1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जो मैक्सवेल और फिंच भी न कर सके, वो जोश इंग्लिस ने कर दिखाया! शतक जड़ इस मामले में बने पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी

जो मैक्सवेल और फिंच भी न कर सके, वो जोश इंग्लिस ने कर दिखाया! शतक जड़ इस मामले में बने पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी

साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम की प्लेइंग 11 का हिस्सा बने जोश इंग्लिस के बल्ले से शानदार शतकीय पारी देखने को मिली जिसके दम पर वह एक ऐसा करनामा करने में कामयाब रहे जो इससे पहले कोई भी ऑस्ट्रेलिया का खिलाड़ी करने में कामयाब नहीं हो सका था।

Josh Inglis- India TV Hindi
Image Source : AP जोश इंग्लिस

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच में खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला केपटाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसके तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर मुकाबला काफी रोमांचक स्थिति में पहुंच गया था। मेजबान साउथ अफ्रीका की टीम ने अपनी दूसरी पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 140 रन बना लिए थे और उनके पास अभी कुल 40 रनों की बढ़त हासिल है। इससे पहले तीसरे दिन के खेल में ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी पहली पारी में 429 रन बनाकर सिमट गई जिसमें उन्होंने 100 रनों की बढ़त हासिल की थी। कंगारू टीम को इस मजबूत स्थिति में पहुंचाने में लगभग एक साल के बाद प्लेइंग 11 में वापसी करने वाले जोश इंग्लिस ने अहम भूमिका निभाई। इंग्लिस के बल्ले से शानदार 102 रनों की शतकीय पारी देखने को मिली जिसके दम पर वह एक बड़ा कारनामा करने में कामयाब रहे।

इस मामले में जोश इंग्लिस बने पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी

जोश इंग्लिस को लेकर बात की जाए तो उनको केपटाउन टेस्ट में स्टीव स्मिथ के अचानक चोटिल होने के बाद प्लेइंग 11 में शामिल किया गया था। इंग्लिस ने इस मौके का फायदा पूरी तरह से उठाने के साथ शानदार शतकीय पारी खेलने के साथ एक ऐसा कारनामा किया जिसमें वह पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन गए। इंग्लिस पहले ऐसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी हैं जो इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 2 या उससे अधिक शतकीय पारी खेलने में कामयाब हुए हैं। इंग्लिस ने इससे पहले साल 2025 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में अपना पहला शतक लगाया था।

इंग्लिस ने शतक के दम दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स को छोड़ा पीछे

ऑस्ट्रेलिया के लिए अभी तक सिर्फ 5 बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक लगाया है, जिसमें जोश इंग्लिस के अलावा ग्लेन मैक्सवेल, डेविड वॉर्नर, शेन वॉटसन और मिचेल मार्श का नाम शामिल है। हालांकि इन सभी में जोश इंग्लिश को छोड़कर बाकी के चार खिलाड़ी किसी एक फॉर्मेट में 2 या उससे अधिक शतक लगाने में कामयाब नहीं हो सके। वॉर्नर ने जहां टेस्ट और वनडे में 26 और 22 शतकीय पारियां खेली हैं तो वहीं T20I में उनके नाम सिर्फ एक शतक दर्ज हैं।

टेस्ट, वनडे और T20I में शतक लगाने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी

  • जोश इंग्लिस - टेस्ट में 2 शतक, वनडे में 2 शतक, टी20 इंटरनेशनल में 2 शतक
  • डेविड वॉर्नर - टेस्ट में 26 शतक, वनडे में 22 शतक, टी20 इंटरनेशनल में एक शतक
  • मिचेल मार्श - टेस्ट में 3 शतक, वनडे में 4 शतक, टी20 इंटरनेशनल में एक शतक
  • ग्लेन मैक्सवेल - टेस्ट में एक शतक, वनडे में चार शतक, टी20 इंटरनेशनल में पांच शतक
  • शेन वॉटसन - टेस्ट में 4 शतक, वनडे में 9 शतक, टी20 इंटरनेशनल में एक शतक

ये भी पढ़ें

बेन डकेट ने 167 रनों की पारी में नहीं लगाया एक भी छक्का, वनडे इतिहास में बन गए सचिन-लारा के इस खास क्लब का हिस्सा

तिलक वर्मा का बड़ा बयान, कहा - न्यूजीलैंड के खिलाफ 5-0 से सीरीज जीतकर 'क्लीन स्वीप' करना हमारा लक्ष्य

Latest Cricket News