A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. KAR vs J&K Final, Day 3 Live Score: 584 रन पर सिमटी जम्मू-कश्मीर की पारी, कर्नाटक की बल्लेबाजी जारी

KAR vs J&K Final, Day 3 Live Score: 584 रन पर सिमटी जम्मू-कश्मीर की पारी, कर्नाटक की बल्लेबाजी जारी

KAR vs J&K Final, Day 3 Live Score: कर्नाटक वर्सेस जम्मू-कश्मीर रणजी ट्रॉफी फाइनल हुबली में खेला जा रहा है। दूसरे दिन स्टंप्स तक जम्मू-कश्मीर का स्कोर 500 के पार पहुंच गया। आज उनकी नजरें इस स्कोर को 600 के पार ले जाने पर होगी।

Ranji trophy Final- India TV Hindi
Image Source : PTI रणजी ट्रॉफी फाइनल

KAR vs J&K Final, Day 3 Live Score: कर्नाटक बनाम जम्मू-कश्मीर रणजी ट्रॉफी के जारी सीजन का फाइनल केएससीए हुबली क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी जम्मू-कश्मीर की टीम ने कर्नाटक के गेंदबाजों के धागे खोल दिए। जम्मू-कश्मीर की टीम ने दो दिन से अधिक बल्लेबाजी की और आखिरकार 584 रनों पर ऑलआउट हो गई है। टीम के लिए शुभम पुंडीर ने शतक जड़ा, उन्होंने 121 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं उनके अलावा 5 बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़े। कर्नाटक के लिए सबसे सफल गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा रहे, उन्होंने 5 विकेट हॉल अपने नाम किया।

दूसरे दिन का खेल खराब रोशनी के कारण पहले खत्म कर दिया गया। दिन का खेल अंत होने के समय जम्मू-कश्मीर का स्कोर पहली पारी में 156 ओवर में छह विकेट पर 527 था। शुभम सिंह पुंडीर (121) के शतक, कप्तान पारस डोगरा (70) और अब्दुल समद (61), कन्हैया वधावन (70) और साहिल लूथरा (नाबाद 57) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत जम्मू-कश्मीर ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। कर्नाटक की टीम की तरफ से गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

 

Latest Cricket News