1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 21वीं सदी में पहली बार किसी अंग्रेज बॉलर ने किया ऐसा करिश्मा, मेलबर्न के मैदान में चला जादू

21वीं सदी में पहली बार किसी अंग्रेज बॉलर ने किया ऐसा करिश्मा, मेलबर्न के मैदान में चला जादू

जोश टंग ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट की पहली पारी में शानदार गेंदबाजी का नमूना पेश किया और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की धज्जियां उड़ाकर रख दीं।

Josh Tongue- India TV Hindi
Image Source : AP जोश टंग

एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड के लिए जोश टंग ने कमाल की गेंदबाजी की। उनके आगे धुरंधर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रन बनाने के लिए तरसते हुए नजर आए और पूरी टीम सिर्फ 152 रनों पर सिमट गई। कंगारूओं के लिए उनकी गेंदों को खेलना बहुत ही मुश्किल रहा।

जोश टंग ने झटके पांच विकेट

दोनों टीमों के बीच एशेज सीरीज का चौथा मुकाबला मेलबर्न के मैदान पर खेला जा रहा है और यहां पर जोश टंग ने अपना जादू दिखाया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में कुल पांच विकेट हासिल किए। वह 21वीं सदी में मेलबर्न के मैदान पर टेस्ट में पांच विकेट लेने वाले इंग्लैंड के पहले बॉलर बने हैं। उनसे पहले मेलबर्न के मैदान पर इंग्लैंड के लिए डैरेन गॉफ और डीन हेडली ने 1998 में यह कारनामा किया था।

शुरुआत में ही टंग ने हासिल किया था विकेट

जोश टंग ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को पारी की शुरुआत में ही झटका दिया था, जब उन्होंने जैक वेदराल्ड का विकेट हासिल किया था। इसके बाद उन्होंने मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, माइकल नेसर और स्कॉट बोलैंड के विकेट हासिल किए। वह अपनी दमदार गेंदबाजी से सभी को प्रभावित करने में सफल रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर मिली बढ़त

ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए पहली पारी में सिर्फ उस्मान ख्वाजा और माइकल नेसर ही कुछ देर क्रीज पर टिक सके। ख्वाजा ने 29 रन और नेसर ने 35 रनों की पारी खेली। बाकी के बल्लेबाज क्रीज पर टिकने के लिए तरसते रहे। इसी वजह से टीम 152 रन बना पाई। बाद में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने तो और भी खराब प्रदर्शन किया। इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा हैरी ब्रूक ने 41 रन बनाए। इंग्लैंड ने पहली पारी में 110 रन बनाए। इस तरह से ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 42 रनों की बढ़त मिल गई।

यह भी पढ़ें:

स्टीव स्मिथ ने राहुल द्रविड़ को छोड़ा पीछे, टेस्ट क्रिकेट में अब सिर्फ जो रूट रह गए आगे

वैभव सूर्यवंशी को मिला राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, इसी वजह से नहीं खेले विजय हजारे ट्रॉफी का मैच

Latest Cricket News