A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जोश हेजलवुड मतलब ट्रॉफी जीतने की गारंटी, व्हाइट बॉल के फाइनल में कायम है 100% जीत का रिकॉर्ड

जोश हेजलवुड मतलब ट्रॉफी जीतने की गारंटी, व्हाइट बॉल के फाइनल में कायम है 100% जीत का रिकॉर्ड

आईपीएल 2026 सीजन की ट्रॉफी आरसीबी अपने नाम करने के साथ दूसरी बार खिताब जीतने में कामयाब हो गई है। इसी के साथ जोश हेजलवुड का व्हाइट बॉल फॉर्मेट के फाइनल में जीत का रिकॉर्ड भी बरकरार है।

Josh Hazelwood- India TV Hindi
Image Source : AP जोश हेजलवुड

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने नाम करने में कामयाब रही। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में आरसीबी का सामना गुजरात टाइटंस की टीम से था, जिसमें उन्हें सिर्फ 156 रनों का टारगेट मिला था और उसे आसानी से हासिल करने में कामयाब रहे। आरसीबी को दूसरा खिताब जिताने में जोश हेजलवुड ने अहम भूमिका निभाई जिसमें फाइनल मुकाबले में उनका गेंद से काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। हेजलवुड का इसी के साथ व्हाइट बॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में भी जीत का रिकॉर्ड कायम है, जिसमें उन्होंने 8वीं बार किसी लिमिटेड ओवर्स टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की है।

हेजलवुड के इस कमाल की बराबरी करना मुश्किल

जोश हेजलवुड का व्हाइट बॉल टूर्नामेंट में फाइनल जीतने के सफर की शुरुआत चैंपियंस लीग टी20 2012 से हुई थी, जिसके बाद साल 2015 में जब ऑस्ट्रेलियाई टीम ने वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो हेजलवुड उसका भी हिस्सा थे। बिग बैश लीग 2020 के सीजन में जोश हेजलवुड की टीम ने खिताब अपने नाम किया था। टी20 वर्ल्ड कप 2021 में जब ऑस्ट्रेलिया टीम ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता और उसके बाद साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया की वनडे वर्ल्ड कप विजेता टीम का भी जोश हेजलवुड फाइनल मुकाबले में हिस्सा रहे हैं। आईपीएल को लेकर बात की जाए तो इसमें साल 2021 में जब चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने खिताब जीता तो फाइनल में हेजलवुड ने उनके लिए अहम भूमिका निभाई थी। वहीं अब साल 2025 और 2026 में आरसीबी को लगातार दो बार विजेता बनाने में भी हेजलवुड का कमाल देखने को मिला और उनका फाइनल मुकाबले में जीत का रिकॉर्ड बेहतरीन देखने को मिला है।

आईपीएल 2026 के सीजन में ऐसा रहा हेजलवुड का प्रदर्शन

गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में जोश हेजलवुड ने जहां अपने चार ओवर्स में 37 दिए तो वहीं 2 अहम विकेट भी लेने में कामयाब रहे। वहीं इस सीजन उनके प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो उन्होंने 13 मैचों में खेलते हुए 51.3 ओवर्स गेंदबाजी की और उसमें 32.93 के औसत से 15 विकेट लेने में कामयाब रहे जिसमें सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले इस सीजन गेंदबाजों की लिस्ट में हेजलवुड ने 15वें नंबर पर खत्म किया।

ये भी पढ़ें

अगर ऐसा हुआ तो बॉलर्स की होगी मौज! IPL को और रोमांचक बनाने के लिए सचिन ने BCCI को दिए अनोखे सुझाव

IPL 2026 के फाइनल में पड़ा चौके-छक्कों का सूखा, GT ने तोड़ दिया 17 साल पुराना डेक्कन चार्जर्स का रिकॉर्ड

Latest Cricket News