दिला दी। जेम्स विन्स ने 14 चौके और 4 छक्कों की मदद से 43 गेंदों पर 101 रनों की तूफानी शतकीय पारी खेली। विन्स को इस शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके बाद कराची किंग्स ने भी जेम्स विन्स को उनकी शतकीय पारी के लिए सम्मानित किया। हैरानी की बात ये रही कि उनको इस सम्मान में हेयर ड्रॉयर दिया गया, जिसका वीडियो कराची किंग्स ने एक्स पर शेयर किया है। कराची किंग्स ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- जेम्स विन्स को मुल्तान सुल्तान्स के खिलाफ गेम बदलने वाले प्रदर्शन के लिए डॉलेंस रिलायबल प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया! 

सोशल मीडिया पर PSL का उड़ रहा मजाक

कराची किंग्स का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस पाकिस्तान सुपर लीग के स्टैंडर्ड पर सवाल खड़े कर रहे हैं। साथ ही PSL का जमकर मजाक भी उड़ा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- PSL में सेंचुरी जड़ने वालों को हेयर ड्रॉयर दे रहे हैं। ये तो मैं भी दे देता। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि कराची किंग्स के ड्रेसिंग रूम में विंस को डॉलेंस 'रिलायबल प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड के तौर पर एक हेयर ड्रायर दिया गया। जब विंस ने अवॉर्ड लिया तो पूरा ड्रेसिंग रूम खुशी से झूम उठा और साथी खिलाड़ियों ने जमकर तालियां बजाईं। अवॉर्ड लेते समय विन्स के चेहरे पर एक हल्की सी मुस्कान भी नजर आई।

Latest Cricket News