1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वनडे सीरीज का आगाज होने से पहले बदला टीम इंडिया का स्क्वॉड, 22 साल की खिलाड़ी को पहली बार किया गया शामिल

वनडे सीरीज का आगाज होने से पहले बदला टीम इंडिया का स्क्वॉड, 22 साल की खिलाड़ी को पहली बार किया गया शामिल

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 23 अक्टूबर से घर पर जिम्बाब्वे महिला टीम के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है, जिसमें उससे ठीक पहले टीम इंडिया के स्क्वॉड में रेणुका सिंह ठाकुर की जगह पर जिंतिमणि कलिता को शामिल किया गया है।

Indian Women Cricket Team- India TV Hindi
Image Source : PTI भारतीय महिला क्रिकेट टीम

भारतीय महिला क्रिकेट टीम अभी घर पर जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज खेल रही है, जिसमें स्मृति मंधाना की कप्तानी में तीन मैचों की टी20 सीरीज में वह क्लीन स्वीप करने में कामयाब रहीं। अब टीम इंडिया 23 अक्टूबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज जिम्बाब्वे महिला टीम के खिलाफ वडोदरा के स्टेडियम में खेलेगी। इस सीरीज का आगाज होने से ठीक एक दिन पहले टीम इंडिया के स्क्वॉड में एक बदलाव का ऐलान किया गया है, जिसमें तेज गेंदबाज रेणुका सिंह की जगह पर 22 साल की असम की तेज गेंदबाज जिंतिमणि कलिता को शामिल करने का फैसला लिया गया है, जो पहली बार वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया के स्क्वॉड का हिस्सा बनी हैं।

रेणुका अभी बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में हैं

जिम्बाब्वे महिला टीम के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड में हुए इस बदलाव को लेकर बीसीसीआई की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि रेणुका सिंह ठाकुर अभी बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हैं जहां वह वनडे फॉर्मेट के लिए जरूरी बॉलिंग प्रैक्टिस के साथ अपने वर्कलोड को बेहतर करने के प्रोसेस से गुजर रही हैं। इसी वजह से वह आगामी वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। वहीं जिंतिमणि कलिता जिनको टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड में शामिल किया गया था वह वनडे सीरीज में भी स्क्वॉड का हिस्सा रहेंगी।

जिम्बाब्वे महिला टीम के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड

प्रतीका रावल, स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), सयाली सतघरे, क्रांति गौड़, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, वैष्णवी शर्मा, नंदिनी शर्मा, तेजल हसब्निस, जिंतिमणि कलिता।

जिंतिमणि का अब तक ऐसा रहा प्रदर्शन

वनडे सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम के स्क्वॉड का हिस्सा पहली बार बनी असम की 22 की तेज गेंदबाज जिंतिमणि कालिता को लेकर बात की जाए तो उनको अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में डेब्यू का मौका नहीं मिला है, लेकिन विमेंस प्रीमियर लीग में जिंतिमणि कालिता ने 13 मैचों में खेलते हुए 6 पारियों में गेंदबाजी की है, जिसमें 58 के औसत से वह सिर्फ एक विकेट ही लेने में कामयाब रही हैं।

ये भी पढ़ें

हैरी ब्रूक ने वनडे में ठोक दी सबसे तेज डबल सेंचुरी, शुभमन गिल का वर्ल्ड रिकॉर्ड चकनाचूर

भारतीय टीम बन गई T20I में सिक्सर किंग, वेस्टइंडीज को पीछे छोड़ नंबर-1 की कुर्सी पर किया कब्जा

Latest Cricket News