1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जो रूट ने मैनचेस्टर में रच दिया इतिहास, दुनिया का कोई बल्लेबाज नहीं कर पाया ये करिश्मा

जो रूट ने मैनचेस्टर में रच दिया इतिहास, दुनिया का कोई बल्लेबाज नहीं कर पाया ये करिश्मा

Joe Root: जो रूट ने मैनचेस्टर में अपने एक हजार टेस्ट रन पूरे कर लिए हैं, वे ऐसा करने वाले दुनिया के पहले और अकेले बल्लेबाज बन गए हैं।

joe root- India TV Hindi
Image Source : GETTY जो रूट

Joe Root Record: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट ने एक और नया इतिहास रच दिया है। जो काम मैनचेस्टर में दुनिया का कोई ​बल्लेबाज नहीं कर पाया, वो काम रूट ने कर दिया है। जो रूट अब उस मुकाम पर हैं, जहां वे जो भी कुछ करते हैं, तो रिकॉर्ड बन जाता है। जो रूट दुनिया के अकेले ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने मैनचेस्टर में एक हजार रन पूरे किए हैं। बाकी देशों की बात तो छोड़ ही दी जाए, इंग्लैंड के भी किस भी बल्लेबाज ने ये काम नहीं किया है। 

लॉर्ड्स के बाद अब मैनचेस्टर में भी रूट के एक हजार रन पूरे

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले में जो रूट ने मैनेचस्टर में एक हजार रन पूरे करने का कारनामा कर दिया। इसके अलावा जो रूट ने इससे पहले ही लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर 2166 रन बनाए हैं। जो रूट अब इंग्लैंड के तीसरे ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने दो मैदानों पर एक हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। इससे पहले एलिस्टर कुक और ग्राहम गूच ही ये कमाल कर पाए हैं। इन दोनों महान खिलाड़ियों ने लॉर्ड्स और ओवल में एक हजार से ज्यादा टेस्ट रन बनाए हैं। यानी अब जो रूट भी महान खिलाड़ियों की लिस्ट में शुमार हो गए हैं। आगे जो रूट और भी कई नए नए रिकॉर्ड बनाते चले जाएंगे। 

सीरीज में अब तक एक शतक लगा चुके हैं जो रूट

मैनचेस्टर में जो रूट नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए आए। उस वक्त मैच का माहौल बिल्कुल वैसा ही था, जैसा कि वे चाहते हैं। वे आराम से सिंगल डबल लेकर आगे बढ़ते चले जा रहे ​थे। इस दौरान नए नए इतिहास रचते हुए आगे बढ़ रहे हैं। जो रूट ने इस मैच से पहले तक यानी पहले तीन टेस्ट में भारत के खिलाफ केवल एक ही शतक लगाया है। यानी उनके लिए ये सीरीज बस ठीकठाक ही जा रही है। कोई स्पेशल सीरीज नहीं है, लेकिन रिकॉर्ड बनाकर जो रूट इसे स्पेशल बना दे रहे हैं। अब देखना होगा कि इस दौरान जो रूट कितने और रन बनाते हैं, ता​कि सीरीज को यादगार बना सकें। 

एक ही झटके में राहुल द्रविड़ और जैक कैलिस को पीछे छोड़ा

इसके सा​थ ही जो रूट अब टेस्ट ​क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे नंबर के बल्लेबाज हो गए हैं। उनके आगे अब केवल सचिन तेंदुलकर और रिकी पोंटिंग बचे हैं। इसी मैच की पहली पारी में जो रूट ने जैक कैलिस और राहुल द्रविड़ को पीछे कर दिया है। साउथ अफ्रीका के महान खिलाड़ी जैक कैलिस ने 13289 रन बनाए हैं, वहीं राहुल द्रविड़ ने 13288 रन बनाने का काम किया है। सचिन तेंदुलकर तो अभी दूर हैं, लेकिन जल्द ही रूट रिकी पोंटिंग को भी पीछे कर ही देंगे।

Latest Cricket News