1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जसप्रीत बुमराह हुए बाहर, अब एक और खिलाड़ी के खेलने पर भी सस्पेंस

जसप्रीत बुमराह हुए बाहर, अब एक और खिलाड़ी के खेलने पर भी सस्पेंस

जसप्रीत बुमराह भारत बनाम श्रीलंका सीरीज से बाहर हो चुके हैं, इस बीच साई सुदर्शन का खेलना भी पक्का नहीं है। वे भी फिट नहीं है और उनको लेकर आखिरी अपडेट आना अभी बाकी है।

Sai Sudarshan- India TV Hindi
Image Source : GETTY साई सुदर्शन

जसप्रीत बुमराह तो भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं। पहले वे टीम में शामिल किए गए थे, लेकिन बाद में पता चला कि वे पूरी तरह से फिट नहीं हैं तो उन्हें स्क्वाड से हटा दिया गया और उनकी जगह औकिब नबी को टीम में एंट्री मिली। इस बीच एक और खिलाड़ी के खेलने पर सस्पेंस गहरा गया है। साई सुदर्शन आगामी सीरीज में खेल पाएंगे कि नहीं, इसको लेकर भी अभी पक्के तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता। 

औकिब नबी का नाम जुड़ा, लेकिन साई सुदर्शन के नाम के आगे स्टार लगा हुआ है

दरअसल जब बीसीसीआई ने भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया था, तब जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन को टीम में शामिल किया गया, लेकिन साथ ही उनके नाम के साथ स्टार लगाया गया था। इसका स्टार का मतलब बताया गया कि अगर वे पूरी तरह से फिट होंगे, तभी खेल पाएंगे, नहीं तो बाहर हो जाएंगे। बुमराह फिट नहीं थे, इसलिए वे बाहर कर दिए गए। इसके बाद बीसीसीआई ने अपडेट स्क्वाड की लिस्ट जारी की,  उसमें बुमराह का नाम हटाकर औकिब नबी का नाम जोड़ दिया गया। लेकिन साई सुदर्शन के नाम के आगे अभी भी स्टार लगा हुआ है। 

भारतीय टीम 7 अगस्त से खेलेगी तीन दिन का प्रैक्टिस मैच

साई सुदर्शन भारत के लिए टेस्ट डेब्यू कर चुके हैं, लेकिन वे उस तरह का प्रदर्शन नहीं कर पाए, ​जिसकी उम्मीद की जा रही थी, लेकिन इसके बाद भी उन्हें और मौके दिए जा रहे हैं। हालांकि अभी तय नहीं है कि वे श्रीलंक के खिलाफ सीरीज खेल पाएंगे कि नहीं। अगर वे फुली फिट नहीं हुए तो हो सकता है कि श्रीलंका जाएं भी ना। वैसे तो भारत बनाम श्रीलंका पहला मुकाबला 15 अगस्त को होगा, लेकिन उससे पहले 7 अगस्त से एक प्रैक्टिस मैच होगा, जो तीन दिन का खेला जाएगा। इसी मैच से पता चल जाएगा कि साई सुदर्शन 15 अगस्त को प्लेइंग इलेवन में उतरेंगे या नहीं। हालांकि उनके बाहर होने से ज्यादा दिक्कत नहीं होगी, क्योंकि टीम में देवदत्त पडिक्कल भी हैं, जो नंबर तीन पर आकर बल्लेबाजी कर सकते हैं। ऐसे में देखना होगा कि बीसीसीआई साई सुदर्शन को लेकर क्या फैसला करता है।फिलहाल तो उनका खेलना मुश्किल ही नजर आता है। 

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत की अपडेट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, औकिब नबी।

*फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन

यह भी पढ़ें 

श्रीलंका में कब खेलेगी टीम इंडिया प्रैक्टिस मैच, कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

पाकिस्तानी खिलाड़ी ने ठोकी सेंचुरी, बाबर आजम भी कप्तान बनकर फॉर्म में आए

Latest Cricket News