1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs WI: बुमराह ने सिर्फ तीन गेंदों में पलट दिया पूरा खेल, कप्तान सूर्या की चाल से चकराई वेस्टइंडीज की टीम

IND vs WI: बुमराह ने सिर्फ तीन गेंदों में पलट दिया पूरा खेल, कप्तान सूर्या की चाल से चकराई वेस्टइंडीज की टीम

IND vs WI: भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर-8 का अहम मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेल रही है। इस मैच में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सिर्फ तीन गेंदों में ही पूरा खेल पलट दिया।

Jasprit Bumrah- India TV Hindi
Image Source : AFP जसप्रीत बुमराह

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम कौन सी होगी इसका फैसला भारत और वेस्टइंडीज के बीच में कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जा रहे सुपर-8 के मुकाबले के परिणाम से तय हो जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 ओवर्स का खेल खत्म होने पर एक विकेट के नुकसान पर 99 रन बना लिए थे, जिसके बाद टीम इंडिया के कप्तान ने एक ऐसा फैसला लिया जिससे विंडीज टीम की तेज गति से चल रही रन गति पर अचानक थोड़ा सा ब्रेक लग गया।

जसप्रीत बुमराह ने सिर्फ तीन गेंदों में पलटा खेल

वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 12वां ओवर फेंकने की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह को सौंपी जिसमें पहली दो गेंदों पर सिर्फ तीन रन आए। इसके बाद बुमराह के इस ओवर की तीसरी गेंद को शिमरन हेटमायर बिल्कुल भी समझ नहीं सके और उनके बल्ले का हल्का बाहरी किनारा लगकर गेंद सीधे विकेटकीपर संजू सैमसन के हाथों में चली गई। इसी के साथ वेस्टइंडीज की टीम ने अपना दूसरा विकेट इस मुकाबले में गंवा दिया। वहीं चौथी गेंद पर जहां सिंगल आया तो वहीं पांचवीं जो इस मुकाबले में ओपनिंग में उतरे रोस्टन चेज ने खेली उन्होंने बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया लेकिन उसे शॉर्ट कवर पर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने लपक लिया। इसी के साथ रोस्टन चेज 25 गेंदों में 40 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौट गए। 12वां ओवर खत्म होने के बाद वेस्टइंडीज टीम का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 103 रन था।

टीम इंडिया का कोलकाता में है शानदार रिकॉर्ड

भारतीय टीम का कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में अब तक टी20 इंटरनेशनल में रिकॉर्ड काफी शानदार देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने यहां पर 8 मुकाबले खेले हैं और 7 को जीतने में कामयाब रहे हैं। इसमें से टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज की टीम के खिलाफ चार मैच खेले हैं और सभी को उन्होंने जीता है। ऐसे में टीम इंडिया की कोशिश इस मुकाबले में भी अपने इसी रिकॉर्ड को बरकरार रखने पर रहने वाली है।

ये भी पढ़ें

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहे हैं कुलदीप यादव? मैच विनर गेंदबाज को ही कप्तान ने बिठा दिया बाहर

अभिषेक शर्मा ने किया ब्लंडर, पावरप्ले में छोड़ दिया आसान सा कैच, विंडीज बल्लेबाज को मिला जीवनदान

Latest Cricket News