1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जसप्रीत बुमराह को आखिर ये हुआ क्या? विकेट ना मिलने पर नहीं कंट्रोल हुआ गुस्सा, देखें VIDEO

जसप्रीत बुमराह को आखिर ये हुआ क्या? विकेट ना मिलने पर नहीं कंट्रोल हुआ गुस्सा, देखें VIDEO

आईपीएल 2026 में जहां मुंबई इंडियंस का अब तक का सफर बिल्कुल भी उम्मीद के अनुसार देखने को नहीं मिला है, वहीं बुमराह भी 5 मैचों में एक भी विकेट लेने में कामयाब नहीं हो सके हैं, जिसके चलते उनका गुस्सा मैदान पर देखने को मिला है।

Jasprit Bumrah- India TV Hindi
Image Source : PTI जसप्रीत बुमराह

हार्दिक पांड्या की कप्तानी लगातार तीसरा आईपीएल सीजन खेल रही 5 बार की विजेता मुंबई इंडियंस के लिए अब तक 19वां सीजन किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हुआ है। पांच मैच खेलने के बाद वह सिर्फ एक ही मुकाबला जीतने में कामयाब हो सकी है, जिसमें उन्हें लगातार चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई इंडियंस के इस खराब प्रदर्शन की सबसे बड़ी वजह उनके मैच विनर गेंदबाज का जसप्रीत बुमराह का बेहद खराब फॉर्म में होना जो पांच मैच खेलने के बाद भी एक विकेट हासिल करने में कामयाब नहीं हो सके हैं। वहीं बुमराह का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह काफी गुस्से में मैदान पर दिखाई दिए हैं, जिसमें अमूमन ऐसा देखने को नहीं मिलता है।

बुमराह अपने गुस्से को नहीं कर पाए कंट्रोल

मुंबई इंडियंस ने 12 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के खिलाफ मुकाबला खेला था, जिसमें इस मैच में उन्होंने अपने 4 ओवर्स में 35 रन दिए लेकिन एक भी विकेट लेने में कामयाब नहीं हो सके। इसके दौरान जब एक ओवर में बुमराह को रन पड़े तो उनकी झुंझलाहट सातवें आसमान पर पहुंच गई। बुमराह का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें उन्होंने अपना ओवर खत्म होने के बाद गुस्से में रन-अप मार्कर उठाया और उसे मैदान पर जोर से पटका। इसके बाद बुमराह कुछ बड़बड़ाते हुए खुद में नजर आए और फिर खिसियाहट में एक पैस से हवा में किक मारी। बुमराह की इस स्थिति को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है, वह विकेट ना मिल पाने की वजह से कितना अधिक निराश हैं।

मुंबई इंडियंस अभी 9वें नंबर पर

आईपीएल 2026 सीजन में मुंबई इंडियंस अब तक 5 मुकाबले खेलने के बाद चार लगातार हार के साथ प्वाइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर है, जिसमें उनके सिर्फ 2 अंक हैं। ऐसे में मुंबई इंडियंस के लिए अब इस सीजन में उनके बाकी बचे मुकाबले काफी अहम रहने वाले हैं, यदि उनको टॉप-4 में अपनी जगह को पक्का करना है। आईपीएल के 19वें सीजन में उन्हें अपना अगला मैच 20 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है।

ये भी पढ़ें

RCB के नाम पर दर्ज हुआ IPL में बड़ा कीर्तिमान, मुंबई-सीएसके भी अब तक हासिल नहीं कर सकी ये मुकाम

SRH की टीम में हुई धाकड़ गेंदबाज की एंट्री, रफ्तार से बरपाता है कहर, MI और GT के लिए खेल चुका है मैच

Latest Cricket News