A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बड़ा करिश्मा! सचिन तेंदुलकर भी हो गए पीछे, जो रूट ने शतक जड़कर बनाया ऐतिहासिक कीर्तिमान

बड़ा करिश्मा! सचिन तेंदुलकर भी हो गए पीछे, जो रूट ने शतक जड़कर बनाया ऐतिहासिक कीर्तिमान

Joe Root Century: जो रूट ने चौथे टेस्ट मैच में अच्छी बल्लेबाजी का नमूना पेश किया है और उन्होंने शतक जड़कर इंग्लैंड को ड्राइविंग सीट पर पहुंचाया है।

joe root - India TV Hindi
Image Source : GETTY जो रूट

जो रूट ने भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में दमदार बल्लेबाजी की है और भारतीय गेंदबाजों की जमकर धज्जियां उड़ाई हैं। रूट इस समय बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने मौजूदा टेस्ट सीरीज में रनों की बरसात कर दी है। चौथे टेस्ट में उन्होंने रन बनाने में कोई भी हड़बड़ी नहीं दिखाई। खराब गेंदों को बाउंड्री के पार पहुंचाया, जबकि अच्छी गेंदों को पूरा सम्मान दिया।

जो रूट इंग्लैंड में लगा चुके 23 टेस्ट शतक

जो रूट का इंग्लैंड की धरती पर टेस्ट में ये 23वां शतक है। इसी के साथ वह संयुक्त रूप से घर पर सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने के मामले में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। महेला जयवर्धने, जैक कैलिस और रिकी पोंटिंग की बराबरी की है। उन्होंने जयवर्धने ने श्रीलंका में, कैलिस ने साउथ अफ्रीका में और पोटिंग ने ऑस्ट्रेलिया में 23-23 टेस्ट शतक ही लगाए थे। जबकि सचिन ने भारत में 22 शतक टेस्ट शतक लगाए थे। अब घर में सबसे ज्यादा टेस्ट सेंचुरी जड़ने के मामले में रूट दिग्गज बल्लेबाज तेंदुलकर से आगे हो गए हैं।

तीसरे टेस्ट मैच में भी लगाया था शतक

जो रूट ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अर्धशतक जमाया था और 53 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद दूसरे टेस्ट में वह खास कमाल नहीं दिखा पाए। फिर तीसरे टेस्ट में उनकी बल्लेबाजी का फिर से जलवा देखने को मिला और उन्होंने बेहतरीन शतक लगाते हुए 104 रनों की पारी खेली थी। अब चौथे टेस्ट मैच में भी उन्होंने सेंचुरी जड़ दी है और वह 116 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने किया अच्छा प्रदर्शन

भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में अंग्रेज कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद भारतीय टीम 358 रनों पर सिमट गई। फिर इंग्लैंड की शुरुआत बहुत ही अच्छी रही। जब ओपनर्स ने 166 रनों की साझेदारी की। जैक क्राली ने 84 रन, बेन डकेट ने 94 रन और ओली पोप ने 71 रन बनाए। वहीं रूट 116 रन और बेन स्टोक्स 32 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लैंड ने 424 रन बना लिए हैं और उसके पास 66 रनों की बढ़त हो गई है।

यह भी पढ़ें:

भारतीय खिलाड़ी WPL में इस टीम का बन गया हेड कोच, अचानक मिल गई बड़ी जिम्मेदारी

शुभमन गिल की कप्तानी में पहली बार हुआ ऐसा कमाल, इससे पहले कभी नहीं देखा ऐसा नजारा

Latest Cricket News