न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में टीम इंडिया शानदार खेल दिखा रही है। पांच मैचों की सीरीज के तीन मैच हो गए हैं और तीनों में टीम इंडिया ने जीत दर्ज करके सीरीज पर कब्जा पहले ही कर लिया है। अभी दो और मैच बचे हुए हैं। एक छोटे से गैप के बाद ये भी खेले जाएंगे। बाकी दो मैच कब और कहां होंगे, ये बात अभी से जान लीजिए, ताकि वो मैच भी आपसे छूट ना जाएं। उनका शेड्यूल आपको नोट कर लेना चाहिए।
टीम इंडिया ने पहले तीन मैच जीते, अब न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ करने की तैयारी
भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में भारतीय टीम बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। जहां सीरीज के पहले दो मैच भारत ने चार चार विकेट से जीते, वहीं तीसरा और सबसे अहम मुकाबला छह विकेट से जीतने में कामयाबी हासिल की। अब सीरीज भारत के नाम हो चुकी है, लेकिन सीरीज के दो और मैच बचे हैं, जो होने बाकी हैं। सीरीज जीतने के बाद अब भारतीय टीम की कोशिश होगी कि न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ किया जाए।
भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज का चौथा मैच 30 नवंबर और पांचवां एक नवंबर को खेला जाएगा
सीरीज के बाकी दो और मैचों के शेड्यूल की बात की जाए तो अगला यानी चौथा मैच 30 अक्टूबर दिन शुक्रवार को खेला जाएगा। ये मैच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा। इसके बाद पांचवां और अंतिम मैच हेमिल्टन में 1 नवंबर दिन रविवार को होगा। इसके साथ ही टी20 सीरीज का समापन हो जाएगा। हालांकि इसके बाद भी भारतीय टीम का न्यूजीलैंड दौरा खत्म नहीं होगा। इसके बाद तीन नवंबर से शुरू हो जाएगी वनडे सीरीज, जिसमें पांच मैच खेले जाएंगे। हालांकि टी20 सीरीज के कुछ ही खिलाड़ी ऐसे हैं, जो वनडे सीरीज में भी खेलते हुए नजर आएंगे।
टी20 सीरीज के बाद शुरू होगी पांच मैचों की वनडे सीरीज
पांच मैचों की वनडे सीरीज काफी अहम होने जा रही है। माना जा रहा है कि इसी के साथ टीम इंडिया अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप की तैयारियों में जुटने जा रही है। खास बात ये है कि इसमें शुभमन गिल की कप्तानी में रोहित शर्मा और विराट कोहली भी खेलते हुए नजर आएंगे। अगले साल अक्टूबर से लेकर नवंबर तक साउथ अफ्रीक, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में आईसीसी की ओर से वनडे विश्व कप का आयोजन किया जाना है, इसका शेड्यूल पहले ही जारी किया जा चुका है।
यह भी पढ़ें
छोटी बाउंड्री और बल्लेबाजों के दबदबे से खुश नहीं हैं भुवनेश्वर कुमार, बोले- गेंदबाज मैच को कंट्रोल कर सकता है
अभिषेक शर्मा ने तोड़ा सूर्यकुमार यादव का वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20I में रच दिया नया इतिहास
Latest Cricket News