1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जसप्रीत बुमराह के पास स्पेशल 'शतक' लगाने का मौका, ऐसा करने वाले बनेंगे सिर्फ दूसरे भारतीय

जसप्रीत बुमराह के पास स्पेशल 'शतक' लगाने का मौका, ऐसा करने वाले बनेंगे सिर्फ दूसरे भारतीय

जसप्रीत बुमराह अपनी बेहतरीन यॉर्कर गेंद के लिए जाने जाते हैं और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में काफी किफायती भी साबित होते हैं।

jasprit bumrah- India TV Hindi
Image Source : AP जसप्रीत बुमराह

Jasprit Bumrah: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था और फैंस का मजा किरकिरा हुआ था। उस मैचमें शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव लय में नजर आ रहे थे। लेकिन अब दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 मैच 31 अक्टूबर को मेलबर्न के मैदान पर खेला जाएगा। इस में सुपर स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह एक बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं।

बुमराह के पास T20I क्रिकेट में 100 विकेट पूरे करने का मौका

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में चार विकेट लेते ही जसप्रीत बुमराह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे कर लेंगे और ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय बनेंगे। अर्शदीप सिंह भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी तक 101 विकेट हासिल कर चुके हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में किया था दमदार प्रदर्शन

जसप्रीत बुमराह ने भारतीय टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में साल 2016 में डेब्यू किया था और उसके बाद से ही टीम की अहम कड़ी बने हुए हैं। उन्होंने अभी तक 76 T20I मैचों में कुल 96 विकेट झटके हैं। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कमाल का प्रदर्शन किया था और टीम के लिए सबसे बड़े मैच विनर साबित हुए थे। तब उन्होंने कुल 15 विकेट हासिल करके विरोधी टीमों की कमर तोड़ दी थी। उनके अच्छे खेल की वजह से ही उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।

दूसरे टी20 में अर्शदीप सिंह को मिल सकता है मौका

पहले टी20 मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जसप्रीत बुमराह और हर्षित राणा के तौर पर दो तेज गेंदबाजों को मौका दिया था। लेकिन मेलबर्न की पिच हमेशा से ही फास्ट बॉलर्स की मददगार रही है। ऐसे में वह तीन फास्ट बॉलर्स को उतार सकते हैं और अर्शदीप सिंह को भी मौका मिल सकता है। पिछले कुछ समय से अर्शदीप और बुमराह की जोड़ी ने भारत को कई मैचों में जीत दिलाई है।

यह भी पढ़ें:

IND vs AUS: कब होगा भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा टी20 मुकाबला, ये है मैच शुरू होने का वक्त

कब, कहां और कितने बजे खेला जाएगा सेमीफाइनल, जानें फ्री में कैसे देख पाएंगे मुकाबला

Latest Cricket News