A
Hindi News खेल क्रिकेट मोहम्मद कैफ ने बुमराह को लेकर कह दी ऐसी बात, फिर जसप्रीत ने भी दिया ऐसा जवाब

मोहम्मद कैफ ने बुमराह को लेकर कह दी ऐसी बात, फिर जसप्रीत ने भी दिया ऐसा जवाब

जसप्रीत बुमराह को लेकर मोहम्मद कैफ ने अपनी बात सोशल मीडिया पर लिखी। इसका जवाब भी तेज गेंदबाज ने दिया है।

jasprit bumrah- India TV Hindi Image Source : GETTY जसप्रीत ​बुमराह

भारतीय क्रिकेट इस वक्त एशिया कप 2025 में व्यस्त है। टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन करते हुए इसके फाइनल में पहुंच चुकी है और अ​ब एक और खिताब बस एक जीत दूर है। हालांकि भारत को अभी शुक्रवार को श्रीलंका से भी खेलना है, लेकिन इसका कोई मतलब नहीं है। इस बीच कप्तान सूर्यकुमार यादव लगातार चर्चा में बने हुए हैं। वे किस रणनीति के साथ उतर रहे हैं, किसी को समझ नहीं आ रहा है। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने जसप्रीत बुमराह को लेकर सोशल मीडिया पर एक बात लिख दी। इसके बाद बुमराह भी पीछे कहां रहने वाले थे। उन्होंने भी कैफ को गलत साबित करने की पूरी कोशिश की है। लेकिन दोनों दोनों प्लेयर्स की ये भिड़ंत ​काफी दिलचस्प है। 

बुमराह को लेकर क्या बोले मोहम्मद कैफ

दरअसल एशिया कप में कप्तानी करते हुए सूर्यकुमार यादव जसप्रीत बुमराह से शुरुआत में ही ज्यादा ओवर डलवा रहे हैं। कई साल बाद ऐसा हुआ है, जब टी20 इंटरनेशनल में जसप्रीत बुमराह पावरप्ले में ही तीन ओवर कर रहे हैं। इसी पर कैफ ने सवाल उठाया है। मोहम्मद कैफ ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि रोहित शर्मा की कप्तानी में आमतौर पर जसप्रीत बुमराह पहला, 13वां, 17वां और 19वां ओवर कर रहे थे। लेकिन सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में एशिया कप के दौरान बुमराह शुरुआत में ही तीन ओवर फेंक रहे हैं। कैफ का मानना है कि चोट से बचने के लिए जब शरीर गर्म होता है, तभी बुमराह ज्यादा ओवर एक साथ डाल रहे हैं। 

बुमराह ने केवल एक ही लाइन में दिया जवाब

मोहम्मद कैफ ने कहा कि छह ओवर खत्म होने के बाद बचे हुए 14 ओर में बल्लेबाजों के लिए बड़ी राहत रहती है। कैफ ने कहा कि विश्व कप को देखते हुए जब मजबूत टीमों से उसका सामना होगा, तब भारतीय टीम को नुकसान हो सकता है। हालांकि टीम में क्या कुछ चल रहा है, ये शायद कैफ को नहीं पता होगा। किस रणनीति के तहत बुमराह ने पहले ही तीन ओवर करवाए जा रहे हैं। ये तो कप्तान और टीम मैनेजमेंट की जानता होगा। इस पर कुछ ही देर बाद जसप्रीत बुमराह ने भी जवाब दिया है। बुमराह ने केवल एक ही लाइन लिखी। पहले भी गलत और फिर गलत। अब इसका मतलब तो समझ ही लिया जाए कि बुमराह क्या कुछ कहना चाहते हैं। हालांकि बुमराह सोशल मीडिया पर कम ही आकर कुछ लिखते हैं, लेकिन इस बार वे पीछे नहीं रहे और अपनी बात प्रखरता से रखी है। 

यह भी पढ़ें 

महाफ्लॉप निकला पाकिस्तान का ये खिलाड़ी शाहिद अफरीदी को छोड़ दिया पीछे

सेंचुरी के बिल्कुल करीब थे केएल राहुल, अचानक छोड़ गए मैदान, आखिर क्यों?

Latest Cricket News