1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. KAR vs J&K Final, Day 4: जम्मू-कश्मीर ने बनाई 477 रनों की बढ़त, कर्नाटक के लिए अब वापसी करना हुआ मुश्किल

KAR vs J&K Final, Day 4: जम्मू-कश्मीर ने बनाई 477 रनों की बढ़त, कर्नाटक के लिए अब वापसी करना हुआ मुश्किल

KAR vs J&K Final, Day 4: कर्नाटक वर्सेस जम्मू-कश्मीर के बीच खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन के फाइनल मुकाबले के चौथे दिन का खेल खत्म होने पर जम्मू-कश्मीर की टीम ने अपनी दूसरी पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 186 रनों का स्कोर बना लिया था, जिसमें उनकी कुल बढ़त 477 रनों की हो गई है।

Ranji trophy Final- India TV Hindi
Image Source : PTI रणजी ट्रॉफी फाइनल

KAR vs J&K Final, Day 4: कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर के बीच रणजी ट्रॉफी के जारी सीजन का फाइनल केएससीए हुबली क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में चौथे दिन का खेल जब खत्म हुआ तो जम्मू-कश्मीर टीम काफी मजबूत स्थिति में थी। चौथे दिन का खेल खत्म होने पर जम्मू-कश्मीर की टीम ने अपनी दूसरी पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 186 रन बना लिए थे, जिसमें उनके पास अब कुल 477 रनों की बढ़त हासिल हो चुकी है। ऐसे में कर्नाटक टीम के लिए इस मैच में वापसी करना काफी मुश्किल काम दिख रहा है। चौथे दिन का खेल खत्म होने पर जम्मू-कश्मीर की तरफ से उनके ओपनिंग बल्लेबाज कामरान इकबाल 94 जबकि साहिल लोटरा नाबाद 16 रन बनाकर खेल रहे थे। इससे पहले जम्मू-कश्मीर ने मुकाबले में अपनी पहली पारी में 584 रनों का स्कोर बनाया था।

वहीं कर्नाटक की पहली पारी में बैटिंग की बात करें तो उसमें मयंक अग्रवाल को छोड़कर बाकी के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज फ्लॉप रहे। केएल राहुल 13, देवदत्त पडिकक्ल ने 11 रन की पारी खेलकर आउट हुए। करुण नायर और स्मरण रविचंद्रन तो खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए। अग्रवाल इस पारी में 266 बॉल पर 160 रन बनाए इस दौरान उन्होंने 21 चौके लगाए। वहीं श्रेयस गोपाल ने 23, कृतिक कृष्णा ने 36 रन का योगदान दिया। कर्नाटक की टीम पहली पारी में 293 रन बनाकर सिमट गई थी, जिससे जम्मू-कश्मीर को बड़ी बढ़त मिल गई। वहीं पहली पारी में जम्मू कश्मीर की तरफ से बॉलिंग में आकिब नबी ने पांच तो वहीं सुनील कुमार और युद्धवीर सिंह चरक ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि साहिल लोटरा एक विकेट लेने में कामयाब रहे।

 

Latest Cricket News