A
Hindi News खेल क्रिकेट 'ICC से बड़ा कोई देश नहीं'- टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान के ड्रामे को लेकर बोले जय शाह

'ICC से बड़ा कोई देश नहीं'- टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान के ड्रामे को लेकर बोले जय शाह

Jay Shah: टी20 वर्ल्ड कप के दौरान बांग्लादेश और पाकिस्तान द्वारा किए गए ड्रामे को लेकर अब ICC के चेयरमैन जय शाह ने बयान दिया है। जय शाह ने साफ तौर पर कह दिया है कि कोई भी देश आईसीसी से बड़ा नहीं है।

Jay Shah- India TV Hindi Image Source : AP जय शाह

Jay Shah: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बांग्लादेश और पाकिस्तान ने मिलकर खूब ड्रामे किए थे। उस ड्रामे पर अब ICC चेयरमैन जय शाह की तरफ से बड़ा बयान सामने आया है। बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों की वजह से टी20 वर्ल्ड कप में खेलने से मना कर दिया, इसके बाद उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया। वहीं पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलना चाहता था। इस पूरे मामले को आईसीसी के चेयरमैन जय शाह ने शांति से संभाला और टी20 वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद अब कहा है कि कोई भी देश आईसीसी से बड़ा नहीं है।

कोई भी टीम संस्था से बड़ी नहीं होती- जय शाह

जय शाह ने मुंबई में आयोजित एक अवॉर्ड फंक्शन में कहा कि यह ICC वर्ल्ड कप बहुत जरूरी था, क्योंकि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले इस बात पर बहुत चर्चा हो रही थी कि कुछ टीमें हिस्सा लेंगी या नहीं और वर्ल्ड कप कैसे होगा। इस कार्यक्रम में जय शाह ने किसी टीम का नाम लिए बिना कहा कि ICC चेयरमैन के तौर पर, मैं कह सकता हूं कि कोई भी टीम संस्था से बड़ी नहीं होती और कोई एक टीम संस्था नहीं बनाती। एक ऑर्गनाइजेशन सभी टीमों का कॉम्बिनेशन होता है।

बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों की वजह से भारत नहीं आने का फैसला किया था। ऐसे में बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने का मौका मिला था। वहीं, पाकिस्तान की टीम ने अपनी सरकार के कहने पर भारत से खेलने से इनकार किया था। हालांकि, टूर्नामेंट शुरू होने के बाद पाकिस्तान भी भारत के साथ खेलने के लिए राजी हो गया था। पाकिस्तान और भारत के बीच ये मुकाबला 14 फरवरी को खेला गया था। उस मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को बुरी तरह पीटा है।

जय शाह ने की एसोसिएट टीमों​ की तारीफ

जय शाह ने इस दौरान ये भी कहा कि इस टूर्नामेंट ने कई रिकॉर्ड तोड़े। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इतिहास में पहली बार, हमने एक साथ 7.2 मिलियन व्यूअर्स देखे। ओवरऑल व्यूअरशिप में सारे रिकॉर्ड टूट गए। अगर आप देखें, तो USA ने इंडिया को कड़ी टक्कर दी, नीदरलैंड्स ने पाकिस्तान को परेशान किया, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराया और नेपाल ने इंग्लैंड को डरा दिया। मैं सभी एसोसिएट टीमों को बधाई देता हूं - उन्होंने फुल मेंबर्स के खिलाफ बहुत अच्छा प्रदर्शन किया।

जय शाह ने सूर्यकुमार यादव को दी सलाह

जय शाह ने इस दौरान सूर्यकुमार और गंभीर को भविष्य के लिए योजना बनाने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि मेरे पास सूर्या और गौतम भाई के लिए एक संदेश है। शिखर से नीचे गिरने में सिर्फ कुछ महीने लगते हैं, जबकि नीचे से शिखर तक पहुंचने में कई साल लग जाते हैं। कड़ी मेहनत करते रहिए और अवॉर्ड जीतते रहिए। जब ​​मैं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) में था, तो मैंने 2028 के ओलंपिक तक की योजना बनाई थी। अब मैं ICC में हूं और BCCI की कमान दूसरों के हाथों में है। आप सभी को 2030, 2031 और यहां तक कि 2036 के लिए भी तैयारी करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें

पाकिस्तानी चयनकर्ता को नहीं पच रही बुमराह की सक्सेस, अपने संदिग्ध एक्शन गेंदबाज उस्मान तारिक से कर रहे तुलना

सलमान अली आगा को अब ICC से लगी कड़ी फटकार, बचकानी हरकत के बाद मिली बड़ी सजा

Latest Cricket News