1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. KAR vs J&K Final, Day 2: दूसरे दिन का खेल भी रहा जम्मू-कश्मीर के नाम, पहली पारी में स्कोर 527 रन

KAR vs J&K Final, Day 2: दूसरे दिन का खेल भी रहा जम्मू-कश्मीर के नाम, पहली पारी में स्कोर 527 रन

KAR vs J&K Ranji Trophy Final: रणजी ट्रॉफी के फाइनल में जम्मू-कश्मीर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर अपनी पहली पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 527 रनों का स्कोर बना लिया था।

Ranji Trophy Final- India TV Hindi
Image Source : PTI जम्मू-कश्मीर बनाम कर्नाटक

Karnataka vs Jammu & Kashmir Ranji Trophy Final: रणजी ट्रॉफी एलीट 2025-26 के फाइनल मुकाबले में जम्मू-कश्मीर ने पहले ही दिन अपनी दावेदारी मजबूती से पेश कर दी है। केएससीए हुबली क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे इस खिताबी मुकाबले में जम्मू-कश्मीर की टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक स्कोरबोर्ड पर 2 विकेट के नुकसान पर 284 रन टांग दिए थे वहीं दूसरे दिन के खेल में भी उनकी ये शानदार बल्लेबाजी जारी देखने को मिली और उन्होंने दिन का खेल खत्म होने पर अपनी पहली पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 527 रन बना लिए थे।

दूसरे दिन का खेल जब खत्म हुआ तो उस समय जम्मू-कश्मीर की तरफ से साहिल लोटरा नाबाद 57 और आकिब मुश्ताक नाबाद 20 रन बनाकर खेल रहे थे। वहीं जम्मू-कश्मीर की तरफ से पहले पारी में शुभम पुंडीर के बल्ले से जहां 131 रनों की शानदार पारी देखने को मिली, तो वहीं इसके अलावा उनके कप्तान पारस डोगरा ने 70 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जबकि अब्दुल समद के बल्ले से 61 रन देखने को मिले। कर्नाटक टीम की तरफ से अभी तक गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन विकेट अपने नाम किए हैं, तो वहीं इसके अलावा विद्याधर पाटिल, श्रेयस गोपाल और शिखर शेट्टी 1-1 विकेट हासिल कर चुके हैं। अब सभी की नजरें इस खिताबी मुकाबले के तीसरे दिन के खेल पर हैं, जिसमें कर्नाटक की कोशिश जम्मू-कश्मीर की पहली पारी को पहले सेशन में समेटने पर रहेगी, तो वहीं जम्मू-कश्मीर की नजरें स्कोर 600 रनों के पार पहुंचाने पर रहने वाली हैं।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जम्मू-कश्मीर की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। महज 18 रन के कुल स्कोर पर कामरान इकबाल 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हालांकि इसके बाद यावर हसन और शुभम पुंडीर ने पारी को संभाल लिया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 139 रन की अहम साझेदारी कर टीम को मजबूत आधार दिया। हसन ने 150 गेंदों पर 13 चौकों की मदद से शानदार 88 रन बनाए और टीम को संकट से उबारा।

Latest Cricket News