A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जसप्रीत बुमराह के पास होगा इस मामले में नंबर 1 बनने का मौका, इस मामले में अश्विन को छोड़ सकते हैं पीछे

जसप्रीत बुमराह के पास होगा इस मामले में नंबर 1 बनने का मौका, इस मामले में अश्विन को छोड़ सकते हैं पीछे

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 20 जून से होने वाली है। इस सीरीज में बुमराह के पास एक खास रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा।

Jasprit Bumrah- India TV Hindi
Image Source : GETTY जसप्रीत बुमराह

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 20 जून से होने वाली है। रोहित और विराट के टेस्ट से संन्यास के बाद यह टीम इंडिया की पहली सीरीज होगी। इस सीरीज में भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के पास एक खास रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। वो अश्विन का रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक खास उपलब्धि अपने नाम कर सकते हैं। हालांकि ऐसा कहा जा रहा है कि वर्कलोड मैनेजमेंट की वजह से वो सभी 5 टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे।

आर अश्विन को पीछे छोड़ सकते हैं बुमराह

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अब तक जसप्रीत बुमराह ने अब तक 35 मैचों में 156 विकेट लिए हैं। इस दौरान उन्होंने 10 बार 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है। आगामी टेस्ट सीरीज में बुमराह के पास एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। बुमराह के नाम इस वक्त बतौर तेज गेंदबाज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल लेने का रिकॉर्ड है।

सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल लेने के मामले में बुमराह सिर्फ पूर्व क्रिकेटर आर अश्विन से पीछे हैं। अश्विन के नाम 11 पांच विकेट हॉल है। ऐसे में अगर बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में दो या उससे अधिक बार पांच विकेट हॉल विकेट हॉल लेने में  कामयाब होते हैं तो वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में 12 बार पांच विकेट लेने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।

स्टार्क से आगे निकल सकते हैं बुमराह

जसप्रीत बुमराह इस वक्त वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पांचवें नंबर पर हैं। बुमराह के नाम इस वक्त 156 विकेट दर्ज हैं, वहीं चौथे नंबर पर मिचेल स्टार्क के खाते में 171 विकेट दर्ज हैं। ऐसे में अगर बुमराह आगामी टेस्ट सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करते हैं और 15 या उससे अधिक विकेट लेने में कामयाब होते हैं तो वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंच सकते हैं।

यह भी पढ़ें

ODI के बाद इंग्लैंड का T20I सीरीज पर भी कब्जा, वेस्टइंडीज को लगातार 5वें मैच में दी शिकस्त

कार्लोस अल्काराज ने रचा इतिहास, फ्रेंच ओपन 2025 के बने बादशाह; वर्ल्ड नंबर-1 को दी शिकस्त

Latest Cricket News