1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जसप्रीत बुमराह के पास बड़ा मौका, 1 विकेट लेते ही चहल-भुवी के 350 वाले क्लब में मारेंगे एंट्री

जसप्रीत बुमराह के पास बड़ा मौका, 1 विकेट लेते ही चहल-भुवी के 350 वाले क्लब में मारेंगे एंट्री

जसप्रीत बुमराह अफगानिस्तान के खिलाफ पहले T20 मैच में सिर्फ 1 विकेट लेते ही T20 में 350 विकेट पूरे कर लेंगे। ऐसा करते ही वह युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार के बाद यह खास उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के तीसरे गेंदबाज बन जाएंगे।

Jasprit Bumrah- India TV Hindi
Image Source : PTI जसप्रीत बुमराह

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 13 सितंबर से होने वाली है। इस सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के पास एक नई उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा। इस मैच में एक विकेट लेते ही बुमराह टी20 फॉर्मेट में 350 विकेट हासिल कर लेंगे। इससे पहले भारत के सिर्फ दो गेंदबाज ही इस उपलब्धि को हासिल कर पाए हैं। बुमराह लंबे समय के बाद एक्शन में नजर आएंगे। पहले टी20 मैच से पहले बुमराह ने नेट्स में जबरदस्त बॉलिंग की और वहां उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को काफी परेशान किया

भुवी-चहल वाले लिस्ट में शामिल होगा बुमराह का नाम

भारत के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल के नाम है। उन्होंने अपने करियर में अभी तक 343 मैचों में 396 विकेट हासिल किए हैं। उनके बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भुवनेश्वर कुमार का नाम है। भुवी ने अभी तक 332 मैचों में 363 विकेट निकाले हैं। बुमराह की बात करें तो वह अब तक टी20 में 283 मैचों में 349 विकेट निकाल चुके हैं और एक अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में एक विकेट लेते ही वह 350 विकेट पूरे कर लेंगे और उनका नाम भुवी और चहल वाले क्लब में शामिल हो जाएगा।

टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

  • युजवेंद्र चहल - 396 विकेट
  • भुवनेश्वर कुमार - 363 विकेट
  • जसप्रीत बुमराह - 349 विकेट
  • पीयूष चावला - 329 विकेट
  • रविचंद्रन अश्विन - 321 विकेट

भारत के लिए T20I में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं बुमराह

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह T20 इंटरनेशनल में देश के लिए दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 95 मैचों में कुल 121 विकेट हासिल किए हैं। इस सूची में उनसे आगे केवल अर्शदीप सिंह हैं, जिनके नाम 91 मैचों में 135 विकेट दर्ज हैं। अब आने वाले दिनों में बुमराह अर्शदीप का ये रिकॉर्ड तोड़ पाते हैं या नहीं ये देखने लायक बात होगी। बता दें कि बुमराह की गिनती मौजूदा समय में दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में की जाती है। उनके खिलाफ रन बनाना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होता है।

अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारतीय टीम का पूरा स्क्वॉड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर

यह भी पढ़ें

भारतीय खिलाड़ी WCPL में दिखेगी खेलते हुए, सीजन के बाकी बचे मैचों के लिए इस टीम के साथ किया अनुबंध

मोहम्मद सिराज बने कप्तान, रणजी ट्रॉफी से पहले हैदराबाद ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Latest Cricket News